एक आवेदन और तुरंत मिली राहत! मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से आकाशीय बिजली पीड़ित परिवार को मिला ₹4 लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल रंग लाई: आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिला मुआवजा, परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार. जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए राहत का माध्यम बना।सीएम कैंप कार्यालय में की गई गुहार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले व्यक्ति की पत्नी को 4 लाख रूपये की मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी गई। राहत राशि मिलने के बाद परिजनों…

Read More

“पद नहीं, उद्देश्य चुनिए”—लोयोला कॉलेज के विदाई समारोह में प्राचार्य डॉ. फा. तेलेस्फोर लकड़ा ने विद्यार्थियों को सफलता के चार जीवन मंत्र दिए

कुनकुरी : लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में आयोजित स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन बन गया। भावनाओं, उत्साह और प्रेरणा से सराबोर इस अवसर पर कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को आत्मीय विदाई दी, वहीं शिक्षकों ने सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए जीवन के अनमोल संदेश दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. तेलेस्फोर लकड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक फा. जेरोम मिंज,…

Read More

कुनकुरी में बैडमिंटन का रोमांच चरम पर, कड़े मुकाबलों के बाद शीलानंद–रवि की जोड़ी ने जीता सद्भावना टूर्नामेंट-2026 का खिताब

कुनकुरी बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में त्रैमासिक सद्भावना बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल समापन कुनकुरी : कुनकुरी बैडमिंटन संघ (KBS) के तत्वावधान में आयोजित त्रैमासिक सद्भावना बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का समापन रविवार को रोमांच और उत्साह से भरपूर मुकाबलों के बीच हुआ। सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले सेमीफाइनल में महेश त्रिपाठी और अनुरंजन टोप्पो की जोड़ी ने नंद जी पांडेय और विमल की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में शीलानंद…

Read More

PM सूर्य घर योजना ने बदली जशपुर के अशोक गुप्ता की किस्मत, सोलर पैनल लगते ही लगभग खत्म हुआ बिजली बिल

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल से मिली राहत, योजना आमजन के लिए बनी लाभदायक जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिले के आमजन तक पहुंच रहा है। यह योजना लोगों के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले के हितग्राही अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि…

Read More

अब हाथियों से टकराव नहीं, जागरूकता होगी सबसे बड़ी ढाल! जशपुर में गजरथ यात्रा-2026 का आगाज

जशपुर वनमण्डल की गजरथ यात्रा-2026 का शुभारंभ, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज जशपुर : मानव-हाथी द्वंद की घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों एवं प्रामीणों में हाथियों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वनमण्डल द्वारा संचालित ‘गजरथ यात्रा-2026’’ का शुभारंभ किया गया है। यह जनजागरूकता अभियान वनमण्डल के विभिन्न संवेदनशील (Yellow Zone ) हाथी प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है, जहाँ वन विभाग की टीम विद्यालयों एवं ग्रामों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, उनके प्राकृतिक आवास तथा सुरक्षित सहअस्तित्व के…

Read More

पुस्तकों से आगे बढ़ी सीख: सनशाइन स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने कुनकुरी थाने में जाना पुलिस का मानवीय चेहरा, व्यवहारिक शिक्षा से मिले अनुशासन, कानून और राष्ट्रप्रेम के अनमोल संस्कार

सनशाइन स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने किया कुनकुरी थाने का शैक्षणिक भ्रमण; व्यवहारिक ज्ञान के साथ सीखा अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का पाठ कुनकुरी : कुनकुरी के जैन मंदिर रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सनशाइन स्कूल द्वारा छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण (Educational Trip) का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल के तहत विद्यालय के प्ले स्कूल, नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी. तथा कक्षा-द्वितीय तक के नन्हे-मुन्नों को विशेष बस के माध्यम से थाना कुनकुरी ले जाया गया। इस भ्रमण का…

Read More

राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा हमला, बोले— लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल है आचरण, राजनीतिक स्टंट नहीं करेगी जनता स्वीकार

राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल, जनता ऐसे राजनीतिक स्टंट को स्वीकार नहीं करेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार के राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि NEET…

Read More

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का असर: किसानों को खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति, कालाबाजारी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; 97 लाइसेंस निलंबित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार खरीफ सीजन 2026 में डीएपी की सीमित राष्ट्रीय उपलब्धता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी व्यवस्था किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी रायपुर : खरीफ 2026 के दौरान डीएपी की राष्ट्रीय स्तर पर सीमित उपलब्धता के बावजूद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश के प्रत्येक…

Read More

रैली में हिंसा के बीच ड्यूटी निभाते 16 पुलिस जवान घायल, अस्पताल पहुंच पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जाना हाल; दो की हालत गंभीर

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल रैली के दौरान ड्यूटी निभाते हुए 16 पुलिस जवान हुए घायल, चिकित्सकों से चर्चा कर कमिश्नर ने उपचार की जानकारी ली रायपुर :  रायपुर में आज एक रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रैली को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल द्वारा बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा अचानक पत्थर एवं बोतलें फेंके जाने से अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस के 16 जवान…

Read More

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का बड़ा असर: अवैध उर्वरक-कीटनाशक कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो गोदाम सील; दोषियों पर होगी FIR

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक का भंडारण और निर्माण कर रहे दो गोदाम सील, भारी मात्रा में सामग्री जब्त खरीफ सीजन में किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले दोषियों पर होगी एफआईआर और वैधानिक कार्रवाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने तथा नकली एवं अमानक उर्वरक-कीटनाशकों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत प्रदेशभर में कृषि विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम…

Read More