श्रमिकों को बंधक बनाए जाने का मामला नहीं बल्कि भुगतान का सामने आया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के श्रमिकों के जम्मू-काश्मीर में बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन को इस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए जम्मू-काश्मीर के स्थानीय प्रशासन को उक्त प्रकरण के संबंध में आवश्यक जांच करने संपर्क किया गया। इसके बाद जम्मू-काश्मीर के डांगरपुरा और मांगेरपुरा…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की, स्वर्गीय श्री चनेश राम राठिया के नाम पर होगा धरमजयगढ़ के महाविद्यालय का नामकरण
धरमजयगढ़ में वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होगी महरा और नगेशिया समाज ने जाति संबंधी मात्रात्मक त्रुटि के सुधार के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार छात्रा मुस्कान को उच्च शिक्षा के लिए दो लाख रूपए की सहायता दिए जाने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात के दौरान आज देर शाम धरमजयगढ़ में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सर्व आदिवासी समाज…
Read Moreस्वास्थ्य सचिव ने किया डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर का औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं तथा चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों का ज़ायज़ा लिया। निरीक्षण के पश्चात् आयोजित बैठक में उन्होंने विभाग के अधिकारियों से चिकित्सालय के सुचारू रूप से संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन, दवाइयां, बायोकेमिस्ट्री एवं पैथोलॉजी जांच, उपकरणों की आवश्यकता, फायर फाइटिंग, प्रस्तावित निर्माण कार्यों की प्रगति, चिकित्सा छात्रों के छात्रावास, डॉक्टर…
Read Moreकिसानों को समर्थन मूल्य पर धान और मक्का विक्रय के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में 31 अक्टूबर तक कराना होगा पंजीयन, बीते साल समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का विक्रय करने वाले किसानों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराये जाने की प्रक्रिया जारी है । इस पोर्टल में किसान 31 अक्टूबर 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं । खरीफ वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले कृषकों को धान फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी, किंतु ऐसे धान उत्पादक कृषक जो खरीफ वर्ष 2021-22 में धान विक्रय करने हेतु पंजीयन नहीं…
Read Moreबड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल कराने के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ की 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की दी स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 11 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री श्री मोदी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का किया था आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की सहमति दी गई वे निम्नानुसार है- 12 समुदायों- भारियाभूमिया (BhariaBhumia) के पर्याय के रूप में भूईंया (Bhuinya), भूईयां (Bhuiyan), भूयां (Bhuyan)…
Read Moreघरघोड़ा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की जाएगी : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की मांग आई तो मुख्यमंत्री ने तुरंत हामी भरते हुए कहा – बैंक की मांग से पता चलता है कि राज्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ घरघोड़ा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कृषकों, क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा की मांग आई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस पर हामी भरते हुए इसकी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में भी भेंट मुलाकात के दौरान सहकारी बैंक के शाखाओं की काफी मांग आई और हमने इसे पूरा किया। शासन द्वारा किसान हितैषी योजनाओं के चलाए जाने पर खेती किसानी फिर से मजबूत हुई है, किसानों के…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल, जानी योजनाओं की जमीनी स्थिति : सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया निराकरण
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात, जनकल्याण के लिए की कई घोषणाएं कापू उप तहसील को दिया जाएगा पूर्ण तहसील का दर्जा रायगढ़ में 467 करोड़ की लागत से 260 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण मुख्यमंत्री ने छाल में किया पूर्व मंत्री श्री चनेशराम राठिया की प्रतिमा का अनावरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नर्तक दलों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया…
Read Moreमोतियाबिंद से खतरे में थी मासूम की आंखें, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मिली प्रत्यक्ष को अक्ष की रोशनी, मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने मां के साथ मुस्कुराते हुए पहुंचा प्रत्यक्ष
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ प्रत्यक्ष यानि कि वो जो स्पष्ट दिखाई देता हो। ये नाम एक मां ने अपने बेटे के लिए रखा था ताकि हमेशा उसकी आंखो के सामने रहे, लेकिन जब प्रत्यक्ष थोड़ा बड़ा हुआ तो पता चला कि उसके अक्ष उसका साथ नहीं दे रहे हैं, वो ठीक से देख नहीं पाता है। प्रत्यक्ष की मां नीलावती राठिया के लिए इस बात का पता चलना किसी दुख के पहाड़ के समान था। घरघोड़ा का गरीब राठिया परिवार को निजी डाक्टरों ने उसकी आंखें ठीक करने के…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने दूरस्थ अंचल के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के दिए निर्देश रू मुख्यालय में नहीं रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा
रात्रि समय में गंभीर मरीज आते हैं तो उनका ईलाज प्राथमिकता से करें बड़े हॉस्पिटल में रेफर करने की आवश्यकता है तो एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल उच्च स्तरीय ईलाज के लिए भेजे सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी और बीपीएम अपने क्षेत्र के गांव का भ्रमण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाक्षक में सभी विकासखण्ड के चिकित्सा अधिकारियों और बीपीएम की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दूरस्थअंचल के लोगों तक प्राथमिकता स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने…
Read Moreशासकीय भूमि का वास्तविक मालिकाना हक मिलने से पाठक परिवार में छाई खुशहाली: मालिकाना हक पाकर काबिज भूमि पर बना रहे अपने सपनों का आशियाना
जमीन का भू स्वामी अधिकार मिलना सपने के सच होने जैसा-हितग्राही दुर्गेश पाठक श्री पाठक ने काबिज भूमि का मालिकाना हक दिलाने हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया सहृदय धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोगों की जिंदगी का अधिकांश समय मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान की समस्याओं को सुलझाने में ही गुजर जाता है। इन सब में घर बनाना किसी बड़े सपने से कम नहीं है। शहरी क्षेत्रों में तो घर बनाने के लिए जमीन खरीदना भी एक बड़ी बात है, उससे भी बड़ी बात जमीन पर…
Read More