भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोमती साय का धूमधाम से मनाया जन्मदिन : निवास पर सुबह से ही लगा रहा बधाई देने वालों का तांता.

समदर्शी न्यूज़ – फरसाबहार/कुनकुरी  : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय विधायक गोमती साय का जन्म-दिवस उनके निज निवास मुंडाडीह में बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया।

विधायक श्रीमती साय को जन्म-दिवस की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतक सुबह से उनके निज निवास मुंडाडीह पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र की कामना की। शाम को लगभग 6:00 बजे कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के साथ उत्साहपूर्वक केक काटकर उपस्थित लोगों से बधाई एवं अपने से बड़े लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक श्रीमती साय को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम एवं फोन से सुबह से उनके शुभचिंतकों द्वारा जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं मिलती रही।

विधायक श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मेरे परिवारजनों का यह प्रेम एवं आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ। ये जो आज मुझे मेरे जन्मदिन पर प्यार एवं आशीर्वाद मिला है। उन्हें शब्दो से नही आंका जा सकता है। मैं इसीप्रकार से अपने सभी शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मेरे अग्रजों के प्यार व आशीर्वाद की हमेशा आकांक्षी रहूंगी।

Advertisements
error: Content is protected !!