मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 जनवरी को रहेगें जशपुर जिले के बगीचा प्रवास पर : मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य जांच शिविर और नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का भी करेंगे शुभारंभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 जनवरी को बगीचा विकासखण्ड में मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करेंगे। जिसमें राज्य के सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें। इनमें न्यूरो विभाग के डॉ. शिब कुमार पढ़ी, गैस्ट्रो के डॉ. गौरवी त्रिपाठी, ऑर्थाे डॉ. लोकेश महिंद्रा, और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. भारती सोय, इएनटी डॉ. आशीष, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्नब, नेफ्रो डॉ…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
रायपुर: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की प्रेस वार्ता, दो वर्षों में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन, 804 करोड़ से अधिक की सहायता राशि वितरित
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कदम उठा रही है। इसी कड़ी में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्रम विभाग की विगत दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 11.40 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया गया है तथा विभाग के अधीन संचालित 71 योजनाओं के माध्यम से लगभग 29.55 लाख श्रमिकों को 804.77 करोड़…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात, प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का दिया आमंत्रण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को वीर अमर शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वीर शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ में वनों की अहम भूमिका पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां…
Read Moreजशपुर जिले में राहत सहायता: बागबहार तहसील के बुलडेगा गांव में सांप काटने से हुई महिला की मृत्यु, प्रभावित पति को 4 लाख रुपए का मुआवजा स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बुलडेगा निवासी स्व. पूनम डोम का सांप के काटने से 19 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति गोवर्धन हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreदिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान: जशपुर में विशेष विद्यालय व प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, संगम डेम में खेल-कूद, मनोरंजन और वनभोज का आयोजन
जशपुर : समाज कल्याण विभाग द्वारा विगत दिवस 10 जनवरी को दिव्यांग बच्चो का शैक्षणिक भ्रमण एवं वन भोज कराया गया। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालित दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय गम्हरिया एवं समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र के नियमित अध्ययनरत दिव्यांग बच्चो को विशेष बसों से कुनकुरी तहसील के ग्राम ठेठेटांगर स्थित संगम डेम के प्राकृतिक स्थल का भ्रमण में मनोरंजानात्मक खेल-कूद और वनभोज का आयोजन किया गया। जहां जाकर दिव्यांग बच्चो को पंरपरागत खेल-कूद के मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षकीय अमले के माध्यम से पर्यावरण और उसके संरक्षण…
Read Moreकांग्रेस किसानों की नहीं, अपराधियों की हितैषी बन चुकी है: धोखाधड़ी के आरोपी विधायक का समर्थन कर बघेल-महंत ने खोला असली चेहरा — नारायण चंदेल
कांग्रेस और भूपेश बघेल बताएँ, कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है या अपराधी के साथ – नारायण चंदेल रायपुर/जांजगीर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस का अपराधियों को बचाने का पुराना धंधा एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ गया है। श्री चंदेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धोखाधड़ी के आरोपी कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू का खुला समर्थन कर रहे हैं जिसको पीड़ित किसान के 42.78 लाख रुपए हड़पने…
Read Moreदावा-आपत्ति के बाद भी जमीन गाइडलाइन दर में सुधार नहीं करना तानाशाही: 10 से 850% बढ़ोतरी से गरीब, किसान-व्यापारी तबाह, सरकार जनता की आवाज अनसुनी कर रही—धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर : जमीन गाइडलाइन दर में दावा आपत्ति के बाद भी कमी नहीं करने को तानाशाही करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरे प्रदेश में बिना सर्वे, बिना चर्चा के जमीन गाइडलाइन के दरों में 10 प्रतिशत से 850 प्रतिशत की वृद्धि किया। जिसको कांग्रेस पार्टी सहित आम जनता, व्यापारियों ने विरोध किया। प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शन से घबराई भाजपा की सरकार ने गाईड लाईन दर वृद्धि पर आम जनता को दावा आपत्ति 31 दिसंबर तक करने…
Read Moreएक जिला, दो तरह की पुलिसिंग का तुगलकी प्रयोग: रायपुर में आधी कमिश्नरी से बढ़ेगा सीमा विवाद, प्रशासनिक समन्वय टूटेगा—यह सुधार नहीं, गंभीर उलझन है: सुरेंद्र वर्मा
रायपुर : राजधानी रायपुर के आधे हिस्से में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के निर्णय को तुगलकी फरमान करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि निकम्मी सरकार अपनी अक्षमता छुपाने के लिए अव्यावहारिक फैसले ले रही है, ये कैसी कमिश्नरी? एक ही जिले के भीतर शहरी और देहात को अलग करने से ये दिक्कतें आएंगी, प्रशासनिक समन्वय बड़ी चुनौती होगी, नया रायपुर अटल नगर, मंत्रालय, राजभवन, संचनालय, एयरपोर्ट, विधानसभा की सुरक्षा देहात एसपी का जिम्मा होगा ये क्षेत्र कमिश्नरी से बाहर होगा।…
Read Moreधान खरीदी में किसान विरोधी षड्यंत्र: ऑनलाइन टोकन बंद, प्रति एकड़ लिमिट घटाई, रकबा समर्पण का दबाव—भाजपा सरकार पर किसानों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप, दीपक बैज का बड़ा बयान
रायपुर : किसानों को ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में जानबूझ कर बाधित किया जा रहा है, इस खरीफ सीजन के धान खरीदी को पूरा होने में अब एक पखवाड़ा से भी कम समय शेष बचा है, यही वो समय है जब बड़े किसानों का धान मंडी में आता है, ऐसे समय में ऑनलाइन टोकन बंद करना किसानों के साथ अन्याय है। यह सरकार धान की खरीदी…
Read More