विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास के बड़े निर्देश, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण से लेकर पोषण वाटिकाओं और ग्रामीण स्वच्छता अभियान पर दिया विशेष जोर

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश, अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें सुनिश्चित जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, सहकारिता, समाज कल्याण, श्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन…

Read More

11.98 लाख की लागत से पुनर्जीवित हुई गुतकिया नहर योजना, 100 एकड़ भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा; खरीफ-रबी फसलों के साथ किसानों की आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त

गांव गुतकिया में पुरानी निष्क्रिय योजना को मिला नया जीवन नहर मरम्मत कार्य के लिए 11 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति किसानों के 100 एकड़ सिंचित भूमि के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी रबी और खरीफ की फसल आसानी से ले सकेंगे किसान जशपुर : जिले के ग्राम गुतकिया में पुरानी निष्क्रिय योजना को मिला नया जीवन, नहर मरम्मत कार्य पूर्ण होने से 100 एकड़ भूमि होगी सिंचित। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ के तहत सिंचित कृषि क्षेत्र में विकास के लक्ष्यों की पूर्ति और मुख्यमंत्री…

Read More

जशपुर के वन धन विकास केंद्र पनचक्की पहुंचे लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण और महिला सशक्तिकरण मॉडल की जमकर सराहना

लघु वनोपज संघ अध्यक्ष ने वन धन विकास केंद्र पनचक्की का किया निरीक्षण जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने विगत दिवस 12 जून 2026 को जशपुर स्थित वन धन विकास केंद्र पनचक्की का निरीक्षण कर केंद्र में संचालित वनोपज आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री सलाम ने केंद्र द्वारा किए जा रहे मूल्य संवर्धन कार्यों, स्थानीय रोजगार सृजन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने केंद्र में…

Read More

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफनाक साजिश: पैसों का लालच देकर युवती को फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी चांपा पुलिस के शिकंजे में

चांपा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर गिरफ्तार आरोपी शिवम बरेठ (22 वर्ष) निवासी धोबीपारा थाना चांपा थाना चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत, फिर बिछाया ब्लैकमेल का जाल जांजगीर-चांपा : पीड़िता ने दिनांक 13 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवम बरेठ द्वारा इंस्टाग्राम…

Read More

दोस्ती के नाम पर करोड़ों की चाल! युवक के नाम पर iPhone, AC और इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कर हड़पे, किस्तें न पटाकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी के नाम पर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से मोबाइल, एसी एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर किस्त राशि नहीं पटाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से फाइनेंस के माध्यम से सामान प्राप्त कर वित्तीय कंपनियों एवं प्रार्थी को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। प्रकरण में कुल 1,73,513 रुपये की बकाया फाइनेंस राशि एवं प्रार्थी के खाते से 16,000 रुपये कटने संबंधी शिकायत पर वैधानिक कार्यवाही की गई। अपराध क्रमांक 833/2026 में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक…

Read More

पासबुक, एटीएम और सिम देकर बन गए साइबर गैंग के साथी! लाखों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा, पुलिस की कार्रवाई में 3 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन हेतु बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 03 खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल एवं प्राप्त साइबर शिकायतों के परीक्षण में म्यूल खातों का उपयोग होना पाया गया। आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध एवं अनाधिकृत ट्रांजेक्शन पाए गए। अपराध क्रमांक 306/2026 में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दुर्ग : भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना नेवई क्षेत्रांतर्गत संचालित…

Read More

लोकभवन से गूंजा मानवता और सेवा का संदेश : विश्व रक्तदाता दिवस पर महामहिम राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं का किया सम्मान

रायपुर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा लोकभवन, रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंडप में  विश्व  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं  इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष माननीय श्री रमेन डेका जी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन श्री तोमन साहू ने की। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 130 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके उत्कृष्ट मानवीय योगदान, सेवा भावना तथा समाज के प्रति समर्पण के…

Read More

रात में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की फिराक में थे चोर, लेकिन पुलिस डॉग ने सूंघ ली पूरी साजिश: चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवर समेत पूरा माल बरामद

आरोपियो को पकडने में डॉग स्काड एवं एफएसएल टीम की अहम भूमिका रही आरोपियो के कब्जे से चोरी गए एक जोडी चांदी का पायल,दो नग कमरबंद चांदी का, एक जोडी सोने का कान का एवं एक नग फुल्ली जूमला करीबन 60000 रू को किया गया जप्त आरोपी – 01-विकास चतुर्वेदी पिता रामनाथ चतुर्वेदी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत धरमपुरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली, हाल मुकाम सांई नगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर 02-अमन टंडन पिता गंभीर टंडन उम्र 20 वर्ष निवासी बैगाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली, हाल मुकाम सांई…

Read More

नक्सलवाद के अंधकार से विकास की नई रोशनी तक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— बस्तर को बनाएंगे देश का सबसे सुंदर, समृद्ध और विकसित आदिवासी संभाग, ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का हुआ विमोचन

बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के आर्थिक विकास और लघु वनोपजों के समुचित उपयोग के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन रायपुर : नक्सलवाद का दंश झेलते-झेलते बस्तर चार दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, लेकिन अब नक्सलवाद की समाप्ति के साथ केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर को देश का सबसे सुंदर और विकसित…

Read More

रायपुर के 2500 परिवारों को बड़ी सौगात: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.93 करोड़ की पेयजल परियोजना का किया भूमिपूजन, खम्हारडीह में बनेगी 2500 किलोलीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन 20.93 करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी से 2500 घरों को मिलेगा पानी चार वार्डों में 2 किमी राइजिंग मेन पाइपलाइन और 25 किमी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन भी बिछाई जाएगी रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के खम्हारडीह में बहुप्रतीक्षित 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी के निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से करीब 20 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से बनने…

Read More