रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा के अंतर्गत 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने CAIT के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और स्वदेशी विचारधारा को मजबूती देने…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट, बाबा गुरुघासी दास जयंती महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 28 दिसम्बर को परम् पूज्य गुरुघासी दास बाबा की जयंती महोत्सव के अवसर पर महासमुन्द जिले के ग्राम साजापाली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया तथा पूज्य बाबा गुरुघासी दास…
Read Moreशहीदों का बलिदान है राष्ट्र की अमर धरोहर: विजय दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय सेना के अदम्य साहस को किया नमन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय दिवस (16 दिसंबर) के अवसर पर राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, साहस और अदम्य पराक्रम का गौरवपूर्ण प्रतीक है, जो देशवासियों के हृदय में गर्व और कृतज्ञता का भाव जाग्रत करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 1971 के ऐतिहासिक युद्ध का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने असाधारण साहस, त्याग और बलिदान का परिचय देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। उनके…
Read Moreजब गेड़ी नृत्य पर झूमा विश्व: लाल किले में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने बिखेरा सांस्कृतिक जादू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का नारा
लाल किले में गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा 180 देशों के प्रतिनिधियों ने किया छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिवादन रायपुर : छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं।…
Read Moreधान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था का असर: किसान हंसराज साहू ने समर्थन मूल्य से खरीदी ई-स्कूटी, बदली रोज़मर्रा की रफ्तार
समर्थन मूल्य से आत्मनिर्भरता तक: किसान हंसराज साहू की मेहनत ने बदली रफ्तार, ई-स्कूटी बनी समृद्धि की पहचान रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियाँ आज गांवों में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला बन रही हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी धमतरी जिले के ग्राम बोड़रा के किसान श्री हंसराज साहू की है। जिन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि आधुनिक सुविधाओं को…
Read Moreधान खरीदी में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड: 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी, किसानों को 7,771 करोड़ रुपये का त्वरित भुगतान
अब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की हो चुकी खरीदी धान खरीदी के एवज में किसानों को 7 हजार 771 करोड़ रुपए का भुगतान इस वर्ष 7.5 प्रतिशत अधिक किसानों का 19 प्रतिशत अधिक का रकबा पंजीयन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर राज्य के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य अनवरत रूप से जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित…
Read Moreमुर्दे को जिंदा करने का झांसा, हजारों की ठगी और टोनही का आरोप: जशपुर के भिंजपुर गांव में अंधविश्वास की साजिश का पर्दाफाश, दो बैगा गिरफ्तार
नाम गिरफ्तार फरार आरोपी बैगा क्रमशः – 1. कृपा चौहान, उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम खर्रा मुड़ा, बईस मुड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ. ग) 2. संतु राम चौहान, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम लेंनघरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़, (छ. ग) जशपुर : दिनांक 08.11.25 को प्रार्थिया फ़ौसी बाई, उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम भिंजपुर थाना दुलदुला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि , वह ग्राम भिंजपुर में, अपने पति धनसाय राम के साथ रहती है, व घर गृहस्थी का काम करती है, कि दिनांक 08.11.25…
Read Moreजशपुर में जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर ने नागरिकों से किया सीधा संवाद, हर आवेदन पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई…
Read Moreपरिणामोन्मुखी कार्य और विभागीय समन्वय से बदलेगी कृषि तस्वीर: जशपुर में कृषि व मत्स्य योजनाओं को लेकर सीईओ अभिषेक कुमार ने कसी कमान
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर लाने का लक्ष्य – सीईओ जिला पंचायत कृषि एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा जशपुर : जिले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार द्वारा कृषि, मत्स्य एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने…
Read Moreअब रोजगार के लिए नहीं, रोजगार देने बनें तैयार: सेवा व विनिर्माण क्षेत्र में लाखों तक ऋण और अनुदान सुविधा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बदलेगी आर्थिक तस्वीर
स्वरोजगार स्थापित करने मिलेगा आर्थिक सहायता एवं जरूरी मार्गदर्शन खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने इच्छुक उद्यमियों से आवेदन किया आमंत्रित बैंकों के माध्यम से मिलेगा ऋण, 35 प्रतिशत तक अनुदान का मिलेगा लाभ जशपुर : छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार और कुटीर उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजनाओं के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025–26…
Read More