मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी हनुमान टेकरी व महागिरजा घर दर्शन करने पहुँचे, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी हनुमान टेकरी स्थित भगवान हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की एवं मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया। कुनकुरी हनुमान मंदिर की स्थापना 2006 में स्थापना की गई थी। मुख्यमंत्री यहां मंदिर ट्रस्ट के लोगों से भी मिले।

कुनकुरी-पत्थलगांव सड़क मार्ग पर लगभग 200 मीटर ऊंचे पहाड़ पर स्थित है हनुमान टेकरी मंदिर। मंदिर के व्यवस्थापक रमेश बजाज ने बताया, हनुमान जी का शिला रूप में स्वयंभू मूर्ति है। मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली, अमन चैन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं प्रार्थना की। मंदिर के ट्रस्टियों ने स्थानीय विधायक यू डी मिंज के सहयोग की मुख्यमंत्री जी के समक्ष सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुनकुरी के महागिरजा घर में प्रदेश के समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी विधानसभा के अपने भेंट मुलाकात दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत आज कुनकुरी के नगरीय क्षेत्र स्थित विख्यात महागिरजा घर दर्शन करने पहुँचे। चर्च परिसर में मुख्यमंत्री का पारंपरिक  नृत्य एवं बच्चों द्वारा मनोरम वेलकम गीत  के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने प्रभु यीशु से क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान  मुख्यमंत्री ने चर्च के  विशप इमानवेल केरकेट्टा, पादरी सुनील कुजूर से भेंट कर चर्चा भी की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!