समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 24.11.2022 की रात्रि करीब 09ः00 बजे लोरो घाटी में ट्रक क्र. CG 29 AB 0180 एवं ट्रक क्र.NL 01AB 5655 के मध्य मोड़ पर आमने-सामने टक्कर हो गया था जिससे वाहन क्रमांक 5655 का चालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से ट्रक के अंदर फंस गया था। उक्त वाहन टाटा से बिलासपुर जा रहा था। उक्त दुर्घटना में घायल चालक टुनटुन यादव पिता कलेष्वर यादव निवासी समस्तीपुर (बिहार) को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर गैस कटर की मदद से वाहन की…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
दुलदुला में दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र प्रदान करने हेतु शिविर का किया गया आयोजन
हितग्राहियों को कार्ड और सामग्री का वितरण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र जारी करने हेतु सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दुलदुला विकासखंड में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हितग्राहियों को कार्ड और सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्रीमती सुनीता लकड़ा, अन्य जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासी उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के कुल 49 लोगों का पंजीयन…
Read Moreजशपुर: जिला पंचायत सीईओ ने सन्ना के गौठान, मनरेगा के कार्य, पीडीएस दुकान और एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
गोठान में नियमित खाद बनाकर छनाई करके सोसायटी के माध्यम से खाद का विक्रय कराने के लिए कहा मनेरगा के तहत गांव में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करके रोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने आज बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत सन्ना जनपद पंचायत बगीचा के गोठान, मनरेगा के तहत निर्मित डबरी, पीडीएस दुकान, और एकलव्य आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद प्रगति…
Read Moreजशपुर: जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत लोरो और तोरा के पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोरो के सचिव मंगतु राम और ग्राम पंचायत तोरा के सचिव रामश्रवण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। और निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत बगीचा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक जिला स्तर में भाग लेकर कॉलेज की छात्रा सहित महिला प्रतिभागीयों के साथ वापस अपने ग्राम पंचायत लौटते समय गाड़ी रोककर शराब का सेवन करते हुए पाये जाने के कारण मंगतु राम…
Read Moreजशपुर जिले के सभी एसडीएम तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों के लिए कार्यशाला आयोजित: राजस्व प्रकरणों के बंटाकन सीमांकन और ऑनलाईन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
कार्यशाला के उपरांत सभी एसडीएम तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और पटवारियों का टेस्ट भी लिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन के दिशानिर्देश में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की उपस्थिति में राजस्व प्रकरणों के आनलाईन नामांतरण बंटवारा किए जाने के संबंध में आज कलेक्टोरेट मंत्रणा सभा कक्ष में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सभी पटवारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा बंटाकन, सीमांकन और राजस्व प्रकरणों का आनलाइन संबंध में जानकारी दी गई कार्यशाला के उपरांत सभी राजस्व अधिकारियों…
Read Moreजशपुर: जिला स्तरीय खनिज टॉस्क फोर्स की बैठक हुई सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनिज टॉस्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, सहित खनिज विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ मित्तल द्वारा सभी विभागो को अपने-अपने नियमो के परिपेक्ष्य में अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं उसकी सूचना कलेक्टर खनिज शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिससे खनिजों की अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी…
Read Moreजिला कार्यालय जशपुर सहित सभी विकासखंडों के विभिन्न कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस, उद्देश्यिका का वाचन करते हुए अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को संविधान की दिलाई गई शपथ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: संविधान दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय सहित सभी विकासखंडों के विभिन्न शासकीय कार्यलयों में डॉ अम्बेडकर की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अधिकारियो द्वारा कर्मचारियों के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। वाचन में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व, सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष्य लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा…
Read Moreकलेक्टर ने केन्द्रीय विद्यालय जशपुर के विद्यालय प्रबंधन समिति की ली बैठक ली, प्राचार्य को महत्वपूर्ण सुझाव दिए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर व अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नम्रता प्रसाद ने अध्यक्ष डॉ. मित्तल एवं समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति के साथ की गई। प्रभारी प्राचार्य ने बैठक मे सभी मुद्दों को विस्तार पूर्वक कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्टर डॉ मित्तल ने सभी मुद्दों को संज्ञान में लेते…
Read Moreडॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित कैम्प में कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जशपुर जिले में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आगामी दिनांक 28 नवंबर से 30 नवंबर को जिला चिकित्सालय जशपुर में त्म बवदेजतनबजपअम ेनतहमतल बंउच आयोजित किया गया है रायपुर क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान निदेशक डॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले कैम्प में उक्त दिवस कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा की मरीजों का चिन्हांकन किया गया है। उनका कैम्प में इलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा जिला प्रशासन जशपुर जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य…
Read Moreजशपुर: सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक हुई आयोजित, विभागों से संबंधित विकास योजनाओं एवं कार्यों पर हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष डीडीसी श्रीमती शांति भगत, समिति के सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, सुश्री नवीना पैंकरा एवं सहायक पंजीयक सहकारी समिति, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, विपणन संघ, रेशम, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, हस्त शिल्प विकास बोर्ड, खाद्य विभाग एवं उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभागों से संबंधित विकास योजनाओं एवं कार्यों पर चर्चा की गई।
Read More