जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  सर्पदंश से पत्थलगांव तहसील के ग्राम बटुराकछार निवासी सोहद्री बाई की मृत्यु 29 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के  निकटतम वारिस मृतिका के पति  श्री पंडित राम हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम पंडरीपानी निवासी दया राम की मृत्यु 13  अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती फुलकुवारी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts