पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कोडीन युक्त सिरप और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : नशीली दवाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में पुलिस की सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज 12 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल तथा साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के दिशा-निर्देश पर तमनार पुलिस ने कोडीन युक्त सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी करूणाधर यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी करूणाधर यादव अपने रिश्ते के जीजा धनुर्जय यादव, निवासी ग्राम लारीपानी (थाना लैलूंगा), के साथ मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय था। वह…

Read More

गांजा की खेप पकड़ने में पुलिस सफल: उड़ीसा से खरीदी गई 6.5 किग्रा गांजा बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश

गांजा तस्करी का खेप मंगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6.5 किलोग्राम अवैध गांजा पूर्व में किया गया था बरामद थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में मामले में शामिल आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदी कर बिक्री करने हेतु लाते समय किया गया था गिरफ्तार। नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों पर इंड तो इंड की जा रही सख़्ती से कार्यवाही। अम्बिकापुर : दिनांक 15/09/25 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मुखबीर से सूचना मिली…

Read More

‘आपरेशन निश्चय 3.0’ में पुलिस ने धरा असामाजिक तत्वों का अड्डा : धारदार हथियार सहित 85 आरोपी गिरफ्तार, शांति व्यवस्था सुरक्षित

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र, रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में चलाया गया “आपरेशन निश्चय 3.0” राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 25 टीमों द्वारा “आपरेशन निश्चय 3.0” के तहत संदिग्ध क्षेत्रों में दिया गया दबिश दिनांक 11.10.2025 को तड़के सुबह 04:00 बजे से 57 स्थानों में “आपरेशन निश्चय 3.0” चलाकर पकड़ा जा रहा है आरोपियों को आपरेशन निश्चय 3.0 के तहत 12 प्रकरण में 13 आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर, उनसे 3.984 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त अवैध रूप…

Read More

धान खरीदी, मलेरिया अभियान और शिक्षा सुधार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 9 घंटे की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को परिणाम-केंद्रित कार्यों के लिए किया निर्देशित, दी सख्त चेतावनी, कहा- जनहित योजनाओं में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई, सभी अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा

राज्य एवं केन्द्र शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे बस्तर संभाग के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए प्रभारी सचिवों और संभागीय आयुक्तों को योजना के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर मंथन रायपुर, 12 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक तय किए गए। बैठक की शुरुआत…

Read More

देवलाल ठाकुर का पलटवार: भूपेश बघेल का बयान संविधान विरोधी, राहुल गांधी को देना चाहिए जवाब

भाजपा का पलटवार- भूपेश बघेल का बयान चोर की दाढ़ी में तिनका जैसा रायपुर : प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि एक तरफ कांग्रेस देश भर में संविधान की दुहाई देती फिर रही है, वहीं कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करते रहना निंदनीय है। राहुल गांधी को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तेवर यह साफ दिखा रहे हैं कि वे बौखलाए हुए हैं। बेटा जेल में है, खुद…

Read More

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा का प्रहार — किरण देव बोले, कांग्रेस ने भुला दिया देश का असली निर्माता!

रायपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज 12 अक्टूबर 2025 दोपहर 12 बजे लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भुला दिया है। वह एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने समूचे राष्ट्र को आजादी के बाद एकसूत्र में पिरोने का काम किया। राष्ट्र की एकता के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, लेकिन कांग्रेस…

Read More

विधायक निधि से बनेगा दुलार धर्मशाला में नया कक्ष, भूमिपूजन में बोले राजेश मूणत — “विश्वकर्मा समाज से है 40 सालों का पारिवारिक रिश्ता”

मूणत किया दीपावली के बाद बनेंगी जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाने का वादा रायपुर : रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज बढ़ईपारा स्थित दुलार धर्मशाला में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है। भूमिपूजन के अवसर पर श्री मूणत ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के साथ उनका संबंध मात्र सामाजिक नहीं, बल्कि गहरा पारिवारिक रिश्ता है, जो आज का नहीं बल्कि लगभग 40…

Read More

नई जिम्मेदारी, नई दिशा : बृजमोहन अग्रवाल को मिली संसदीय समिति की अहम भूमिका — शिक्षा व युवा नीति में आएगा बड़ा बदलाव!

बृजमोहन अग्रवाल बने शिक्षा, महिला, बाल, युवा व खेल  संसदीय स्थायी समिति के सदस्य महिला, बाल एवं युवा उत्थान में नई ऊर्जा भरेंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल खेल और शिक्षा के विकास में अग्रसर भारत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नई भूमिका से बढ़ी उम्मीदें  रायपुर/नई दिल्ली : देश के जनहित और सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए विख्यात सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके वर्षों के अनुभव, दूरदर्शी सोच और समाज…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा आरोप : ईओडब्लू/एसीबी और अदालतों की सांठगांठ से न्यायपालिका पर मंडरा रहा खतरा!

जांच एजेंसी और अदालतों में सांठगांठ के सुबूत, लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत : कांग्रेस रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता लेकर आरोप लगाया कि  छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसी ईओडब्लू/एसीबी अभियुक्तों के खिलाफ झूठे साक्ष्य गढ़ रही है।  फारेंसिक जांच से प्रमाणित हुआ कि दो अलग-अलग फॉन्ट का प्रयोग हुआ।  न्यायिक प्रक्रिया की लगातार धज्जियां उड़ा रही है ईओडब्लू/एसीबी, क्या इसमें अदालतों की…

Read More

“लोकतंत्र खतरे में, आरटीआई कमजोर हो रही” — भूपेश बघेल और दीपक बैज का मोदी सरकार पर सीधा हमला

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि ऽ आज देश में आम आदमी को सशक्त बनाने वाले महत्वपूर्ण कानून सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून को लागू हुये आज 20 वर्ष पूरे हो गये। ऽ प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन श्रीमति सोनिया गांधी के नेतृत्व में आज ही के दिन 12 अक्टूबर 2005 को कांग्रेस के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार…

Read More