जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की धारा-06(1) अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की द्वितीय बैठक समिति की अध्यक्ष/सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गयी। बैठक में समिति की अध्यक्ष श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय एवं सदस्यगण श्रीमती रिशीकान्ता राठौर, श्रीमती नम्रता राघवेन्द्र नामदेव, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, समिति के पदेन सदस्य श्री राजेन्द्र कश्यप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास एवं श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान), महिला एवं बाल विकास जांजगीर उपस्थित हुये। बैठक में…

Read More

गीदम के बड़े कारली गांव में महिलाएं चला रही ढाबा, जायका ऐसा जो एक बार खाए, बार-बार आए, जल्द ही टिफिन सर्विस भी करेंगी शुरू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की बयार सुदूर वनांचल के इलाकों में तेजी से बहने लगी है। समूह के जरिए महिलाएं अब उन कामों को भी अपने जिम्मे ले लिया है, जिनमें पुरूषों का एकाधिकार रहा है। बड़े कारली गांव, जिसके गौठान परिसर के समीप स्व-सहायता समूह की महिलाएं सफलतापूर्वक ढाबा चला रही हैं। बड़े कारली दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखण्ड की एक पंचायत है। महिलाओं ने ढाबे का नाम मनवा ढाबा रखा है। समूह की महिलाओं द्वारा ढाबे में खिलाए जा रहे भोजन का जायका ऐसा…

Read More

औद्योगिक प्रगति का आधार रहा है ‘मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ क्षेत्र : अब छत्तीसगढ़ के 32 वें जिले के रूप में आकार लेगा यह क्षेत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के प्रमुख कोल खनिज सम्पदा से परिपूर्ण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र अब कोरिया जिले से अलग होकर छत्तीसगढ़ के 32वें जिले के रूप में आकार ले रहा है। यह जिला वन संपदा और खनिजों के भण्डार से समृद्ध है। छत्तीसगढ़ में 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में खदानों से कोयला खनन के प्रारंभ होने और रेलवे लाईन के विकास का भी साक्षी रहा है यह क्षेत्र। मनेन्द्रगढ़ शहर जो इस नए जिले का मुख्यालय बनने जा रहा है वह वर्ष 1930 में नियोजित शहर के रूप में बसाया…

Read More

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘‘गुड समैरिटन को पुरस्कृत किए जाने हेतु अनुदान योजना’’ : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा योजना संचालित

प्रत्येक नेक व्यक्ति को प्रति घटना में मिलेंगे 5 हजार रूपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और दूसरे घायलों के जीवन बचाने के लिए आम जनता को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है। परिवहन तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में राज्य में यह योजना 15 अक्टूबर 2021 से लागू हो गई है। योजना का नाम ‘‘मोटर गाड़ी…

Read More

मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों को दी जाएं : नई दिल्ली में आयोजित सहकारिता मंत्रियों की बैठक में डॉ. टेकाम ने दिया सुझाव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सहकारिता मंत्रियों की बैठक में कहा है कि मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों के अपर पंजीयकों को दी जाये, जिससे मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव्ह सोसाइटियों द्वारा जनता की राशि गबन करने की दशा में कार्यवाही की जा सके। इसके लिए ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि सेंट्रल रजिस्ट्रार स्तर से मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह सोसाइटियों का गठन किया जाता है जो सभी राज्यों में…

Read More

युवोदय अकादमी में प्रशिक्षित 32 बच्चों ने नीट की परीक्षा में प्राप्त की सफलता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिला प्रशासन द्वारा अंचल के बच्चों को चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग हेतु प्रारंभ किए गए युवोदय अकादमी से इस वर्ष 32 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। बस्तर जिले के इन विद्यार्थियों की सफलता पर जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायाएं दी है और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि युवोदय अकादमी के माध्यम से विद्यार्थियों को नीट और एआई ट्रिपल ई जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए…

Read More

विचाराधीन बंदी के उपचार के दौरान हुई मृत्यु की होगी दंडाधिकारी जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर सुकमा जिले के गोगुण्डा निवासी 40 वर्षीय विचाराधीन बंदी मुचाकी देवा पिता हड़मा के उपचार के दौरान हुई मृत्यु की दंडाधिकारी जांच के निर्देश कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने मृत्यु की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर डीआर ठाकुर को जांच दंडाधिकारी नियुक्त किया है। जांच दण्डाधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले के गोगुण्डा निवासी 40 वर्षीय विचाराधीन बंदी मुचाकी देवा पिता हड़मा को जेल चिकित्सक के परामर्श अनुसार दिनांक 9 जून 2022 को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर में उपचार करया जा…

Read More

कमिश्नर ने किया तोकापाल और बास्तानार तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य ग्रामों में शिविर लगाकर करें निराकरण – कमिश्नर श्याम धावड़े

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कमिश्नर श्याम धावड़े ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य के लिए ग्रामों में शिविर लगाकर निराकरण के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कमिश्नर श्री धावड़े गुरुवार को तोकापाल और बास्तानार तहसील का औचक निरीक्षण में पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी को गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने अवैध कब्जा की जमीन की जाँच करवाकर जमीन को शासन के हित में करने की कार्यवाही के निर्देश दिए। इस निरीक्षण में कमिश्नर ने तोकापाल में स्थित अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा तहसील कार्यालय के बॉउंड्री वाल…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित वेबीनार में सात हजार लोगों ने की शिरकत, छत्तीसगढ़ में अब न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम : भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह अभियान 5 वर्ष तक चलेगा। इस कार्यक्रम में अशिक्षित व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान प्रदान करने के साथ उन्हें जीवन में आने वाले कुशलता के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास, बुनियादी शिक्षा, सतत शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य में स्वच्छता पर विशेष रुप से जागरूक करने…

Read More

नवगठित सक्ती जिला: आध्यात्मिक शक्ति के साथ अब प्रशासनिक शक्ति का केन्द्र भी बनेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर धार्मिक और आध्यात्मिक शक्ति के केन्द्र के रूप में स्थापित सक्ती जिला अब प्रशासनिक शक्ति के केन्द्र के रूप में उभरने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 सक्ती को एक नये जिले के रूप में गठन की घोषणा की थी। यह घोषणा आज 9 सितम्बर को मूर्त रूप लेने जा रही है। सक्ती जिले के गठन के लिए प्रकाशित की गई अधिसूचना में जांजगीर-चांपा के उपखंड सक्ती, डभरा एवं मालखरौदा तथा तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर, बाराद्वार, डभरा तथा अड़भार को शामिल…

Read More