रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: SIS ग्रुप का मेगा प्लेसमेंट कैंप 6 मार्च से 13 मई तक, 10वीं पास नवयुवकों को मिलेगा सीधे रोजगार का सुनहरा अवसर
जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखण्डों में पंजीयन कैम्प का होगा आयोजन 10 वीं पास नवयुवक रोजगार के अवसरों के लिए करा सकते हैं पंजीकरण जशपुर : जशपुर में 10वीं पास नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर! एसआईएस ग्रुप द्वारा 6 मार्च से 13 मई तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग जगहों पर कैंप लगेंगे। इनमें जनपद पंचायत बगीचा में 06 मार्च एवं 01 मई, जनपद पंचायत पत्थलगांव में 07 मार्च एवं 02 मई को, जनपद पंचायत कांसाबेल में…
Read Moreजशपुर में जनदर्शन के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी 32 आवेदनों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के सख्त निर्देश
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने जनसुविधाओं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा नव संकल्प शिक्षण संस्थान की सफलता: 65 कांस्टेबल, 50 नगर सैनिक सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार परिणाम से जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा की नई क्रांति
जिला खनिज न्यास निधि से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान बना बदलाव की मिसाल आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में 50 छात्राओं के नगर सैनिक पद पर चयन का प्रमुखता से उल्लेख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इस संस्थान की सफलता का कर चुके है सराहना जशपुर : संसाधनों के समुचित और पारदर्शी उपयोग से समाज में व्यापक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इसका उत्कृष्ट उदाहरण जशपुर का नव संकल्प शिक्षण संस्थान है, जिसकी उपलब्धियों को हाल ही में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा…
Read Moreजशपुर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की बड़ी पहल: कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर सभी विकासखंडों में चिन्हांकित पुरातात्विक स्थलों की बनेगी विस्तृत सूची, प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार प्रस्ताव जल्द भेजने के आदेश
कलेक्टर ने जशपुर के चिन्हांकित पुरातत्व जगहों की सूची बनाने के दिए निर्देश पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए जानकारी भेजने के लिए कहा जिला पुरातत्व समिति की बैठक संपन्न जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पुरातत्व समिति की बैठक आयोजित की गई। और जशपुर के पुरातत्व धरोहर को सहेजने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और जिला पुरातत्व समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने समिति के…
Read Moreकुनकुरी कोर्ट का कड़ा फैसला: पत्नी विवाद में बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, सगे भाई को उम्रकैद
कुनकुरी (जशपुर), 28 फरवरी 2026। सागर जोशी – संपादक रक्त संबंधों की पवित्रता को कलंकित कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना में जशपुर जिले की कुनकुरी सत्र अदालत ने एक व्यक्ति को अपने ही बड़े भाई की निर्मम हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पारिवारिक विवाद की आग में भड़की हिंसा ने एक घर को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। लगभग दस महीनों तक चले विचारण, वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहियों के सूक्ष्म परीक्षण के बाद द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कुनकुरी बलराम कुमार देवांगन ने आरोपी वैद/बैध…
Read Moreशादी से इंकार बना मौत की वजह! 3 साल तक शारीरिक शोषण के बाद युवती की आत्महत्या — 24 घंटे में प्रेमी राजू लहरिया गिरफ्तार
नाम आरोपी :- राजू लहरिया पिता चंदन लहरिया उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धनगवा चौकी मल्हार थाना मस्तूरी बिलासपुर : दिनांक 26 फरवरी 2026 से दिनांक 27 फरवरी 2026 के सुबह 7:00 के बीच मृतिका ने राजू लहरिया के घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी जिस पर मर्ग कायम कर जांच करवाई किया गया मर्ग जांच पर पाया गया कि आरोपी राजु लहरिया के द्वारा मृतिका को शारीरिक शोषण पिछले तीन वर्षों से कर रहा था मृतिका जब शादी के लिए बोली तो आरोपी राजू के द्वारा…
Read More‘फॉर्म भरवाने’ के नाम पर 13 फर की सोने की माला और नगदी ऐंठी — पुलिस ने 3 लाख की माला बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
आरोपी के कब्जे से सोने की माला किमती 3,00,000 रू किया गया बरामद आरोपी के विरूध्द धारा 318(4) भा.न्या.सं. के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जांजगीर-चांपा : प्रार्थिया श्रीमती लक्ष्मीन बाई चंद्रा निवासी अरसिया थाना जैजैपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07.02.26 को चांपा अस्पताल मे अपने पति को भर्ती कराकर ईलाज करा रही है कि दिनांक 09.02.2026 को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और प्रणाम कर अपना रिस्तेदार बताया जिसे जानती पहचानती नही है जो प्रार्थिया के ईलाजरत पति को…
Read Moreमहासमुंद में बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों का पुनर्वास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत : नक्सलियों का बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त
रायपुर : बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति पर विश्वास जताते हुए आज महासमुंद जिले में हथियारों सहित पुनर्वास का मार्ग अपनाया। यह “पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिशा सीमा के निकट महासमुंद में हुआ। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुर्नवास का मार्ग चुनने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस पुनर्वास के साथ ओडिशा राज्य कमेटी का पश्चिमी सब जोन (बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन) पूर्णतः समाप्त हो गया…
Read Moreकेंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा : कवर्धा बायपास और NH-30 के धवईपानी से सिमगा सेक्शन को 4-लेन करने का किया आग्रह, मंत्री ने दिया शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन
रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार के अपने नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को बताया कि…
Read More