जिला परियोजना समन्यक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर हेतु 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 202 को अनुसूचित जाति एवं अन्य वन परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में, जिला परियोजना समन्वयक के 01 एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर के 01 पद की नियुक्ति हेतु सूचना प्रकाशित किया गया था।

सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित अवधि तक प्राप्त आवेदन में कोई भी अभ्यर्थी पात्र नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों से न्यूनतम तीन वर्षों का मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव को शिथिल कर दिया गया है। अब आवेदक 10 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकेगे। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts