विगत माह जून में की गई 39 लायसेस निलंबन की कार्यवाही यातायात पुलिस के माह जुलाई में अब तक मोटरयान अधिनियम के 297 विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही किया गया उक्त वाहन चालकों से कुल 93400 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा वाहन चेकिंग के दौरान कार्यवाही मे तीन सवारी बैठकर चलने वाले 17 वाहनों पर 5100/- , बिना रिफ्लेक्टर के 157 वाहनों पर 47100/-, वाहन का हेडलाईट आधा काला नही पाये गये 14 वाहनों पर 4200/-, बिना नम्बर प्लेट के 07 वाहनों पर 2100/-,…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही
आरोपियों को दिनांक 12.07.22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में अवैध शराब बिक्री को रोकने के उद्देश्य से की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 12.07.22 को रतन चंद्रा निवासी घोघरानाला चांपा अपने मकान के सामने में अवैध कच्ची शराब बेचने की सूचना मिलने पर तत्काल चांपा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रतन चंद्रा के कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 299/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। इसी…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को दी मान्यता : छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 1967 के नियम 4 के तहत शासकीय कर्मचारियों के संगठनों को मान्यता प्रदान की जाती है। उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दिनांक 11.07.2022 को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मान्यता प्रदान की गई है। प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पहला संगठन है जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने 2022 में मान्यता प्रदान की है।उन्होंने बताया कि शासन से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को शासन के आदेशानुसार स्थानांतरण से छूट रहता है।…
Read Moreकलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के कार्यों की समीक्षा की : सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप गौठानों का हो संचालन – तारन प्रकाश सिन्हा
आजीविका के प्रमुख साधन के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गोधन न्याय योजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस योजना को राज्य सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि जो भी गौठान है, वह सक्रिय होनी चाहिए। गौठानों में गायें नियमित आनी चाहिए। गोबर खरीदी नियमित होने के साथ वर्मी खाद बने और बिक्री भी होनी चाहिए। गौठानों में मछली, मुर्गी पालन के अलावा आजीविका के साधन विकसित हो। गौठानों में मवेशी…
Read Moreदिव्यांग जोड़ों को वितरित किया गया प्रोत्साहन राशि चेक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत, जांजगीर-चाम्पा में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा ग्राम छपोरा-मालखरौदा निवासी दिव्यांग दंपति श्री राजेन्द्र साहू और श्रीमती वीणा साहू को 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। उक्त अवसर पर उप संचालक, समाज कल्याण, श्री टी.पी. भावे द्वारा बताया गया कि निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत निःशक्त व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास एवं उन्हें जीविकोपार्जन में प्रारंभिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 21 से 45 वर्ष के निःशक्त व्यक्ति जो आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आते हो, विवाहित जोड़े में एक निःशक्त होने…
Read Moreकलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, कोरोना से बचाव के तरीकों को पुनः अपनाने की जरूरत : तारन प्रकाश सिन्हा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने समय-सीमा की बैठक लेते हुए कोरोना से बचाव और सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में दूसरे डोज नहीं लगाने वाले लोगों की पहचान कर अभियान चलाकर दूसरे डोज के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फ्रंटलाइन वर्कर और अधिक उम्र के लोगों को प्री-कॉशन डोज लगाने के साथ कोरोना बचाव प्रबंधन हेतु अलर्ट रहने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं…
Read Moreलीडरशिप कैम्प का सप्तम दिवस : कैडेट्स को “टाइम मैनेजमेंट” एवं “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषयों पर दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित एनसीसी के एडवांस लीडरशिप कैंप के सातवें दिन कैंप की नियमित प्रातः कालीन दिनचर्या के बाद भिलाई छ.ग. के मोटिवेशनल स्पीकर व मैनेजमेंट गुरु अभिषेक राय ने कैडेट्स को “टाइम मैनेजमेंट” एवं “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषयों पर सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा धन समय है और जीवन की सफलता में समय प्रबन्धन सबसे कीमती है। अपनी दिनचर्या को ठीक कर हम तनावमुक्त रह सकते हैं और तभी लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव है। व्यक्तित्व विकास पर एनसीसी अधिकारी जे.के.सिंह…
Read Moreशासकीय कार्यालयों से होगा पौधा वितरण, प्रकति की सुदंरता और संरक्षण के लिए करे वृक्षारोपण – कलेक्टर
पहले सावन सोमवार 18 जुलाई को जिले में वृक्षारोपण का महा अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने ज़िले में पहले सावन सोमवार 18 जुलाई को वृक्षारोपण महा अभियान की तैयारियाँ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस वृक्षारोपण महा अभियान में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रकति की सुदंरता एवं संरक्षण के लिए प्रत्येक आदमी को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण के पश्चात उस पौधे की देखभाल पेड़ बनने तक स्वयं को करनी होगी। कलेक्टर डॉ भुरे के निर्देश पर…
Read Moreई.डब्लू.एस के लिए आरक्षित भूमि का 25 जुलाई तक पहचान करने के निर्देश, विभागीय कामकाज की समीक्षा के साथ कलेक्टर ने दिए ज़रूरी निर्देश
20 जुलाई तक बीच रोका-छेका अभियान, गोठानों में पशुओं का हो नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भू-अर्जन प्रकरणों के सीमाकंन में बरते सावधानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में आर्थिक रूप से कमजोर (ई.डब्लू.एस) वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित भूमि को 25 जुलाई तक पहचान करने के निर्देश दिए है। ऐसे आरक्षित भूमि का शासन के पक्ष में यथाशीघ्र पंजीयन कराना है। इसी तरह राजस्व अधिकारी ध्यान रखे कि…
Read Moreप्रशासन की छापामार कार्रवाई में 12 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन बैग जप्त, सिंगल यूज प्लॉस्टिक की चीजों का उपयोग रोकने पर प्रशासन गंभीर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद प्रशासन ने भी इसके विरूद्ध कार्रवाईयां शुरू कर दी है। सिंगल यूज पॉलिथीन बैग की दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन के अधिकारियों ने 12 क्विंटल 35 किलो पॉलिथीन बैग और प्लॉस्टिक जब्त की है। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन को काटने के निर्देंश भी विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को दिए गए है। तहसीलदार डॉ. अजंली शर्मा ने विधानसभा चौक के पास सकरी…
Read More