36वां राष्ट्रीय खेल – 2022  : छत्तीसगढ़ की तलवारबाजी टीम ने जीता रजत पदक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय खेल में आज का दिन भी मेडल वाला रहा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने फॉयल टीम चैम्पियनशिप फेंसिंग (तलवारबाजी) में रजत पदक जीता। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने इस उपलब्धि के लिए टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल में फेंसिंग खिलाड़ियो का शानदार प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। फॉयल इवेंट कि टीम चैम्पियनशिप में राज्य फेंसिंग के फॉयल इवेंट में छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ी दुर्गेश मिलिंद,…

Read More

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की आजीविकामूलक गतिविधियों से ग्रामीण महिलाओं का परिवार में बढ़ रहा सम्मान : मुख्यमंत्री ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहे गौठानों की महिलाओं और ग्रामीणों से की चर्चा

महिलाएं हो रही स्वावलंबी: गांवों में बढ़े रोजगार के अवसर बलौदाबाजार की महिलाएं रीपा में बनाना चाहती है बारदानें, मिट्टी के बर्तन और टोमेटो कैचअप रायगढ़ की महिलाएं बड़ी आटा मिल लगाएंगी कांकेर के सराधुनवागांव में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की इकाई का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों से हम महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही हैं, रोजगार और आमदनी का साधन मिलने से परिवार में हमारा सम्मान बढ़ा है। यह उद्गार आज गौठानों में काम कर रही स्व-सहायता समूह की…

Read More

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना पर काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री को रायपुर के व्यवसायी श्री कोठारी ने आत्मीय भाव से भेंट किया 65 साल पुराना गांधी चरखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रायपुर के व्यवसायी श्री मनोज कोठारी ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री कोठारी ने इस मौके पर बड़े आत्मीय भाव से 65 साल पुराना गांधी चरखा भेंटकर उन्हें गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बापू की तस्वीर भी भेंट की। इस मौके पर श्री कोठारी की पुत्री सुश्री श्रेया भी मौजूद…

Read More

मुख्यमंत्री शामिल हुए आईसीआईसीआई अकादमी ऑफ स्किल्स द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में, आईसीआईसीआई बैंक सामाजिक क्षेत्र में भी कर रहा है सराहनीय काम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र प्रदान किए प्रशिक्षण के माध्यम से हर साल डेढ़ हजार बच्चे रोजगार के लिए हो रहे हैं, तैयार अकादमी द्वारा इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरण मरम्मत, बिक्री कौशल, प्रशीतन (रेफ्रीजरेटर) और एयर कंडीशनिंग मरम्मत, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग और कार्यालय प्रशासन का दिया जा रहा है प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आईसीआईसीआई अकादमी ऑफ स्किल्स द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रमाण पत्र के साथ नियुक्ति…

Read More

मुंगेली जिले के 06 गौठानों आजीविका पार्क के रूप में विकसित होंगे, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार और आय का साधन

मुख्यमंत्री ने आजीविका पार्क का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया शिलान्यास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुंगेली जिले के 06 गौठानों को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से राज्य के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो गौठानों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का (आजीविका पार्क) करने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेंद्र गोस्वामी,…

Read More

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘ का किया शुभारंभ, विभिन्न जिलों में लगभग 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया वर्चुअल भूमिपूजन, योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में बनाए जा रहे है दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क

महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपने को साकार करने में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस वर्ष के बजट में 600 करोड़ रूपए का प्रावधान हर इंडस्ट्रियल पार्क में एक करोड़ रूपए की राशि से की जा रही है वर्किंग शेड और एप्रोच रोड के निर्माण, बिजली-पानी उपलब्ध कराने और युवाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था ग्रामीण युवा भी रीपा में लगा सकेंगे अपना उद्योग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महात्मा…

Read More

सक्ती में कुल आठ गौठानों सहित प्रदेश भर में कुल 300 रीपा किए जा रहे विकसित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज वर्चुअल कार्यक्रम में किया गया महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शिलान्यास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राज्य शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत ’महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा)’ का  द्वारा बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास किया । अपने निवास कार्यालय में आयोजित इस राज्य स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के 145 विकासखण्डों के 300 रीपा का शिलान्यास किया है।  इनमें सक्ती जिले के आठ रीपा भी शामिल हैं।…

Read More

कका पा लागी, बने बने हावस गा…तुंहर सरकार रही तो जिनगी बर कछु न कछु बनते रही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के हितग्राहियों से किया संवाद स्थापित, आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ने किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा राज्य में महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शुभारंभ करने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से जांजगीर-चाम्पा जिले के ऐसे हितग्राहियों से संवाद किया जो रीपा के माध्यम से आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ना चाहते हैं। ग्राम जर्वे च में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य और गांव के निवासी गजेंद्र सिदार ने जैसे ही माइक हाथ में लिया उन्होंने मुख्यमंत्री को कका पा लागी.. बने बने हावस गा, कहकर अपनी बात आगे बढ़ाई। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि हां,…

Read More

जिले के 10 गौठानो में रखी गई ग्रामीण आद्यौगिक पार्क की बुनियाद, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने मिलेगा बल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से रीपा का किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा आज महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर के गौठानो में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की बुनियाद रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य सहित जांजगीर-चाम्पा जिले के पांच ब्लॉकों में 10 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस योजना से महात्मा गाँधी द्वारा देखे गए स्वावलंबी गाँव के सपने साकार होने की बात…

Read More

जशपुर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्राप्त किया राष्ट्रीय पुरस्कार

पूर्वी जोन के साफ शहर की श्रेणी में नगर पालिका जशपुर ने हासिल किया फर्स्ट रैंक स्वच्छता लीग में प्राप्त किया प्रथम स्थान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका जशपुर ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी पूर्वी जोन के स्वच्छ सिटी में  राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। जिसमें पूर्वी जोन के स्वच्छता रैकिंग में नगर पालिका को  स्वच्छ सिटी में फर्स्ट  रैंक हासिल किया है। साथ ही  आयोजित स्वच्छता लीग प्रतियोगिता में नगर पालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का…

Read More