ऑपरेशन मुस्कान के तहत दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो नाबालिग बालिकाओं को चंद घंटों में डोंगरगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1557/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 17.10.2026 को शाम लगभग 06:00 बजे दोनों बालिकाएं दुर्गा देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। ऑपरेशन मुस्कान के तहत चौकी स्मृतिनगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मोबाइल लोकेशन एवं तकनीकी जानकारी…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
गांवों में अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, नारधा और रसमड़ा से दो आरोपी गिरफ्तार! 63 पौवा शराब और बिक्री की नगदी रकम जब्त
दुर्ग पुलिस की अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई, ग्राम नारधा एवं रसमड़ा से दो आरोपी पकड़े गए, 63 पौवा देशी शराब एवं बिक्री की नगदी रकम जप्त थाना जामुल एवं पुलगांव पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम नारधा एवं ग्राम रसमड़ा में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना जामुल पुलिस ने ग्राम नारधा में मुरमुंदा मार्ग स्थित बरगद के पेड़ के नीचे शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ा। थाना पुलगांव पुलिस ने ग्राम रसमड़ा में मंदिर के पीछे अवैध शराब बिक्री के मामले…
Read Moreनशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार! ₹60 हजार का गांजा बरामद, अब न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
नशे के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, गांजा बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.193 किलोग्राम गांजा जप्त थाना मोहन नगर पुलिस ने सर्किट हाउस के पीछे गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही को अभिरक्षा में लेकर तलाशी की। आरोपी के कब्जे से 1.193 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 है, जप्त किया गया। मामले में अपराध क्रमांक…
Read Moreट्रेडिंग इंस्टीट्यूट के नाम पर लाखों का लेन-देन, ₹18.63 लाख बकाया होने की शिकायत! निवेश के प्रलोभन से जुड़े मामले में आरोपी मीनल चौहान गिरफ्तार
फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट में निवेश एवं मुनाफे का प्रलोभन देकर ₹18.63 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, थाना सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा फॉरेक्स एवं ट्रेडिंग प्रशिक्षण संस्थान के संचालन तथा निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का प्रलोभन देकर प्रार्थी से राशि प्राप्त करने का मामला सामने आया। प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच संस्थान के विभिन्न खर्चों के लिए कुल ₹21,96,675/- उपलब्ध कराए गए थे। प्राप्त राशि में से लगभग ₹3,33,000/- वापस किए जाने के बाद ₹18,63,675/- की…
Read Moreनौकरी दिलाने का झांसा या पैसे ऐंठने का खेल? महिला से मारपीट और ₹99 हजार लेने का आरोप, मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
काम दिलाने के नाम पर महिला से मारपीट कर ₹99,000 लेने का आरोप, मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा महिला को काम दिलाने के नाम पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला थाना मोहन नगर में दर्ज किया गया। प्रार्थिया की शिकायत के अनुसार आरोपी ने ₹80,000 नगद तथा ₹19,000 ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए। मामले में थाना मोहन नगर पुलिस ने प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की। प्रकरण में अपराध क्रमांक 759/2026 के तहत…
Read Moreकोरबा की 20 सड़कों की बदलेगी तस्वीर! 24.20 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, जानिए किन मार्गों को मिलेगी नई रफ्तार?
कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री लखनलाल देवांगन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन कोरबा : कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न वार्डों को जोड़ने वाली 20 सड़कों के डामरीकरण, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का आज उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कोसाबाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर लगभग 24 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था…
Read Moreतालाब के किनारे ऐसा क्या देखने निकलीं महिलाएं? ‘प्रोजेक्ट चहचहाट’ के तहत अडबंधा तालाब में सजी पक्षियों की दुनिया, बर्ड वॉक में दिखा प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम
प्रोजेक्ट चहचहाट के तहत अडबंधा तालाब में हुआ बर्ड वॉक महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने लिया उत्साह से भाग रायपुर : प्रोजेक्ट चहचहाट के अंतर्गत जनपद पंचायत धरसीवां की ग्राम पंचायत मांडर स्थित अडबंधा तालाब में बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों और पक्षी मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने तालाब क्षेत्र में पक्षियों के प्राकृतिक आवास और उनकी विविधता के बारे में जाना। उन्हें पक्षियों तथा जैव विविधता के संरक्षण का महत्व…
Read Moreछत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बड़ा धमाका, अब घर बैठे दुनिया देखेगी राज्य के खिलाड़ियों का हुनर! जियोहॉटस्टार पर रोजाना शाम 5:30 बजे होगा लाइव प्रसारण, 6 फ्रेंचाइजी और 18 मुकाबलों के बीच किसकी होगी जीत?
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया देखेगी राज्य के खिलाड़ियों का हुनर लाइव स्ट्रीमिंग से लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा लीग के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। मैदान के साथ ही जियोहॉटस्टार पर लोगों को 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रोजाना शाम 5:30 बजे से विश्व स्तरीय हॉकी के 18 रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग भारत की पहली आधिकारिक राज्य हॉकी…
Read MoreCGPSC से SSC GD तक की तैयारी अब निःशुल्क, लेकिन चयन के लिए पास करनी होगी प्रवेश परीक्षा! जशपुर में 1 नवंबर को होगा इम्तिहान, मेरिट में जगह बनाने वाले 50 विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त हॉस्टल सुविधा।
नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं जशपुरनगर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। जिले के युवाओं को विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा…
Read MoreIIT, AIIMS, IIM में दाखिले का सपना पूरा हुआ? अब उच्च शिक्षा के लिए मिल सकती है आर्थिक मदद! जशपुर में छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर है आखिरी तारीख—चूक गए तो हाथ से निकल सकता है मौका।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन जशपुरनगर : आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड…
Read More