छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर किया सादर स्मरण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती (4 जनवरी) के अवसर पर उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिलासपुर जिले के बालपुर गाँव में जन्मे स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय जी ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं ओड़िया भाषाओं में सृजन करते हुए बहुभाषी…

Read More

नववर्ष 2026 पर जशपुर का मयाली नेचर कैम्प बना एडवेंचर हब, एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग और क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का भव्य उत्सव

मयाली में एटीवी राइडिंग, स्पीड बोटिंग, कायकिंग व क्रिकेट के साथ इको-टूरिज़्म का अनूठा उत्सव जशपुर : नया साल 2026 के पावन अवसर पर जशपुर वनमण्डल द्वारा मयाली नेचर कैम्प में पर्यटकों के लिए रोमांचक एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वन विभाग द्वारा वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल तथा प्रकृति के बीच यादगार अनुभव प्रदान करना है। घने वनों, शांत जलाशय और हरियाली से आच्छादित मयाली नेचर कैम्प में इस नववर्ष…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी गरीब परिवार की नई पहचान, जशपुर के प्रदीप राम उरांव को मिला पक्का घर, बदली जिंदगी की तस्वीर

धानमंत्री आवास योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मिला पक्का घर जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर में आवासहीन परिवारों के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी श्री प्रदीप राम उरांव पिता श्री राम जन योजना से लाभान्वित होकर अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रहे हैं। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री प्रदीप का जीवन कच्चे घर में अनेक कठिनाइयों से गुजरता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, हर वर्ष घर की…

Read More

अग्निवीर भर्ती रैली 2026: एडमिट कार्ड जारी, जनवरी में धमतरी के इंडोर स्टेडियम में होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी जनवरी 2026 में धमतरी में होगी भर्ती छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल जशपुर : छत्तीसगढ़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भारतीय सेना द्वारा प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर  द्वारा यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर…

Read More

एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस का दमदार एक्शन : 58 हत्या मामलों में 66 आरोपी गिरफ्तार, 154 दुष्कर्म प्रकरण, 92% केस डिस्पोजल रेट के साथ पेश की सालाना रिपोर्ट

फरार अपराधी दबोचे, आजीवन कारावास दिलाया, अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति जब्त जशपुर : अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और कानून के सख्त पालन की मिसाल बनती जशपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में अपने कार्यों से यह स्पष्ट कर दिया कि जिले की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। हत्या, दुष्कर्म, लूट, तस्करी, साइबर ठगी और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामलों में निर्णायक कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने न केवल अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।…

Read More

जशपुर में किराना व्यवसायी के घर बड़ी चोरी का खुलासा: आधी रात घर में घुसा आदतन चोर रोशन, ₹27 हजार का माल उड़ाया, बेचने से पहले पुलिस ने दबोचा

आरोपी चोर रोशन ने, रात्रि में व्यवसायी के घर में घुसकर चुरा लिया था, 15000रु नगद व एक 12000रु का मोबाइल फोन आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 331(4) व 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपी चोर, चोरी की मोबाईल को बेचने के था फिराक में, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा आरोपी रोशन भारती है आदतन चोर, पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जा चुका है जेल पुलिस के द्वारा आरोपी चोर के कब्जे से चोरी का…

Read More

जंगल गए परिजन, घर में अकेली थी मूक-बधिर युवती… मौका पाकर युवक ने की दरिंदगी, जशपुर पुलिस की फुर्ती से आरोपी जेल रवाना

मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत पीड़िता के घर वाले गए थे लकड़ी लेने जंगल, तभी आरोपी ने मौका पाकर दिमागी तौर पर कमजोर, गूंगी बहरी युवती से किया दुष्कर्म पीड़िता की बहन की रिपोर्ट दर्ज आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 64(2)(झ )(ट),332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपी माइकल टोप्पो, उम्र 36वर्ष जशपुर : दिनांक 02.01.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 24 वर्षीया प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,कि वह एक शादी…

Read More

कंफर्म बर्थ की बढ़ी संभावना—रेलवे ने गोंडवाना एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से बढ़ाई एसी-3 कोच क्षमता

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 12410/12409 निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस में दिनांक 05 जनवरी 2026 को तथा गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 07 जनवरी 2026 को उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस…

Read More

सुबह 8 बजे मौके पर पहुंचे विधायक राजेश मूणत, ₹4.65 करोड़ के निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय की धीमी रफ्तार पर जताई नाराज़गी

शिक्षा के मंदिर निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं, 2026 के सत्र से नए भवन में पढ़ेंगे बच्चे : राजेश मूणत ​रायपुर पश्चिम विधायक ने सुबह 8 बजे अधिकारियों संग किया कोटा में निर्माणाधीन ₹4.65 करोड़ के नवीन महाविद्यालय का निरीक्षण मैनपावर बढ़ाने और तत्काल ‘वर्क प्लान’ सौंपने कहा 4786 वर्ग मीटर में आकार ले रहा है आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य कॉलेज भवन, हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ रायपुर : रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत  आज सुबह ठ 8:00 बजे,नगर निगम और लोक निर्माण…

Read More