मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित : शांति की ओर लौट रहा है अब बस्तर : भूपेश बघेल

‘भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की हैं’ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे दंतेवाड़ा में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जब से होश संभाला हूं दंतेवाड़ा की यात्रा कर रहा हूं। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने मेरे यहां के दौरे बढ़ाएं हैं। उन्होंने कहा कि मैं दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं। मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में…

Read More

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बडाँजी में किसान पूरन बघेल के घर किया भोजन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बडाँजी में किसान श्री पूरन बघेल के घर भोजन किया। यहां उन्होंने आमट, केऊ- कांदा की चटनी, आम की चटनी, जोन्धरा, मड़िया मिक्स पेज, कोलियरी भाजी, देशी चना और कुंदरू की मिक्स सब्जी, कोदो चावल, दुबराज भात, उड़द दाल, हिरवां (कुल्थी) की दाल और सलाद जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। आज के भोजन में केऊ-कांदा की चटनी विशेष है। जिसका उपयोग स्थानीय लोग पीलिया, सरदर्द और पेट से सम्बंधित रोगों के उपचार में करते हैं। भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश…

Read More

आज आपकी ही तरह मैंने भी हाट बाजार से की खरीदी, पत्नी के लिए बिंदी, सिंदूर और मेहंदी : बड़े किलेपाल में आयोजित भेंट मुलाकात के मौके पर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों को संबोधित

बास्तानार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा खोलने की घोषणा हाट बाजार में दुकानदार ने मुख्यमंत्री से कहा- कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइये जहां आत्मानंद स्कूल खुले हैं वहां बनेंगे हॉस्टल, फिलहाल के लिए आदिवासी युवाओं को फाइनेंस कर बच्चों को पहुंचाने बस की दी जाएगी सुविधा भूमि बंदोबस्त में त्रुटि और विसंगति ठीक करने कलेक्टर को दिये निर्देश, तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व शिविर लगाने कहा चित्रकोट विधानसभा के बास्तानार ब्लाक में आयोजित हुआ भेंट मुलाकात कार्यक्रम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर चित्रकोट विधानसभा के बड़े…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को किया नमन: प्रदेश में 25 मई को मनाया जाएगा ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। झीरम घाटी के नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता श्री विद्याचरण शुक्ल, श्री नंदकुमार पटेल, श्री महेन्द्र कर्मा सहित कई नेता और सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो गए थे। झीरम घाटी शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि झीरम घाटी के शहीदों और विगत वर्षों…

Read More

मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सहज अंदाज : कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइये, इतना सुनते ही मुख्यमंत्री बोले “लाओ भई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो”

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लगातार सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं । वह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इतनी सहजता से मिलजुल रहे हैं कि सभी उनके मुरीद हो गए हैं । ऐसा ही एक नजारा चित्रकूट विधानसभा के बड़े किलेपाल में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री हाट बाजार देखने पहुँचे तो वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया..बसंत ने आवाज दी…कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और…

Read More

अगली बार आऊंगा तो केवल आवर्ती चराई के गौठान देखने जाऊंगा –भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में ली समीक्षा बैठक, आवर्ती चराई के लिए बड़े रकबे में व्यवस्था के दिए निर्देश युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने कहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वनांचल के लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए बस्तर संभाग के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग को सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों के निर्माण के लिए विशेष प्रयास करने कहा। उन्होंने आवर्ती चराई के…

Read More

मुख्यमंत्री का जवाब सुनकर मानसिंह खिल उठे, मुख्यमंत्री ने मानसिंह को उनके ग्राम में बनने वाले पुलिया की दी जानकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दंतेवाड़ा में आदिवासी समाज के सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भाषण समाप्त करते ही उपस्थित जनसमूह से एक शख्स ने मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछा कि ग्राम बेंजाम और फरसपाल के बीच जो पुलिया बनाने की घोषणा आपके द्वारा की गई उसका क्या हुआ ? ग्राम बेंजाम के निवासी मानसिंह के इस प्रश्न को सुनकर  मुख्यमंत्री ने मानसिंह को बताया कि पुलिया का टेंडर हो गया है, जल्द आपके गांव में 20 करोड़ रूपए की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल…

Read More

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा से राज्य के किसानों को फसल बीमा दावा राशि वितरण का किया शुभारंभ, राज्य के 17 जिलों के किसान होंगे लाभान्वित

डेढ़ लाख किसानों को मिलेगी 307.19 करोड़ रूपए की दावा राशि रबी फसलों और उद्यानिकी फसलों के बीमा दावा भुगतान में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी संदर्श न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सुदूर अंचल दंतेवाड़ा से आज राज्य के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं उद्यानिकी फसलों की मौसम आधारित बीमा दावा राशि के वितरण का शुभारंभ किया। रबी एवं उद्यानिकी फसलों के बीमा योजना के तहत राज्य के 17 जिलों के लगभग डेढ़ लाख किसानों को 307 करोड़ 19 लाख रूपए की…

Read More

बड़े किलेपाल को मिली 504 विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री के हाथों हुआ 50 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा के ग्राम बड़ेक़िलेपाल में पहुंचे. यहां पर मुख्यमंत्री ने लगभग 36 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि के चार विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 13 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि के 500 विकास कार्यों का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री के हाथों 504 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से चित्रकोट विधानसभी के बास्तानार तहसील के लोगों में खुशी का माहैल है.

Read More

कुम्हाररास में ग्लेजिंग यूनिट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा : ग्लेजिंग यूनिट के माध्यम से हुनर निखारकर आर्थिक आय के लिए कुम्हारो को मिलेगा बड़ा अवसर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर ग्लेजिंग यूनिट के माध्यम से आर्थिक आय बढ़ाने और अपने हुनर को निखारकर बाजार तक पहुंचने की दिशा में दंतेवाड़ा जिले के कुम्हारों को  बड़ी मदद मिलेगी। यह बात कुम्हाररास में ग्लेजिंग यूनिट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कही। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया। यहां ग्लेजिंग यूनिट के लिए स्थापित की गई मशीनों को देखा और यहां कुम्हारों द्वारा उत्पादित किये गये उत्पादों का डिस्प्ले भी देखा। कुम्हारों ने उन्हें अपने हाथों से बनी गजराज की प्रतिमा भी भेंट की।…

Read More