छत्तीसगढ़ का पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए बनेगा नजीर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंचाने पत्रकारों को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा।…

Read More

जवानों के जज्बे, शौर्य और साहस से नक्सलवाद बनेगा बीते दिनों की बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस जवानों के नव वर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल

पुलिस जवानों ने नक्सल क्षेत्रों में जीता आम जनता का विश्वास कोरोना काल में हमारे जवान आम जनता के लिए बने सहयोगी और मार्गदर्शक सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों के नियंत्रण में हमारी पुलिस ने प्रस्तुत किया देश में उत्कृष्ट उदाहरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों के नियंत्रण के साथ-साथ कोरोना काल मंे मानवता की सेवा करने में हमारे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने देश के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस का नया चेहरा सामने आया है। उन्होंने…

Read More

भाजपा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही, आरक्षण बिल रोकने पर भाजपा के खिलाफ जनता लामबंद हो रही – मोहन मरकाम

जनअधिकार महारैली 1 लाख से अधिक सर्व समाज के लोग एकत्रित होकर भाजपा को बेनकाब करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा की अवसरवादी राजनीति को  बेनकाब करने 3 जनवरी को जन अधिकार महारैली राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान  में निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से  सर्वसमाज के एक लाख से अधिक लोग आयेंगे। भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षडयंत्र लग…

Read More

नए साल का अनोखा स्वागत,पीत वस्त्रों से सराबोर हुआ नगर, गायत्री परिवार ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, झूमते गाते भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : जशपुर जिले के बगीचा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई जिसमें भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गई इसके साथ ही लगभग ढाई हजार मात्र शक्तियों ने अपने सिर पर कलश धारण किया वही देव कन्याओं ने वेद पुराण उपनिषद रामायण गीता को धारण कर पूरे नगर में शक्ति का संचार किया|। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से…

Read More

नये साल की शुरूआत, मिलेगी जिले को कई नई सौगात, अधूरे निर्माण कार्य भी होंगे पूरे, बदलेगी जांजगीर-जिले की तस्वीर, नववर्ष की बधाई देते हुए कलेक्टर ने कहा जिले को देंगे नई पहचान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अपने जिले को विकास के साथ प्रगति की राह पर देखने का सपना संजाये जिलेवासियों को नये साल की शुरूआत के साथ ही कई बड़ी सौगाते मिलेगी। नये साल 2023 में जांजगीर-चांपा जिले में एक तरफ जहां वर्षों से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे, वहीं कई नये कार्य भी पूरे हो जायेंगे। जिलेवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, मनोरंजन, पर्यावरण संरक्षण, सिंचाई, रोजगार सहित कई क्षेत्रों में बदलाव नजर आयेगा।  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले की प्रगति को लेकर किये जा रहे नए पहल और…

Read More

नववर्ष पर श्रमिकों को मुख्यमंत्री बघेल की चार नई सौगातें : मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना शुरू करने की घोषणा

श्रमिक कल्याण योजनाओं में मुख्यमंत्री ने बढ़ाई सुविधाएं प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही सैनिक स्कूल व नवोदय में प्रवेश के लिए भी मिलेगी कोचिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों को चार नई सौगातें देते हुए कहा है कि अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि  अब गरीब श्रमिकों के बच्चे भी बड़ी जगहों पर जाने लगे हैं, श्रमिकों के बच्चे एयरफोर्स जैसी नौकरियों में जा रहे हैं और देश तथा राज्य की विभिन्न सेवाओं में भी…

Read More

मुख्यमंत्री ने मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ की नये वर्ष की शुरूआत : मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ बांटी नए वर्ष की खुशियां

शिक्षा से आएगा जीवन में उजियाराः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नववर्ष में श्रमवीरों के साथ सुबह की चाय पी, श्रम अन्न योजना केन्द्र में जाकर श्रमिक भाई-बहनों के साथ की चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे नववर्ष के प्रथम दिन राजधानी रायपुर के चावड़ी के मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया। इस मौके पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरूआत राज्यगीत से हुई। …

Read More

जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 9000 किलोग्राम लहान बरामद कर नष्टीकरण किया गया साथ ही 300 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया, अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही

01 आरोपी के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं मोटर सायकल बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई। कार्यवाही हेतु लीलाशंकर कश्यप के नेतृत्व में किया गया था विशेष टीम का गठन अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लीलाशंकर कश्यप, अनु. अधि.पुलिस चांपा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग…

Read More

फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी में बहाली का प्रयास करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

आरोपी डिकेश्वर साहू निवासी लवसरा को दिनांक 29.12.22 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में आरोपी के विरुद्ध अप क्र 944/22 धारा 420 ,467, 468, 471 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी डीकेश्वर साहू उम्र 36 वर्ष निवासी लवसरा थाना बाराद्वार द्वारा कलेक्टर दर में भृत्य के पद पर नियुक्ति हेतु  फर्जी पत्र प्रस्तुत करने पर  आरोपी के विरुद्ध अप क्र 944/22 धारा 420 ,467, 468, 471 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी डिकेश्वर साहू उम्र 36…

Read More

तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से कत्तानुमा तलवार किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपी सुनील निषाद के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सूचना प्राप्त हुई कि सुनील निषाद निवासी अंधियारी पाठ आम जगह पर लोहे का धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा धमका कर भयभीत करने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जाकर देखा तो आरोपी हाथ मे तलवार लेकर लहराते हुए लोगो को डरा घमका कर आतंकित करते मिला जिसे  पकड़ककर आरोपी के कब्जे से लोहे का कत्तानुमा धारदार हथियार बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में धारा…

Read More