मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से बंसीबहार में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार जशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कांसाबेल के बंसीबहार टोली में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कर दिया गया है। बिजली संकट का सामना कर रहे मुहल्लेवासियों को इससे बड़ी राहत मिली है। समस्या का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकासखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
कोल्हेनझरिया स्वास्थ्य केंद्र में बना वाहन स्टैण्ड: पार्किंग व्यवस्था होने से मरीजों और परिजनों को बड़ी राहत, अस्पताल परिसर में आवागमन हुआ सुगम
कोल्हेनझरिया स्वास्थ्य केंद्र में वाहन स्टैण्ड बनने से मरीजों को हो रही सहूलियत जशपुर : कोल्हेनझरिया के स्वास्थ्य केन्द्र का वाहन स्टैण्ड निर्माण अधूरा के संबंध में प्राप्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हेनझरिया में वाहन स्टैण्ड का कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है। इससे मरीजों व परिजनों को अपने वाहनों के सुव्यवस्थित पार्किंग में सहूलियत हो रही है। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में वाहन स्टैण्ड का निर्माण पूर्व में अधूरा…
Read Moreग्रामीणों को मिली बड़ी राहत: बच्छरांव पंचायत में 2 किमी मार्ग का मुरमीकरण पूरा, नए बोर कनेक्शन के बाद जल संकट भी होगा समाप्त
मांदरटंगना टोला पारा में आवागमन सुगम, पंचायत द्वारा कराया गया मुरमीकरण कार्य नया बोर का कनेक्शन कार्य पूर्ण होते ही पानी की समस्या होगी दूर जशपुर : बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत बच्छरांव के अंतर्गत मांदरटंगना टोला पारा मुख्य बस्ती से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मार्ग का अधिकांश हिस्सा वनभूमि क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा इस मार्ग में मुरमीकरण कार्य कराया जा चुका है, जिससे वर्तमान में आवागमन सुगम है और ग्रामीणों को किसी प्रकार की…
Read Moreजशपुर की शशिकला बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल: बिहान योजना से जुड़कर गृहिणी से सफल होटल व्यवसायी बनीं, कई शासकीय योजनाओं का मिला लाभ
आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही शशिकला, कई योजनाओं का मिला लाभ एक सफल व्यवसाई के रूप में उभरी दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबी बनकर दूसरी महिलाओं के लिए भी बनी प्रेरणा। जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम केनादाड़ की श्रीमती शशिकला खलखो ‘बिहान योजना’ के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनी हैं। एक सामान्य गृहिणी और खेती-किसानी करने वाली शशिकला ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपनी आर्थिक…
Read Moreनागलोक क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: ईब नदी से निकाले गए 960 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा गया, अभय कन्स्ट्रक्शन पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
नागलोक क्षेत्र में ईब नदी से खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर की जा रही निरंतर कार्यवाही ईब नदी से रेत निकाल कर स्टाक किये गये 960 घनमीटर रेत को किया गया जप्त जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर नागलोक में रेत का अवैध उत्खनन जोरो पर के संबंध में खनिज विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि तहसील फरसाबहार के नागलोक क्षेत्र में ईब नदी से खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की जांच दौरान 09 फरवरी 2026 को ईब नदी से…
Read Moreजशपुर में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: लावा नदी से रेत ले जा रहा ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिक पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में संलग्न वाहन जप्त कर की जा रही कार्यवाही जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर -जशपुर के कुजरी नदी से रेत का अवैध उत्खनन जोरो पर, बिगड़ रहा स्वरूप के संबंध में खनिज विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि तहसील जशपुर क्षेत्र में कुजरी नदी लावा नदी से खनिज रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की जांच 25 फरवरी 2026 को किया गया। /1ग्राम कुजरी में रेत परिवहन होना नहीं पाया गया अपितु कुजरी के निकटवर्ती क्षेत्र में लावा नदी…
Read Moreजशपुर में लगेगा आधुनिक खेती का महाकुंभ: 23–25 मार्च को ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’, किसानों को मिलेंगी ड्रोन तकनीक, उन्नत बीज और नई खेती पद्धतियों की जानकारी
जशपुर में आधुनिक खेती का महाकुंभ 23 से 25 मार्च तक आयोजित होगा कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 किसानों को मिलेंगी नई तकनीकों की जानकारी जशपुर : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक किया जाएगा। पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया था, जिसे अब नई तिथियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कृषि…
Read Moreमहिलाओं के सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आत्मसम्मान में एक क्रांतिकारी कदम : रंजना साहू
महतारी वंदन योजना के 25 वीं किस्त पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का माना आभार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण…
Read Moreबघेल का ‘दलीय लोकतंत्र’ पर ज्ञान देना ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसा : अखिलेश सोनी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र पर दिए गए अनर्गल बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हास्यास्पद और दिवालिया सोच करार दिया है। श्री सोनी ने कहा कि जिस पार्टी का इतिहास ही तानाशाही और एक परिवार की गुलामी का रहा हो, उसके नेता को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने कहा कि भाजपा वह संगठन है जहाँ एक चायवाले…
Read Moreटिकट के लिए सौदेबाजी ही कांग्रेस का असली ‘हाथ’ और असली चरित्र : केदार कश्यप
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा : हरियाणा में महिला कांग्रेस नेत्री के वायरल वीडियो ने कांग्रेस की ‘दुकान’ का काला सच उजागर किया ‘छत्तीसगढ़ हो या हरियाणा, कांग्रेस में जनसेवा नहीं, केवल ‘जेब सेवा’ के आधार पर बँटते हैं टिकट’ रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने हरियाणा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और उनके पति के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के दृष्टिगत कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर तीखा हमला बोला है। श्री कश्यप ने कहा कि इस वीडियो ने एक…
Read More