धमतरी में आयोजित अग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु जशपुर के चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी जिला प्रशासन की वाहन सुविधा जशपुर : अग्निवीर थल सेना भर्ती के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी, जशपुर ने बताया कि जशपुर जिले के चयनित अभ्यर्थियों को उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। अतः सभी चयनित अभ्यर्थी 05 जनवरी 2026 तक जिला रोजगार…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में शुरू होगी अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट, अब सुदूर वनांचलों तक पहुंचेगी नियमित चिकित्सकीय सेवा
जशपुर जिले के दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक स्वास्थ्य की नई राह पीएम-जनमन के तहत बगीचा को मिली मोबाइल मेडिकल यूनिट मुख्यमंत्री साय की पहल से जिले के सुदूर गांवों तक पहुंचेगी नियमित चिकित्सकीय सेवा जशपुर : प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम-जनमन” के अंतर्गत जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा को एक अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन प्राप्त हुआ है। यह वाहन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा नवा रायपुर में प्रदेशभर के लिए रवाना की गई 57 मोबाइल मेडिकल यूनिटों के काफिले का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य दूरस्थ एवं घने…
Read Moreकलेक्टोरेट जशपुर में भावुक विदाई समारोह: 30 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देने वाले सहायक ग्रेड-2 तीर्थाराम साहू हुए सेवानिवृत्त
सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल सहायक ग्रेड 2 तीर्थाराम साहू को उनके सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई तीन दशकों से अधिक समय तक प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी बने रहे श्री साहू जशपुर : कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड-2 श्री तीर्थाराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में एक आत्मीय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम श्री विश्वासराव मस्के सहित कलेक्टोरेट कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।…
Read MoreSSP शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस की ऐतिहासिक सख्ती: वर्ष 2025 में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 20,150 चालान, 77.86 लाख रुपये जुर्माना, सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का आंकड़ा 341 से घटकर 310
जशपुर पुलिस के अथक प्रयास से हुई, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संख्या में कमी, जशपुर पुलिस ने जारी किए वर्ष भर के आंकड़े ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयरनेस लाने जागरूकता कार्यक्रम के साथ , पुलिस कर रही है सख्त वैधानिक कार्यवाही बिना सीट बेल्ट, हेलमेट व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के के लिए, पिछले साल की तुलना में इस साल जशपुर पुलिस ने की बड़ी संख्या में कार्यवाही वर्ष 2024 में नशे में वाहन चलाने के 12 प्रकरणों की तुलना में वर्ष 2025 में 326प्रकरणों, बिना सीट बेल्ट…
Read Moreजशपुर में आकाशीय बिजली से मौत का मामला: कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रभावित परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुडूकेला निवासी स्व. अन्तोनिस कुजूर का आकाशीय बिजली से 14 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी जुलिया हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: 5.22 करोड़ की लागत से बनेंगे 18 महतारी सदन, साय सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं ग्रामीण महिलाएं
जशपुर जिले में 5 करोड़ 22 लाख की लागत से बनेंगे 18 महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का बनेंगे केंद्र, साय सरकार की योजनाओं से बदली जशपुर की महिलाओं की पहचान जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाएँ आज आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल बनकर उभर रही हैं। कभी सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाली महिलाएँ अब आर्थिक, सामाजिक और सामुदायिक रूप से मजबूत होकर अपने परिवार और समाज में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। इसके पीछे महतारी वंदन योजना, महतारी सदन…
Read Moreपॉवर कंपनी मुख्यालय में आधार-सक्षम बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू, पहले दिन 1274 अधिकारियों-कर्मचारियों ने दर्ज की हाजिरी
पॉवर कंपनी मुख्यालय परिसर में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया, रायपुर स्थित मुख्यालय परिसर में आज आधार सक्षम बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली प्रारंभ कर दी गई। इस प्रणाली के अंतर्गत यहां पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुबह 10 बजे उपस्थिति देते वक्त तथा शाम 5.30 बजे कार्यालय छोड़ते वक्त अपने आने एवं जाने की बायोमैट्रिक छाप अंकित करनी होगी। राज्य शासन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संयुक्त कार्यालय…
Read Moreपॉवर कंपनी के 25 वर्षों की उपलब्धियों के साथ 2026 की शुरुआत: प्रबंध निदेशकों ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के मंत्र
नए साल का संकल्प- समय की पाबंदी के साथ लक्ष्य पूर्ति पॉवर कंपनी में 2026 के पहले दिन शुभकामना समारोह रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज प्रांगण में नववर्ष के पहले दिन शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक गण श्री एसके कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला, श्री भीमसिंह कंवर एवं निदेशक श्री आरए पाठक ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पॉवर कंपनी के 25 वर्षों के सफर को रेखांकित करते हुए नए लक्ष्यों के निर्धारण और उन्हें प्राप्त करने के लिए कार्ययोजना बनाकर…
Read Moreछत्तीसगढ़ को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात: सीआईआरएफ के अंतर्गत ₹665 करोड़ की 174 किमी सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति
साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने 4 सड़क खंडों के लिए स्वीकृत किए 665 करोड़ लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को भारत सरकार की मंजूरी, 5 जिलों में 174 किमी सड़क होगी चौड़ी और मजबूत डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कनेक्टिविटी और विकास को नई गति – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को दिया धन्यवाद रायपुर : केन्द्रीय सड़क परिवहन…
Read Moreरायपुर साहित्य उत्सव 2026 की तैयारी तेज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वेबसाइट लॉन्च की, छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का किया लोकार्पण 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा उपस्थित थे। उल्लखेनीय है कि रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। साहित्य उत्सव में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, लेखकों, कवियों,…
Read More