बदल रहा छत्तीसगढ: अब अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंच रहा प्रशासन, बस्तरबुडरा एवं भालूपानी में पहली बार पहुंचे कलेक्टर और एसपी

सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम ‘मावा गिरदा कोंडानार‘ के तहत बच्चों को बांटा गिफ्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। एक ओर स्वयं मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रदेश की ग्रामीण अंचलों में पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासन भी अब प्रदेश के संवेदनशील और अंदरूनी इलाकों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखण्ड के अंतिम छोर पर बसे संवेदनशील ग्राम बस्तरबुडरा एवं भालूपानी में जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे।…

Read More

आदिम जन जातियों का संरक्षण (वृक्षों में हित) अधिनियम 1999 के प्रावधानों का किया गया सरलीकरण, आदिवासियों समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासियों को अपनी जमीन या खेत के वृक्षों को काटने और विक्रय राशि को आहरित करने मिला अधिक अधिकार और सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ आदिम जनजातियों का संरक्षण (वृक्षों में हित) अधिनियम 1999 की जटिलताओं को दूर करते हुए नया संशोधित अधिनियम 2022 तैयार किया गया है। इस संशोधन के माध्यम से अधिनियम को वर्तमान समय के अधिक प्रासंगिक और व्यावहारिक रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इससे अब छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को अपनी जमीन या खेत पर स्थित…

Read More

जातियों के मात्रात्मक त्रुटि में हुआ सुधार, समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, अब शासन की योजनाओं का ले सकेंगे लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षित जातियों से होकर भी शासन की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाने वाले हजारों आदिवासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से न सिर्फ एक बड़ा न्याय मिला, अपितु वर्षों से जाति के शब्दों में हुई मात्रात्मक त्रुटियों के दंश से भी छुटकारा मिल गया। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयास से भारत सरकार ने भेजे गए प्रस्ताव अनुसार मात्रात्मक त्रुटियों वाली जातियों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल करने की अधिसूचना भी जारी कर दी। अपनी एक बड़ी मांग पूरी होने के बाद इस समाज से जुड़े…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता से मिले फीडबैक पर धरमजयगढ़ की प्रेसवार्ता में कहा, राज्य शासन की योजनाओं का जिलों में हो रहा है प्रभावी क्रियान्वयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धरमजयगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस वर्ष 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना, हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के संबंध में बहुत अच्छा फीडबैक  मिला है। मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से…

Read More

चायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया, जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सामूहिक श्रमदान से होगी गांवों में साफ -सफ़ाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि,जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री श्री चौबे ने इस मौके पर राज्य में जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह स्वच्छता रथ 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य में  स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हाट- बाजारों एवं गांवों का…

Read More

पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में ली अधिकारियों की बैठक और की योजनाओं की समीक्षा जनता की सेवा, सम्मान, सुविधा और सुरक्षा के साथ समृद्धि को बताया महत्वपूर्ण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि आम जनता की सेवा ही इस सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। आम जनता के समस्याओं का समय पर निराकरण और पारदर्शी प्रशासन के साथ हितग्राहियों की संतुष्टि सभी के प्राथमिकता में होनी चाहिए। यदि किसी की शिकायत आएगी तो मुझे कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसलिए कोई…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरमजयगढ़ में 569 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में 569 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत के 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 64 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित 15 कार्यो का लोकार्पण एवं 505 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 9 कार्यों का शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 24 करोड़ 74 लाख…

Read More

मुस्कान की तमन्ना हुई पूरी, रिसर्च के लिए दो लाख रुपए की मिली मंजूरी, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छा अनुदान से दो लाख देने की घोषणा की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुस्कान को भी क्या मालूम था कि एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके घर के आसपास आएंगे और उनका जो सपना है उसे पूरा कर देंगे ? बीएससी गणित की पढ़ाई पूरी करने के बाद रिसर्च करने का ख्वाब संजोए मुस्कान अपने इरादे घर में इसलिए भी जाहिर नहीं कर पाती थी कि पढ़ने और बाहर जाने के लिए लाखों रुपए कहा से आएंगे ?  क्योंकि एक छोटा सा किराना दुकान से घर का खर्च चलता है,फिर छोटे भाई-बहन भी तो है। अपनी ख़्वाहिशों को दबाए…

Read More

राज्य महिला आयोग द्वारा गठित कमेटी गांव में जाकर सामाजिक बहिष्कार के मामले का करेंगे निराकरण, माँ से बच्चे को छीनना गंभीर अपराधिक कृत्य है- डॉ नायक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डॉ अनीता रावटे, श्रीमती नीता विश्वकर्मा,  श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की। आज एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक पति ने दूसरी महिला को पहले अपना बहन बनाया था।अब उससे शादी कर लिया है।मेरी सास कहती है कि बेटे की खुशी है तो दोनों एक साथ रहे। आवेदिका के तीन बच्चे है। इस साल आवेदिका एवं अनावेदक…

Read More

दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत आठ दिव्यांग दंपत्तियों को मिला प्रोत्साहन राशि का चेक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत आज आठ दिव्यांग दंपतियों को प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक के दौरान जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, उपाध्यक्ष श्री टंकराम वर्मा, श्री माखन कुर्रे एवं श्री सौदागर सोनकर सदस्य जिला पंचायत रायपुर के द्वारा विवाह प्रोत्साहन राशि का धनादेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि पांच दिव्यांगजन दंपत्तियों…

Read More