समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। इसी कड़ी में करडेगा गोठान की समूह की महिलाओं को पशुपालन विभाग द्वारा बकरी इकाई और मनोरा विकास खंड के 5 गोठान में मुर्गी पालन के लिए समूह को चूज़ा वितरण किया गया है।
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
लगभग 12 लाख संग्राहकों द्वारा अब तक 634 करोड़ रूपए से अधिक राशि के तेन्दूपत्ता का हो चुका संग्रहण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आठ वन मंडलों में लक्ष्य का 100 प्रतिशत से अधिक संग्रहण वनमंत्री श्री अकबर के मार्गदर्शन में तेन्दूपत्ता का संग्रहण लगातार जारी /छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2022 के दौरान अब तक 15 लाख 78 हजार 471 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य का 94 प्रतिशत से अधिक है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 634 करोड़ रूपए से अधिक हैं। इसका संग्रहण 11 लाख 58 हजार 222 तेन्दूपत्ता संग्राहकों द्वारा किया गया है। अब तक 08 वन मंडलों सुकमा, दंतेवाड़ा,…
Read Moreशहीद श्री पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित, ग्राम जंगलपुर में शहीद श्री पूर्णानंद साहू को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
शौर्य चक्र लेकर गांव जंगलपुर वापस आने पर शहीद के पिता श्री लक्ष्मण साहू एवं माता श्रीमती उर्मिला बाई साहू का जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने किया अभिनंदन भारत माता के जयकारे से गूंज उठा जंगलपुर, आखिरी सांस तक नक्सलियों से लड़े श्री पूर्णानंद साहू समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजनांदगांव जिले के ग्राम जंगलपुर निवासी सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के आरक्षक शहीद श्री पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत उनके अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। शहीद श्री पूर्णानंद साहू…
Read Moreभेंट-मुलाकात : अभियान जो बन गया सरकार और जनता के बीच संवेदना की कड़ी, हर पड़ाव के साथ सुलझ रही समस्याएं, जनता के बीच ख़ुद पहुंच रहे मुख्यमंत्री
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों एक विशेष अभियान पर हैं। इस अभियान में वे प्रदेश की सभी विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभाव देखना है। भेंट-मुलाकात की यह अनूठी यात्रा सरकार और जनता के बीच जुड़ाव और विकास की सतत सम्भावनाओं का मेल है। मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं, भेंट-मुलाकात में लोगों से उनकी समस्या पूछ रहे, उनका समाधान कर रहे हैं। हर वर्ग के लोगों से किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं, बच्चों,…
Read Moreसियान जतन क्लीनिक में आज 10 हजार 110 बुजुर्गों का किया गया इलाज
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों, आयुष डिस्पेंसरी व आयुष संस्थाओं में प्रत्येक महीने के प्रथम गुरुवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने विशेष सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 02 जून गुरूवार प्रदेश के सभी 1174 आयुष केंद्रों में आज सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया गया जिसमें दो आयुर्वेदिक महाविद्यालयों के चिकित्सालय, पांच जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 15 जिला अस्पतालों में संचालित आयुष विंग, 12 पालीक्लिनिक, 695 शासकीय…
Read Moreभेंट-मुलाकात अभियान : बस्तर संभाग के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री श्री बघेल, 3 जून को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में करेंगे जनता से भेंट-मुलाकात
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के अगले चरण की शुरुआत कल से कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री 3 जून से 6 जून तक बस्तर संभाग के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 3 जून को मुख्यमंत्री श्री बघेल कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत तीन स्थानों पर पहुंचकर जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 जून को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11 बजे कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विधानसभा…
Read Moreराज्य स्तरीय निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, जल संसाधन विभाग के महानदी प्रदायक नहरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर
कोरबा एवं मड़वा विद्युत ताप केन्द्रों में फ्लू गैस डिसल्फराईजेशन संयंत्र एवं डिनॉक्स सिस्टम की स्थापना के प्रस्ताव को मिली मंजूरी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में योजना विभाग की परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयान समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कम्पनी लिमिटेड के दो प्रस्ताव और जल संसाधन विभाग का एक प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। बैठक में योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी उपस्थित थे। जल संसाधन विभाग…
Read Moreआकांक्षी जिलों सहित प्रदेश के 12 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत फोर्टिफाईड चावल का वितरण, उपभोक्ताओं को दें फोर्टिफाईड चावल की जानकारी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के तहत दिसम्बर 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में ऑयरन, फॉलिक एसिड एवं विटामिन बी-12 युक्त फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मई 2022 से प्रदेश के 10 आकांक्षी जिलों तथा 2 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों सहित कुल 12 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारी परिवारों को भी फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि पोर्टिफाईड चावल आयरन,…
Read Moreबाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक सम्पन्न, आपदा प्रबंधन का एक्शन प्लान रहे तैयार: मुख्य सचिव श्री जैन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। जिलों में आपदा प्रबंधन हेतु एक्शन प्लान तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि ऐसे क्षेत्र जहां हर वर्ष बाढ़ आने की संभावना होती है, वहां खाद्यान्न, पेयजल एवं अन्य राहत सामग्रियों का भण्डारण कर लिया जाए। बाढ़, अतिवृष्टि जैसी आपदा से बचाव के लिए मौसम संबंधी पूर्वानुमानों की जानकारी लोगों को दी…
Read Moreप्रदेश के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में 6 जून से 11 जून के मध्य मनाया जाएगा टेलीमेडिसिन सप्ताह, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सलाह
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में संचालित सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून से 11 जून तक टेलीमेडिसिन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ सुरेन्द्र पामभोई ने बताया की टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की बीमारियों की स्क्रीनिंग और इलाज उपलब्ध कराया जाएगा द्य उन्होंने बताया की 6 जून को सामान्य और मानसिक रोगों से ग्रसित लोगों को उपचार…
Read More