रायपुर : गाइडलाइन दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि पर सरकार के अड़ियल रवैये पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के व्यापारी पहले ही ट्रेड लाइसेंस और गुमास्ता के हर साल नवीनीकरण के बदले हुए नियम से परेशान हैं, अब गाइडलाइन की दरें जिस प्रकार से बढ़ाई गई है उससे जनता में यह सवाल आम है कि आखिर यह सरकार है किसकी? जनता की तो दिखती नहीं है। बिना किसी सलाह मशवरे के बिना सुझाव बिना दावा आपत्ति के…
Read MoreTag: #PoliticalNews
सुरेंद्र वर्मा का बड़ा हमला: ‘छत्तीसगढ़ चाकूबाजी से लेकर ड्रग्स का गढ़ बन चुका, स्थाई DGP तक नहीं—किस मुंह से मेजबानी कर रही सरकार?’
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार की मेजबानी में डीजी कॉन्फ्रेंस चल रहा है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सभी इसमें शामिल होंगे। जो छत्तीसगढ़ इसकी मेजबानी कर रहा वहां की छत्तीसगढ़ सरकार 6 महीने स्थाई डीजी की नियुक्ति नहीं कर पाई है। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। सरकार खुद मान रही राज्य में पाकिस्तान से ड्रग आ रहा, बंगलादेश, पाकिस्तानी घुसपैठिए राज्य में आ गए है। छत्तीसगढ़ अपराध, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी का गढ़ बन गया है। राज्य…
Read Moreजमीन गाइडलाइन दरों में 10–100% बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला: दीपक बैज बोले—यह गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार
भाजपाई नेता, मंत्री अपनी काली कमाई सफेद करने गाइडलाइन की दर बढ़ा दिये कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गयी, बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार तानाशाही पूर्ण फैसला है। इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा। गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूटा है। किसान खेती जमीन खरीद नहीं पाएगा, न ही जरूरत पर जमीन बेच पायेगा। भवन निर्माण कार्य बंद होगा, जिसका असर…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में हुई अहम मुलाकात: विष्णु देव साय ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का किया सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।
Read Moreस्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।
Read More4 श्रम संहिता को ‘श्रमिक विरोधी’ बताकर कांग्रेस का हमला— सुशील आनंद शुक्ला बोले: “मजदूरों के अधिकारों पर सबसे बड़ा प्रहार”
पूंजीपतियों के लाभ के लिए मजदूरों को गुलाम बनाने का मोदी सरकार का षड्यंत्र रायपुर : श्रम कानूनों में परिवर्तन को देश के मेहनतकश जनता के साथ छल है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मजदूर संगठनों के कड़े विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने कॉर्पाेरेट हित में मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है। 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को रद्द करके 4 श्रम संहिता मनमानी पूर्वक थोपना श्रमिकों पर अत्याचार है। नया कानून मजदूरों के जीवन और आजीविका को संकट में डालने वाला है।…
Read More“एसआईआर नागरिकों को परेशान कर रहा है”— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप, मतदाता सूची में गड़बड़ियों से बढ़ी जनता की चिंता
रायपुर : ऐसा लग रहा है एसआईआर नागरिकों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब से प्रदेश में एसआईआर शुरू हुआ है प्रदेश का हर मतदाता मानसिक रूप से परेशान है। लोग पहले की मतदाता सूचियों में अपने परिजनों का नाम ढूंढ रहे है, बीएलओ से अपना प्रपत्र देने की गुहार कर रहे, गणना प्रपत्र मिल भी गया तो उसको भरने और जमा करने के लिए परेशान हो रहे है। ऐसा लग रहा कि एसआईआर आम आदमी को परेशान…
Read Moreभाजपा की डबल इंजन की सरकार की मजबूत और स्पष्ट नीतियों के चलते नक्सलवाद आखरी सांस ले रहा है – शिवनारायण पांडेय
बस्तर में नक्सली आतंक का विस्तार कांग्रेस की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण हुआ – शिवनारायण पांडेय रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा है कि नक्सली आतंक के पर्याय हिड़मा व उसकी पत्नी समेत 6 नक्सलियों के मारे जाने से बस्तर में शांति स्थापना की पहल और आतंक से की मुक्ति महत्वपूर्ण कड़ी है। अभी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है और 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। हमारा यह स्पष्ट मंतव्य है कि शांति और विकास अनुसूचित…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा का स्वर्णिम अध्याय! CM साय का बड़ा बयान—2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद, 2047 तक विकसित राज्य का खाका तैयार
छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्ष 2047 तक इस मजबूत बुनियाद पर विकसित छत्तीसगढ़ की इमारत खड़ी होगी रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है। यह विधानसभा भवन केवल एक परिसर नहीं है, यह हमारे छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ निवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। इस भवन से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अब तक के सभी सदस्यों की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। यह संविधान…
Read Moreछत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी सामूहिक कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने अनगिनत ऐतिहासिक निर्णयों, महत्त्वपूर्ण बहसों और जनहित से जुड़े विधेयकों को जन्म लेते देखा है। यह भवन प्रदेश के…
Read More