अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 34 पाव देशी शराब के साथ आरोपी अखिलेश उर्फ लालू गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध चौकी नैला पुलिस की सक्त कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी शराब कीमती 2720/-  किया गया जप्त

क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

आरोपी अखिलेश उर्फ लालू ताम्रकर  निवासी दर्रीपारा वार्ड 02 नैला चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने पूर्व में थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में चौकी नैला से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर नैला दर्रीपारा रेल्वे फाटक तरफ से आरोपी अखिलेश उर्फ लालू ताम्रकार को एक पीला सफेद रंग के थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया जिसके कब्जे से कुल 34 नग देशी प्लेन शराब शराब बरामद कर आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव चौकी प्रभारी नैला ASI नरेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, आरक्षक संतोष प्रधान, डीकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts