मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने का मिला न्योता, मुख्यमंत्री ने भगवान को सलामी देते हुए ‘तुपकी’ दागकर स्वीकारा आमंत्रण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर से अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी के नेतृत्व में आए 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज और गोंचा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व 2022 में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी और पेंग भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ को सलामी देते हुए ’तुपकी’ दागकर आमंत्रण स्वीकार किया। बस्तर की परम्परा अनुसार स्थानीय तौर पर पेंग कहलाने वाले मलकांगिनी बेल…

Read More

वेटलिफ्टिंग के राष्ट्रीय क्षतिज पर छत्तीसगढ़ हुआ गौरवान्वित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर बनी देश की नंबर वन वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री पटेल ने दी बधाई  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर हिमाचल प्रदेश में चल रहे वेटलिफ्टिंग रैंकिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने फिर से सोना और चांदी जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल, राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई और…

Read More

मुख्यमंत्री को न्यूयॉर्क में क्लाइमेट वीक एनवाईसी कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण

अंतर्राष्ट्रीय समूह ’क्लाइमेट ग्रुप’ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय समूह ‘क्लाइमेट ग्रुप’ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। क्लाइमेट ग्रुप के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को न्यूयॉर्क में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले क्लाइमेट वीक एनवाईसी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ को हरा भरा, स्वच्छ और जलवायु अनुकूल राज्य बनाने की गई विभिन्न पहल को वैश्विक…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ, नक्सल प्रभावित 4 जिलों में डेढ़ दशक से बंद 260 स्कूल फिर हुए शुरू, प्रदेश में 6 हजार 536 बालवाड़ियों का संचालन

मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हो रहे स्कूलों को प्री-फेब्रिकेटेट स्ट्रक्चर से बनाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बटन दबाकर नक्सल प्रभावित चार जिलों- सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में डेढ़ दशक से बंद पड़े 260 स्कूलों को फिर से शुरू किया। इन स्कूलों में 11 हजार 13 बच्चों ने प्रवेश लिया है। बीजापुर जिले में सबसे अधिक 158,…

Read More

बंद स्कूलों को दोबारा खोलने पर बस्तर के बच्चों ने मुख्यमंत्री को कहा ‘धन्यवाद कका’, गोलियों की तड़-तड़ के स्थान पर अब गांवों में अआइई… की आवाज गूंज रही

बड़ी संख्या में बरसों स्कूलों के बंद रहने से एक पूरी पीढ़ी शिक्षा से वंचित हुई, अब नए द्वार खुले समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बस्तर संभाग के चार जिलों में सैकड़ों बंद स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर वहां के बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में आज ऑनलाइन आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में पिछले 15 वर्षों में विभिन्न कारणों से बंद 260 स्कूलों को दोबारा खोलने…

Read More

विधायक विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन: नव प्रवेशित बच्चों को तिलक, पुष्पमाला एवं मिठाई खिलाकर किया गया अभिनंदन, उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामाग्री किया गया प्रदान

नव प्रवेशित बच्चों एवं उनके पालकों से चर्चा कर उन्हें शिक्षा का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज जशपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे के प्रसाद, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नरेशचंद्र साय, उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, सूरज…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9.0 मिमी वर्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 16 जून तक औसत वर्षा 65.0 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 16.2 मिमी, मनोरा में 1.0 मिमी, कुनकुरी में 5.5 मिमी, दुलदुला में 4.6 मिमी, फरसाबहार में 40.4 मिमी, बगीचा में 4.1 मिमी, कांसाबेल में 0.0 मिमी, पत्थलगांव में 4.5 मिमी एवं सन्ना में 5.0 मिमी वर्षा हो चुकी है।

Read More

जशपुर कलेक्टर के निर्देशन में जिले में मानसून के दौरान, महामारी एवं आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक तैयारियां की जा रही सुनिश्चित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने निर्देशन में जिले में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए महामारी एवं आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में महामारी संभावित ग्राम एवं वर्षा ऋतु में पहुँचविहीन ग्रामों का चिन्हाकंन किया गया है। जिले के विभिन्न जनपदों के 37 महामारी संवेदनशील ग्राम एवं 24 पहुँचविहीन ग्राम चिन्हांकित किए गए है। इन ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा बरसात के मौसम में महामारी एवं अन्य आपदाओं से…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में 8 लाख राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम लोटा निवासी मृतिका स्व. रिया उर्फ मधु पिता भोला प्रसाद की मृत्यु 13 माच्र 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतिका के पिता भोला प्रसाद हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम भट्ठा निवासी सोमारी बाई पति महेष राम की मृत्यु 06…

Read More

जशपुर जिले के अन्तर्गत संचालित घरौंदा पुनर्वास केन्द्र, दिव्यांग छात्रावास, वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केन्द्र की संचालन हेतु 01 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के दिव्यांग कल्याण, वृद्धजन एवं निराश्रित जनकल्याण तथा नषाबंदी योजनान्तर्गत कार्य करने के इच्छुक पंजीकृत अषासकीय संस्थाओं से जिला मुख्यालय में घरौंदा पुनर्वास केन्द्र, दिव्यांग छात्र-छात्राओं का छात्रावास, वृद्धाश्रम एवं नषामुक्ति केन्द्र परियोजनाओं की स्थापना एवं संचालन हेतु 01 जुलाई 2022 तक उपसंचालक समाज कल्याण, जिला पंचायत भवन जषपुर में आवेदन आमंत्रित किया गया है।

Read More