छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजाओं का जशपुर जिले में किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

कला जत्था के माध्यम से प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण के साथ दी जा रही है योजनाओं की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को जिले के दूरस्थ अंचल के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उदे्दश्य से जिले के चिनहांकित गांवों एवं हाट बाजारों में कला जत्था, स्थानीय बोली के माध्यम से शासन योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित न्याय का…

Read More

जशपुर जिले में सामुदायिक बाड़ी से रानी स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर, 51 हजार की शुद्ध आमदनी हुई

महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में गौठान के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न प्रकार के आजीविका मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सके। इसी कड़ी में कांसाबेल के दोकड़ा  गौठान की रानी स्व-सहायता समूह की महिलाएं मल्टीएक्टीविटी के तहत गोठान की उपलब्ध भूमि में सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन कार्य हेतु…

Read More

भेंट-मुलाकात : ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भेंट-मुलाकात में ग्रामीण महिला ने स्टील प्लांट नहीं लगाने की मांग की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताए आय के तरीके समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत बटईकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे, तभी ग्रामीण महिला बुधमती बाई चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में स्टील प्लांट लगना प्रस्तावित है, लेकिन उन्हें अपने क्षेत्र में स्टील प्लांट नहीं चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि,…

Read More

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला से की, ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लिया

प्रेमनगर में घुघरी नदी एवं महादेव मुड़ा में बनेगा एनीकट डोकड़ा ग्राम में 32 केवी का बिजली उपकेंद्र की होगी स्थापना कांसाबेल विकासखण्ड में इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर मंे पूजा अर्चना कर की। उन्होंने भगवान शिव विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने बटईकेला के हेलीपेड में उतरते ही वहां उपस्थित एक नन्हे बच्चे से बड़ी आत्मीयता…

Read More

भेंट मुलाकात जशपुर जिला : फैसला ऑन द स्पॉट का दूसरा मामला, नायब तहसीलदार बागबहार उदय राज सिंह निलंबित

धान खरीदी में अनियमितता के आरोप पर कोतबा सोसायटी के कर्मचारियों को भी किया निलंबित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार बागबहार (जशपुर) के विरुद्ध जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल निलंबित किया है। नायब तहसीलदार उदय राज सिंह पर जाति प्रमाण पत्र में लापरवाही का आरोप है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी में अनियमितता के आरोप पर कोतबा सोसायटी के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान गौरीशंकर के घर किया दोपहर का भोजन, आमझोरा, कुल्थी दाल,बैंग भाजी और चरोटा गुड़ा का लिया स्वाद

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बागबहार में किसान गौरीशंकर यादव के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्हें अंचल के प्रसिद्ध आम झोरा चटनी, बैंग भाजी,कुल्थी की दाल, कोयनार भाजी, चरोटा गुड़ा, मुनगा भाजी,तिल और मखना बड़ी  परोसा गया। जिसे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आत्मीयता के साथ खाया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यहां भाई गौरीशंकर के घर खाना खाकर आनन्द आया। शुद्ध देशी और छत्तीसगढ़ खाना का यह स्वाद जिंदगी…

Read More

भेंट मुलाकात : 10वीं की टापर ने कहा बनना चाहती हूं IAS अधिकारी, मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे बगल में तुम्हारी जगह होगी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है. बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील हैं. आज पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में इसकी एक और झलक देखने को मिली. मुख्यमंत्री 10वीं कक्षा की टापर साक्षी सिंह कुशवाहा से बात करे थे. मुख्यमंत्री ने साक्षी से पूछा कि वो क्या बनना चाहती है, इस पर साक्षी ने जवाब दिया कि वो बड़ी होकर IAS अधिकारी बनना चाहती है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छात्रा के जवाब से खुश होकर हंसे और लोगों…

Read More

भेंट मुलाकात : हैलीपैड पर बच्चे को बुलाकर मुख्यमंत्री ने पूछा नाम, कहा खूब अच्छे से पढ़ना

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पत्थलगांव के बटईकेला ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देखा कि एक छोटा बच्चा हैलीकाप्टर देखने के लिए हैलीपैड के पास खड़ा है. मुख्यमंत्री ने बच्चे को पास बुलाया और उससे बात कर उसका नाम पूछा . बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया. अजय ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है. मुख्यमंत्री पहली कक्षा के बच्चे के वाक्पटुता से प्रभावित हुए और उससे कहा कि खूब अच्छे से पढ़ना. बटईकेला…

Read More

ब्रेकिंग : भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के दौरे पर, पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में होगी पहली भेंट मुलाकात

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के दौरे पर, शासकीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा, स्थानीय लोगों से करेंगे बात, पत्थलगांव विधानसभा में 93 करोड़ रूपए की  लागत के 155 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन और शिलान्यास, बटईकेला शिव मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे निरीक्षण, पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में होगी पहली भेंट मुलाकात।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने हर आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

बालक को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू का काम तेजी से जारी मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव की घटना बोरवेल में फंसे बच्चे तक पहुंचाया जा रहा ऑक्सीजन एनडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम तैनात समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने अधिकारियों को शीघ्रता से हर आवश्क कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद है और वहां बोरवेल से बालक को सुरक्षित…

Read More