रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के दौरान विमोचन किया। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी श्री राकेश चतुर्वेदी, कॉस्मो एवं रोटरी के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। यह विशेष प्रकाशन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार किया गया है, जिसमें राज्य की प्रगति, आर्थिक सशक्तिकरण और…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मोहन खेती में निवेश कर बढ़ा रहे उत्पादन : अतिरिक्त आय से मिल रही राहत
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को राहत रायपुर : शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। समर्थन मूल्य पर समयबद्ध भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। बलरामपुर.रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कोटपाली के किसान श्री मोहन यादव भी इसी का लाभ ले रहे हैं। श्री मोहन यादव ने उपार्जन केंद्र महाराजगंज में इस वर्ष 165 क्विंटल धान का विक्रय किया। वे बताते हैं कि धान विक्रय करने में किसी प्रकार…
Read Moreसौर ऊर्जा से अनिल का घर हुआ रोशन : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बिल से राहत, सब्सिडी से सोलर प्लांट लगाना हुआ आसान
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। राजपुर निवासी श्री अनिल तिवारी ने इस योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुए है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)भारत सरकार की एक पहल है जिसका लक्ष्य…
Read Moreगुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने ई-प्रगति पोर्टल का किया शुभारंभ सुशासन एवं नवाचारों के लिए 5 विभाग एवं 5 जिलों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार रायपुर : गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी नवा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 कार्यक्रम को सम्बोधित करतेभुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 में सुशासन एवं नवाचारों के लिए 5 विभागों…
Read Moreचावल निर्यातकों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात — मंडी शुल्क में छूट एक साल बढ़ी, छत्तीसगढ़ से राइस एक्सपोर्ट को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पंख
इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के नीजि रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात दी है। मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान सीएम साय ने की घोषणा से चावल निर्यातकों और किसान दोनों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही…
Read Moreकुनकुरी विश्राम गृह में कांग्रेस की प्रेस वार्ता ने बढ़ाई सियासी तपिश, धान खरीदी घोटाले और मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप…..देखें पूरी प्रेस वार्ता का विडिओ..!
धान खरीदी और मनरेगा पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला “किसानों और मजदूरों को छल रही है भाजपा सरकार” — कुनकुरी से उठा बड़ा सियासी सवाल कुनकुरी : धान खरीदी में कथित भ्रष्टाचार और मनरेगा को कमजोर किए जाने के आरोपों को लेकर जशपुर जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कुनकुरी नगर के विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों और मजदूरों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रेस…
Read Moreसमझौते के बहाने बुलाया, कंडोरा मैदान में बेल्ट-डंडों से पीटा — कुनकुरी में युवक पर बर्बर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को भी किया जप्त प्रार्थी की रिपोर्ट पर गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. मो. अलतलम उर्फ बादल उम्र 22 वर्ष, निवासी कुनकुरी, 2. नौशाद उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बंदरभदरा, थाना कुनकुरी, 3. अहमद रजा, उम्र 25 वर्ष निवासी लंबीटोली, थाना कुनकुरी, 4. मो. फैजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी, 5. अमित दास उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढ़ी डांड, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),191(2)(3), व…
Read Moreविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार जगत की बेहतरी और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने…
Read Moreदामिनी एवं मेघदूत एप से आकाशीय बिजली एवं मौसम पूर्वानुमान की मिलेगी जानकारी : सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी
जशपुर : भारत सरकार द्वारा बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात आदि आपदाओं के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी प्रदान करने हेतु सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप विकसित किये गए है, मोबाइल में सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग करने तथा आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी आम नागरिकों को दामिनी एवं मेघदूत एप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड करने हेतु सूचित किया जा रहा है।…
Read Moreएकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन व संशोधन को लेकर किसानों को बड़ी राहत : अब 31 जनवरी तक होंगे सभी प्रकार के संशोधन
पोर्टल में कैरी फारवर्ड तथा वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन 15 जनवरी तक समिति लॉगिन से होंगे कैरी फारवर्ड, रकबा व फसल विवरण में सुधार जशपुर : प्रदेश के किसानों के हित में छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन एवं संशोधन को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के उपरांत अब समितियों के समिति लॉगिन में विभिन्न आवश्यक कार्यों का प्रावधान…
Read More