छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, 28 जुलाई हरेली तिहार के दिन स्कूलों में आयोजित होगी गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक में दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी स्कूलों में आगामी 28 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों के मध्य गेड़ी नृत्य एवं गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा आगे बढ़ाना है। आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हेरली पर्व को राज्य में परंपरागत ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरेली पर्व के…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2022 वितरण कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित : छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बना बेहतर वातावरण – मुख्यमंत्री श्री बघेल

बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की पहल 12वीं बोर्ड में प्रदेश के टॉपर रायगढ़ की छात्रा कु.कुन्ती साव और आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल पुसौर को एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदत्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2022 वितरण कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किए। स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के तहत राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान प्रदेश के छात्र-छात्राओं…

Read More

इस्पात उद्योगों की स्थापना हेतु केबिनेट की बैठक में बी-स्पोक पॉलिसी अन्तर्गत विशेष प्रोत्साहन पैकेज अनुमोदित, राज्य सरकार के फैसले से निवेशकों में जागा नया उत्साह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) उद्योगों में निवेश हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ में मेगा और अल्ट्रामेगा प्रोजेक्टस की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में स्टील आधारित इकाईयों की स्थापना के लिए 91 संस्थानों द्वारा पूर्व में राज्य शासन के साथ किए गए एमओयू के तहत…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डेयरी योजना के 25 हितग्राहियों को वितरित की 13.63 लाख रूपए अनुदान राशि, हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल चर्चा के दौरान दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 50 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को दो तिहाई अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में इस योजना के तहत गौठानों में डेयरी स्थापित करने वाले 25 हितग्राहियों को 13 लाख 63 हजार 500 रूपए की अनुदान सहायता राशि उनके…

Read More

सात दिव्यांग जोड़ों को वितरित किया गया प्रोत्साहन राशि चेक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत, जांजगीर-चाम्पा में आज जिले के 07 दिव्यांग जोड़ो को सामाजिक पुनर्वसन में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से छ.ग.शासन समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजना, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि का चेक, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्ष, जिला पंचायत, श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, राघवेन्द्र प्रताप सिंह , इंजिनियर रवि पाण्डेय , दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, कृषि स्थायी समिति के सभापति राजकुमार साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा यशवंत…

Read More

कलेक्टर ने योजनाओं की जानकारी नहीं होने पर जताई नाराजगी : अपने कार्यों को सुधारें, योजनाओं की जानकारी रखे, अगली बैठक में मौका नहीं दूंगा : तारन प्रकाश सिन्हा

अकलतरा में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जनपद पंचायत अकलतरा में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी रखे। इससे आपकी गंभीरता झलकती है कि आप अपने विभागीय कार्यों के प्रति कितने गम्भीर है। यह पहली बैठक है, इसलिए कार्यवाही नहीं कर रहा हूँ, समझाइश दे रहा हूँ। अगली बार समीक्षा करूँगा तो कोई मौका नहीं दूंगा। सीधे कार्यवाही करूँगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन का अंग बताते हुए कहा…

Read More

आत्मानंद स्कूल की सौगात मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का आतिशी स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा जिले की सारा गांव नगर पंचायत स्थित बिसाहू दास महंत शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी /हिंदी माध्यम आत्मानंद विद्यालय की सौगात मिलने पर  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का ऐतिहासिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नगर वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के बुधवार की  शाम  नगर आगमन पर बी डी एम डबरी चौक में उनका आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगर और क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुविधा के लिए  डा महंत का  आभार व्यक्त किया।…

Read More

जब कलेक्टर हो गए कीचड़ से लथपथ…गौठान में हुए कार्यों को करीब से देखने कीचड़ और मिट्टी में चलते रहे.. गीली मिट्टी में न फिसलने का डर था और न ही कीचड़ में चलने से परहेज..विकास कार्यों का बारीकियों से अवलोकन करने निकले कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा आमतौर पर ऐसे कई बड़े अधिकारी होते हैं, जो कीचड़ या गीली मिट्टी देखकर अपने जूते-चप्पल गन्दे होने की डर से पैदल चलना मुनासिब नहीं समझते। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शायद जमीन से जुड़े हुए वे अधिकारी है, जिन्हें न तो गीली मिट्टी में फिसलने का डर था और न ही कीचड़ में चलने से परहेज। जिले में पदस्थ होने के बाद विकास कार्यों का बारीकियों से अवलोकन करने निकले कलेक्टर श्री सिन्हा आज जब एक गौठान का अवलोकन करने पहुँचे तो…

Read More

“मोर महापौर-मोर द्वार” : रायपुर नगर निगम के 20 वार्ड में पहुंची शहरी सरकार, 5 अगस्त तक सभी वार्ड में पहुंचेंगे महापौर, परिषद और निगम के अधिकारी

10 दिन में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 4846 आवेदनों का निराकरण आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार, राशन व श्रम कार्ड के लिए वार्डवासी पहुंच रहे है शिविर में दिव्यांगों को ट्राई सायकिल, श्रवण यंत्र, महिला समूहों को वित्तीय सहायता, स्ट्रीट वेंडर्स कार्ड की मिल रही है सुविधा जरूरी बुनियादी अधोसंरचना विकास की सौगात दे रहे है महापौर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हर व्यक्ति तक नागरिक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए रायपुर नगर निगम का  “मोर महापौर-मोर द्वार” कार्यक्रम सभी 70 वार्ड…

Read More

गर्भावस्था के पहले तीन महीने में अनिवार्य होगी सोनोग्राफी, स्कूली बच्चों में देखने-सुनने की समस्या पहचानने चलेगा अभियान, कलेक्टर डॉ भुरे ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की हुई समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले में अब सभी गर्भवती महिला की गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में अनिवार्यतः सोनोग्राफी की जाएगी। इससे गर्भावस्था में ही गर्भस्थ शिशु में किसी बड़ी बीमारी या किसी शारिरिक विकृति का समय रहते पता लग जाएगा और उसका यथासंभव समय पर ईलाज हो सकेगा। रायपुर जिले के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान सभी डॉक्टरों को इसके निर्देश दिए है। डॉ भुरे ने जिले के ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को…

Read More