चकरभाठा क्षेत्र में होटल सेंट्रल पॉइंट के पास धारदार लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए आम लोगों को डराने धमकाने वाले को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार किया गया जप्त।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत की गई कार्यवाही।
बिलासपुर : दिनांक 11.09.2026 को चकरभाठा क्षेत्र में होटल सेंट्रल पॉइंट चकरभाठा के पास आरोपी फागुराम वर्मा द्वारा अपने हाथ में एक धारदार लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
चकरभाठा पुलिस की जनअपील –
सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
जप्त – आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार किया गया जप्त।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत की गई कार्यवाही।
नाम आरोपी – फागुराम राम वर्मा पिता भाऊराव वर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला बोदरी चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
