मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ बनने जा रहा देश का उभरता टूरिज़्म हब — देवलाल ठाकुर

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे उपलब्धिपूर्ण कायों की सराहना की है। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की दिशा में सतत पहल कर रहे हैं। बस्तर और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में वहाँ की संस्कृति और संस्कार को देखने…

Read More

तमनार हिंसा की पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की, महिला टीआई-आरक्षक तक सुरक्षित नहीं — राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का तीखा हमला

रायपुर : तमनार घटना पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिला टीआई और महिला आरक्षक के साथ जो घटना घटित हुआ उस घटना का कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में गारे पेलमा सेक्टर-1 में जिंदल स्टील को ओपन कास्ट कोल माइंस आवंटित की गई है। इसके लिए 8 दिसंबर को जनसुनवाई आयोजित की गई थी, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीण, आदिवासी और स्थानीय निवासी शुरू से ही इस खदान का विरोध कर रहे हैं। प्रभावित 14 गांवों के…

Read More

राशन कार्ड–KYC के बहाने SC-ST-OBC छात्रों को शिक्षा से वंचित कर रही सरकार, कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन — दीपक बैज

रायपुर : राशन कार्ड से मिसमैच और बैंक खातों में केवाईसी की अनिवार्यता के नाम पर छात्रवृत्ति से वंचित करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चों को शिक्षा सहायता मिल सके, इसीलिए नई-नई शर्ते लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि रोकी जा रही है। सरकार की दुर्भावना से अधिसंख्यक छात्र छात्राएं योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। गणवेश, साइकिल सहित…

Read More

सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में नशा बना महामारी, युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर — सुशील आनंद शुक्ला का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

रायपुर : सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे है। नशाखोरी के कारण राजधानी के होटलो में मारपीट, चाकूबाजी हत्याये हो रही है। प्रदेश…

Read More

जेम पोर्टल की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल: बालोद जंबूरी 2026 का टेंडर खुलने से पहले ही कंपनी ने शुरू किया काम, कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल का गंभीर आरोप

देश महामंत्री सुबोध हरितवाल की पत्रकार वार्ता : स्कूल शिक्षा विभाग ने बालोद के प्रस्तावित जंबूरी 2026 का टेंडर खुलने से पहले कंपनी ने काम शुरू कर दिया रायपुर : छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में जेम पोर्टल से होने वाली सरकारी निविदाओं की पारदर्शिता एक बार फिर कठघरे में है। सवाल यह नहीं है कि टेंडर में गड़बड़ी हुई या नहीं, सवाल यह है कि क्या टेंडर खुलने से पहले ही यह तय कर लिया गया था कि काम किस कंपनी…

Read More

दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, नए दायित्व के लिए दी बधाई, छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक जीत पर जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट नई दिल्ली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

Read More

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर किया सादर स्मरण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती (4 जनवरी) के अवसर पर उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के बालपुर गाँव में जन्मे स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय जी ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं ओड़िया भाषाओं में सृजन करते हुए बहुभाषी…

Read More

नववर्ष 2026 पर जशपुर का मयाली नेचर कैम्प बना एडवेंचर हब, एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग और क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का भव्य उत्सव

मयाली में एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग व क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का अनूठा उत्सव जशपुर : नया साल 2026 के पावन अवसर पर जशपुर वनमण्डल द्वारा मयाली नेचर कैम्प में पर्यटकों के लिए रोमांचक एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल तथा प्रकृति के बीच यादगार अनुभव प्रदान करना है। घने वनों, शांत जलाशय और हरियाली से आच्छादित मयाली नेचर कैम्प में इस नववर्ष…

Read More