“मोर महापौर-मोर द्वार” : रायपुर नगर निगम के 20 वार्ड में पहुंची शहरी सरकार, 5 अगस्त तक सभी वार्ड में पहुंचेंगे महापौर, परिषद और निगम के अधिकारी

10 दिन में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 4846 आवेदनों का निराकरण आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार, राशन व श्रम कार्ड के लिए वार्डवासी पहुंच रहे है शिविर में दिव्यांगों को ट्राई सायकिल, श्रवण यंत्र, महिला समूहों को वित्तीय सहायता, स्ट्रीट वेंडर्स कार्ड की मिल रही है सुविधा जरूरी बुनियादी अधोसंरचना विकास की सौगात दे रहे है महापौर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हर व्यक्ति तक नागरिक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए रायपुर नगर निगम का  “मोर महापौर-मोर द्वार” कार्यक्रम सभी 70 वार्ड…

Read More

गर्भावस्था के पहले तीन महीने में अनिवार्य होगी सोनोग्राफी, स्कूली बच्चों में देखने-सुनने की समस्या पहचानने चलेगा अभियान, कलेक्टर डॉ भुरे ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की हुई समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले में अब सभी गर्भवती महिला की गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में अनिवार्यतः सोनोग्राफी की जाएगी। इससे गर्भावस्था में ही गर्भस्थ शिशु में किसी बड़ी बीमारी या किसी शारिरिक विकृति का समय रहते पता लग जाएगा और उसका यथासंभव समय पर ईलाज हो सकेगा। रायपुर जिले के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान सभी डॉक्टरों को इसके निर्देश दिए है। डॉ भुरे ने जिले के ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को…

Read More

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की : जनदर्शन एवं मुख्यमंत्री जन चौपाल के प्राप्त आवेदनों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा

सहकारी बैंक की नई शाखाएं खोलने की आवश्यकता पर हुई चर्चा नान और एफसीआई में जल्द चावल जमा करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में विभिन्न विभागो के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रचलित राशन कार्ड की जानकारी ली। जारी किए जाने वाले राशन कार्ड का रेंडम आधार पर जांच करने भी कहा। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में …

Read More

रायपुर में एनसीसी का एडवांस लीडरशिप कैंप प्रारम्भ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनसीसी का एडवांस लीडरशिप कैम्प एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी लखोली, आरंग में दिनांक 06 जुलाई को प्रारंभ हुआ। 12 दिवसीय इस कैम्प में उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 250 महाविद्यालयीन एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। जिन्हे फौज की नियमित दिनचर्या के साथ विविध सैन्य विषयों का सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उनके व्यक्तित्व विकास हेतु  मार्गदर्शी व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे । इस कैम्प के आयोजन की जिम्मेदारी कमान अधिकारी, 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव को दी गई है। छत्तीसगढ़ एनसीसी प्रमुख ब्रिगेडियर आशीष…

Read More

कुदरत के सताए आशीष और कोमल को कलेक्टर की पहल पर मिली तत्काल मदद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कुदरत के सताए आशीष और कोमल को कलेक्टर चंदन कुमार की पहल पर तत्काल मदद मिली। अब्दुल कलाम वार्ड हाट कचौरा निवासी आशीष और कोमल का घर मानसूनी बारिश के कारण ढह गया था, जिसकी खबर कलेक्टर को मिलते ही उन्होंने पीड़ितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश तहसीलदार पुष्पराज पात्र को दिए। तहसीलदार द्वारा इस प्रकरण में मौका मुआयना कर तत्काल राशि पारित कर चौबीस घंटे के भीतर कलेक्टर के हाथों आर्थिक सहायता राशि पीड़ितों को प्रदान किया गया।

Read More

पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला : गौठानों में उत्पादित दूध की गांवों में खपत और पशुओं के लिए चारे की पुख्ता व्यवस्था के लिए तैयार की जाएगी कार्य योजना

गोधन न्याय योजना और राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश आंगनबाड़ियों और स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना में बच्चों को दूध देने से उनमें कुपोषण होगा दूर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में उत्पादित दूध की गांवों में खपत करने और पशुओं के चारे की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट का अहम निर्णय, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को मिली कैबिनेट की मंजूरी

राज्यभर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का बिछाया जायेगा नेटवर्क आवासीय कॉलोनियों, शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप और फ्लाई ओवर के नीचे स्थापित होंगे चार्जिंग प्वाइंट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 का अनुमोदन किया गया । इस नीति से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से राहत मिलेगी वहीं पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भागीदारी सुनिश्चित होगी । छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 में कमर्शियल एवं नॉन कमर्शियल दोनों प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन के परिचालन…

Read More

मंत्रिपरिषद की बैठक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:- #राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन पाॅलिसी 2022 का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति में कमर्शियल एवं नाॅन कमर्शियल दोनों प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन के परिचालन को बढ़ावा देना शामिल है। इसके तहत राज्य में दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, माल वाहक, यात्री वाहन एवं अन्य श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर विभिन्न छूट एवं…

Read More

वर्षा अपडेट 7 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 128.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 128.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 जुलाई तक औसत वर्षा 265.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 103.5 मिमी, मनोरा में 160.8 मिमी, कुनकुरी में 111.1 मिमी, दुलदुला में 155.2 मिमी, फरसाबहार में 117.8 मिमी, बगीचा में 187.6 मिमी, कांसाबेल में 35.3 मिमी, पत्थलगांव में 110.5 मिमी एवं सन्ना में 175.6 मिमी वर्षा हो चुकी है।…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  सर्पदंश से पत्थलगांव तहसील के ग्राम बटुराकछार निवासी सोहद्री बाई की मृत्यु 29 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के  निकटतम वारिस मृतिका के पति  श्री पंडित राम हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम पंडरीपानी निवासी दया राम की मृत्यु 13  अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम…

Read More