यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर छत्तीसगढ़ को किया जाएगा सम्मानित : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों का भारत सरकार करेगी सम्मान

छत्तीसगढ़ में अभी 4887 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स संचालित, दिसम्बर तक के निर्धारित लक्ष्य से 62 और सेंटर्स को किया फंक्शनल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 10-11 दिसम्बर को बनारस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों को सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन के लिए दिसम्बर-2022 तक के लिए निर्धारित लक्ष्य…

Read More

जी-20 समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों। अब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार जी-20 के…

Read More

मंत्री द्वय ने चंदखुरी-पचेड़ा-नरदहा फोरलेन के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन

सड़क निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं – ताम्रध्वज साहू जनसरोकारों के कामों के लिए धन की कमी नहीं – डॉ. शिवकुमार डहरिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू के मुख्य आतिथ्य में आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत चंदखुरी-पचेड़ा-नरदहा मार्ग फोरलेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर है का भूमिपूजन किया गया। इस कार्य…

Read More

शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति पर जशपुर जिले में 5 दिवसीय आदिवासी लोक कला महोत्सव का होगा आयोजन

10 से 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय सहित सभी पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में मनाया जाएगा लोक कला महोत्सव 10 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे जय स्तम्भ चौक से निकाली जाएगी प्रभात फेरी 14 दिसम्बर को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्य्म विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिले में शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस 10 दिसम्बर को उनके स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यालय सहायक…

Read More

दुलदुला में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 12 दिसम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला : जिला परिवहन विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दुलदुला विकासखण्ड के मंगल भवन (सामुदायिक भवन) में सोमवार 12 दिसम्बर 2022 को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक व्यक्ति किसी भी लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं अथवा परिवहन विभाग की बेवसाईट चंतपअंींदण्हवअण्पद से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर 12 दिसम्बर का स्लॉट लेकर मंगल भवन में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में अब वर्ष में दो बार परीक्षा होगी आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अंतर्गत वर्ष में अब दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाएगा। इससे नियमित पढ़ाई से वंचित विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई करना आसान होगा। इस हेतु प्रथम परीक्षा माह अप्रैल एवं दूसरा परीक्षा माह सितम्बर में आयोजित होगा। प्राचार्य शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बार परीक्षा होने से यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित रह जाता है तो उसे अगले 6 महीने के भीतर ही पुनः मौका…

Read More

जशपुर : जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम सुरजुला, निवासी स्व. इलिजाबेद की आकाशीय बिजली गिरने से 07 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री भिन्सेंट खलखो हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी वेयर हाऊस का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी छत्तीसगढ़ रायपुर निर्देशानुसार तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी वेयर हाऊस का संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान द्वारा आज मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। संयुक्त कलेक्टर श्री चौहान द्वारा वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण करते हुए ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी मशीनों के रख-रखाव एवं सुरक्षा हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। उन्होंने वेयर हाऊस की साफ सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष…

Read More

कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10  दिसम्बर को दिव्यांगजनो की शारीरिक जांच एवं पंजीयन हेतु शिविर आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा  जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र ( न्क्प्क् कार्ड) जारी करने हेतु सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है। इस हेतु शेष दिव्यांगजनों का ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच एवं यूडीआईडी पोर्टल मे पंजीयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य…

Read More

श्रीमती देवकी बाई को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का मिला लाभ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गृह भेंट करके पोष्टिक भोजन, नियमित दवाई सेवन करने की दी जानकारी

देवकी का वजन 43 किलोग्राम से बढ़कर 48 किलोग्राम एवं हिमोग्लाबिन की मात्रा 7.2 ग्राम से बढ़कर 13 ग्राम पर स्थिर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : महिला एवं बाल विकास विभाग के  माध्यम से एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना तपकरा-2 के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के दर्ज हितग्राही में 0-3 वर्ष के कमजोर श्रेणी के बच्चों, गर्भवती माता एवं शिशवती माता 15 से 49 वर्ष की एनीमिक महिलाओं हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में गर्म पके भोजन आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर खिलाया जा रहा…

Read More