वनांचल के 1503 नालों में 06 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी उपचारित दो राष्ट्रीय उद्यान, 03 टायगर रिजर्व, 01 एलीफेंट रिजर्व सहित 32 वनमंडलों में नरवा विकास के कार्य स्वीकृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकरात्मक वनरोपण, निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) मद की वार्षिक कार्ययोजना 2022-23 के अंतर्गत ‘नरवा विकास’ कार्यक्रम में राज्य के वनांचल स्थित 01 हजार 503 छोटे-बड़े नालों में 29 लाख से अधिक भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए 300 करोड़ 52 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है।…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य, पुराने बारदानें से भी की जाएगी धान की खरीदी
किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी के लिए मंत्री-मण्डलीय उप समिति ने किया विचार-विमर्श पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों का पंजीयन होगा कैरीफारवर्ड नये किसानों के पंजीयन के लिए भी सुचारू व्यवस्था बनाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित समिति कक्ष में धान खरीदी के लिए गठित मंत्री-मण्डलीय उप समिति की बैठक खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में इस वर्ष किसानों…
Read Moreमुख्यमंत्री 7 जुलाई को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे 10 करोड़ 84 लाख रूपए का भुगतान
गोधन न्याय योजना में अब तक 283 करोड़ 10 लाख रूपए का हो चुका है भुगतान गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 72.19 करोड़ की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 07 जुलाई को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 84 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 15 जून से 30 जून तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों,…
Read Moreछत्तीसगढ़ के गोधन न्याय और मितान योजना को मिली प्रशंसा, डिजिटल इंडिया सप्ताह अंतर्गत छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतिकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना और मितान योजना को गुजरात के अहमदाबाद स्थित गांधीनगर महात्मा मंदिर में 4 से 9 जुलाई 2022 तक आयोजित डिजिटल इंडिया सप्ताह में सराहना मिली है। छत्तीसगढ़ की ओर से आज तीसरे दिन आयोजित कांफ्रेंस में भाग लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव एवं छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर विश्नोई ने राज्य की महत्वाकांक्षी मितान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री विश्नोई ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की…
Read Moreआदिम जाति विभाग और मनरेगा की वर्चुअल संयुक्त बैठक : वन अधिकार पत्र धारकों और विशेष रूप से जनजातीय समूह को मिले विभागीय योजनाओं का लाभ, जिलों के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, सीईओ, जनपद पंचायत, एपीओ को निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन अधिकार पत्र धारकों एवं विशेष रूप से जनजातीय समूह को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिलों के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मनरेगा के परियोजना अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए गए। वन अधिकार पत्र अधिनियम, 2006 एवं नियम 2007 (यथा संशोधित नियम 2012) के उचित क्रियान्वयन के संबंध में आज मंत्रालय, महानदी भवन में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत वन अधिकार पत्र धारकों को उनके भूमि विकास एवं अन्य विभागीय…
Read Moreकभी गोबर से घर को पोतकर दीवारों को मजबूत बनाते थे, आज गोबर बेचकर मजबूत घर बना रहे हैं : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिल रही है खुशियां, अब पैसों की नहीं सताती है चिंता, गोबर बेच कर रहे हैं सपनों को साकार
गोधन न्याय योजना में अब तक 283.10 करोड़ रूपए का हो चुका है भुगतान,गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 72.19 करोड़ की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बैकुण्ठपुर के भर्रा की रहने वाली मीनल का एक सपना था कि उनका खुद का एक घर हो, लेकिन ये सपना लंबे समय से सपना ही बना हुआ था। मीनल के पास पैसे नहीं थे कि वो अपने लिए घर बनाए। मीनल ने गांव में दूसरे की घरों की दीवारों को मजबूत करने के लिए अक्सर उनपर गोबर की पुताई करती…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप की थी अग्रणी भूमिका : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन बिलासपुर शहर में लगेगी स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप की प्रतिमा : मुख्यमंत्री ने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर्ष नायक: रामाधार कश्यप’’ का विमोचन किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि…
Read MoreHEALTH NEWS : बारिश में डेंगू व मलेरिया के मच्छरों से रहें सावधान, घर के आसपास न होने दें पानी का जमाव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू और मलेरिया की समस्या बढ़ जाती है। मौसम में हुए बदलाव डेंगू व मलेरिया के मच्छरों के लार्वा को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण देते हैं। इसके चलते बारिश में डेंगू-मलेरिया के लार्वा में तेजी से बढ़ोतरी होती है। मच्छरों से बचाव के व्यापक उपाय नहीं बरतने से डेंगू और मलेरिया जैसे रोग घातक साबित हो सकते हैं। संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि डेंगू संक्रमित मादा एडीस म़च्छर के काटने से स्वस्थ्य…
Read Moreजिला परियोजना समन्यक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर हेतु 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 202 को अनुसूचित जाति एवं अन्य वन परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में, जिला परियोजना समन्वयक के 01 एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर के 01 पद की नियुक्ति हेतु सूचना प्रकाशित किया गया था। सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित अवधि तक प्राप्त आवेदन…
Read More‘‘दामिनी’’ एप्प लोगो को बचायेगा आकाशीय बिजली से बिजली गिरने से पहले मिल सकेगी जानकारी, किसानों को मिलेगा मौसम पूर्वानुमान की जानकारी
एप्प को प्ले स्टोर से किया जा सकता है डाउनलोड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अब आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही लोगों को सूचना प्राप्त हो सकेगा। साथ ही किसान घर बैठे मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त करेंगे। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लांच किया गया है। जिससे आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी। इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले…
Read More