कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर जिले के उर्वरक दुकानों की हुई सघन जांच, सात दुकानों को कारण बताओ नोटिस

अद्यतन पंजी संधारण नही होने, मूल्य सूची प्रदर्शन बोर्ड नही लगाने एवं उचित ढंग से उर्वरकों का भंडारण नही पाये जाने पर दी गई नोटिस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले के किसानों को उचित मूल्य एवं समय पर रासायनिक उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशन और संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर एवं उप संचालक कृषि कोरबा के मार्गदर्शन में संभाग व जिला स्तरीय दल द्वारा जिले के उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। आज किए गए निरीक्षण…

Read More

फसल बीमा के संबंध में बैंको को दिया गया प्रशिक्षण, अंतिम तिथि से पहले बीमा कराने किसानों से की गई अपील

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जागरूकता लाने तथा अधिक से अधिक किसानों के फसलों का बीमा कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सभी सहकारी समितियों के आपरेटरों, सभी राष्ट्रीयकृत – व्यापारिक बैंको के जिला प्रतिनिधिगण शामिल हुए। बीमा पोर्टल में किसानों का सही एंट्री हो इसके लिये एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के प्रशिक्षित अमलो ने समय सीमा में बीमा कार्य पूर्ण किये…

Read More

राहुल साहू की शिक्षा और स्पीच थिरैपी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राहुल के परिवार को पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता और रोजगार देने की घोषणा बोरवेल से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए राहुल साहू के माता-पिता सहित जांजगीर-चांपा वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरिद के बोरवेल में लगभग 65 फीट नीचे गिरे राहुल को सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकालने और उसके ईलाज के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए आज राहुल के परिजन और जांजगीर-चांपा के सैकड़ो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

Read More

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस एवं डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए जिलों को कड़े क़दम उठाने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने बारिश में डेंगू व मलेरिया के मच्छरों से सावधान रहने कहा घर के आसपास न होने दें पानी का जमाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते हैं। मौसम में हुआ बदलाव डेंगू व मलेरिया के मच्छरों के लार्वा को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण देता है। इसके चलते बारिश में डेंगू-मलेरिया के लार्वा में तेजी से बढ़ोतरी होती है। मच्छरों से बचाव के व्यापक उपाय नहीं बरतने से डेंगू और…

Read More

जिला शिक्षा कार्यालय में सामूहिक रूप से मद्यपान करने वाले 6 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

निलंबन अवधि में  सम्बंधित कर्मचारियों का मुख्यालय बीईओ कार्यालय जशपुर किया गया नियत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने जिला शिक्षा कार्यालय में सामूहिक रूप से मद्यपान का सेवन करने वाले 6 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार भगत सहायक ग्रेड -02,  रवि कुमार भगत सहायक ग्रेड -02, संजीत बरवा सहायक ग्रेड- 03, निर्मल कुमार भगत वाहन चालक, शिवनाथ राम चौकीदार एवं शिवराम भगत प्रधान पाठक…

Read More

आज से प्रदेश व्यापी रोका-छेका अभियान : मुख्यमंत्री ने कहा फसल और पशुधन रक्षा के लिए जरूरी है रोका-छेका अभियान

राज्य में बीते सालों में भी अभियान का रहा है उत्साहजनक परिणाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान फसल को चराई से बचाने के लिए पशुओं को नियमित रूप से गौठान में लाने हेतु रोका-छेका अभियान के अंतर्गत मुनादी कराई जाएगी। गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, पशु नस्ल सुधार हेतु बधियाकरण, कृत्रिम गर्भधान एवं टीकाकरण किया जाएगा।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा…

Read More

शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को पहुंचेगी रायपुर, ओलंपियाड टॉर्च रिले के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में गठित समिति की बैठक आज रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभा कक्ष में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री नीलम नामदेव एक्का की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले के कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी गई। शंतरंज ओलंपियाड के 95 साल के इतिहास में भारत को पहली बार ओलंपियाड की मेजबानी मिली है जिसमें 188 देश…

Read More

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक : जनजाति क्षेत्रों के जर्जर छात्रावास-आश्रम तथा स्कूलों के भवन की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जनजाति क्षेत्रों में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण करने के निर्देश बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर किया जाएगा शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पेसा एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुसमर्थन जनजातियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही कठिनाईयों के अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए टीआरआई के कैम्प लगेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया ने समोदा में 3.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा में करीब तीन करोड़ 41 लाख 92 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें दो करोड़ 94 लाख की लागत के नौ कार्यों का भूमिपूजन एवं 46 लाख 30 हजार रूपए के कुल पांच कार्यों का लोकार्पण किया गया।                 डॉ. डहरिया  ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों की सुविधा के लिए सभी जरूरी निर्माण…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए जारी किए गए दो हेल्पलाइन नंबर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए जारी किए गए दो हेल्पलाइन नंबर इनमें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के रेजिडेंट कमिश्नर श्री गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर+919997060999 तथा छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर 01146156000 है। आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं

Read More