नशे के सौदागर पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, जुनवानी में ग्राहक का इंतजार कर रहा आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार; 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद, मोबाइल समेत ₹2,60,200 का मशरूका जब्त

सूखा नशा पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, जुनवानी क्षेत्र में चिट्टा/हेरोइन की बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 10.51 ग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल सहित ₹2,60,200 की सामग्री जप्त

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने जुनवानी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बिक्री की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी तलाशी में 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

बरामद चिट्टा/हेरोइन की अनुमानित कीमत ₹2,10,200 तथा घटना में प्रयुक्त एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन ₹50,000 का पाया गया।

आरोपी के कब्जे से कुल ₹2,60,200 की मशरूका जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

दुर्ग : थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया।

दिनांक 05.10.2026 को चौकी स्मृतिनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जुनवानी से खम्हरिया की ओर एक व्यक्ति अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जुनवानी क्षेत्र में तत्काल रेड कार्रवाई की गई।

मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद मोनिस अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी महमूदनगर सरवट मोहल्ला, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम चौहान ग्रीनवैली, जुनवानी, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया।

पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, कीमत ₹2,10,200 तथा घटना में प्रयुक्त एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत ₹50,000, कुल ₹2,60,200 की मशरूका बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1494/2026, धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा चिट्टा/हेरोइन को अवैध रूप से बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संभावित ग्राहकों की तलाश किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर मादक पदार्थ बरामद किया।

घटना स्थल

जुनवानी क्षेत्र, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. मोहम्मद मोनिस अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी महमूदनगर सरवट मोहल्ला, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम चौहान ग्रीनवैली, जुनवानी, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 10.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, कीमत ₹2,10,200।

2. एप्पल कंपनी का 01 मोबाइल फोन, कीमत ₹50,000।

कुल जप्त मशरूका : ₹2,60,200।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts