सहकारी बैंक की नई शाखाएं खोलने की आवश्यकता पर हुई चर्चा नान और एफसीआई में जल्द चावल जमा करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में विभिन्न विभागो के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा की। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रचलित राशन कार्ड की जानकारी ली। जारी किए जाने वाले राशन कार्ड का रेंडम आधार पर जांच करने भी कहा। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में …
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
रायपुर में एनसीसी का एडवांस लीडरशिप कैंप प्रारम्भ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनसीसी का एडवांस लीडरशिप कैम्प एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी लखोली, आरंग में दिनांक 06 जुलाई को प्रारंभ हुआ। 12 दिवसीय इस कैम्प में उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 250 महाविद्यालयीन एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। जिन्हे फौज की नियमित दिनचर्या के साथ विविध सैन्य विषयों का सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उनके व्यक्तित्व विकास हेतु मार्गदर्शी व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे । इस कैम्प के आयोजन की जिम्मेदारी कमान अधिकारी, 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव को दी गई है। छत्तीसगढ़ एनसीसी प्रमुख ब्रिगेडियर आशीष…
Read Moreकुदरत के सताए आशीष और कोमल को कलेक्टर की पहल पर मिली तत्काल मदद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कुदरत के सताए आशीष और कोमल को कलेक्टर चंदन कुमार की पहल पर तत्काल मदद मिली। अब्दुल कलाम वार्ड हाट कचौरा निवासी आशीष और कोमल का घर मानसूनी बारिश के कारण ढह गया था, जिसकी खबर कलेक्टर को मिलते ही उन्होंने पीड़ितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश तहसीलदार पुष्पराज पात्र को दिए। तहसीलदार द्वारा इस प्रकरण में मौका मुआयना कर तत्काल राशि पारित कर चौबीस घंटे के भीतर कलेक्टर के हाथों आर्थिक सहायता राशि पीड़ितों को प्रदान किया गया।
Read Moreपशुपालन और डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला : गौठानों में उत्पादित दूध की गांवों में खपत और पशुओं के लिए चारे की पुख्ता व्यवस्था के लिए तैयार की जाएगी कार्य योजना
गोधन न्याय योजना और राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश आंगनबाड़ियों और स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना में बच्चों को दूध देने से उनमें कुपोषण होगा दूर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में उत्पादित दूध की गांवों में खपत करने और पशुओं के चारे की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट का अहम निर्णय, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को मिली कैबिनेट की मंजूरी
राज्यभर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का बिछाया जायेगा नेटवर्क आवासीय कॉलोनियों, शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप और फ्लाई ओवर के नीचे स्थापित होंगे चार्जिंग प्वाइंट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 का अनुमोदन किया गया । इस नीति से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से राहत मिलेगी वहीं पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भागीदारी सुनिश्चित होगी । छत्तीसगढ़ राज्य इलैक्ट्रिक वाहन नीति-2022 में कमर्शियल एवं नॉन कमर्शियल दोनों प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन के परिचालन…
Read Moreमंत्रिपरिषद की बैठक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:- #राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन पाॅलिसी 2022 का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति में कमर्शियल एवं नाॅन कमर्शियल दोनों प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन के परिचालन को बढ़ावा देना शामिल है। इसके तहत राज्य में दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, माल वाहक, यात्री वाहन एवं अन्य श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर विभिन्न छूट एवं…
Read Moreवर्षा अपडेट 7 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 128.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 128.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 जुलाई तक औसत वर्षा 265.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 103.5 मिमी, मनोरा में 160.8 मिमी, कुनकुरी में 111.1 मिमी, दुलदुला में 155.2 मिमी, फरसाबहार में 117.8 मिमी, बगीचा में 187.6 मिमी, कांसाबेल में 35.3 मिमी, पत्थलगांव में 110.5 मिमी एवं सन्ना में 175.6 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें सर्पदंश से पत्थलगांव तहसील के ग्राम बटुराकछार निवासी सोहद्री बाई की मृत्यु 29 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री पंडित राम हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम पंडरीपानी निवासी दया राम की मृत्यु 13 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम…
Read Moreनगरपालिका जशपुर में 08 जुलाई को बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड: पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने किया गया अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में 8 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 9.00 बजे से अपरान्ह 5.00 बजे तक नगरपालिका जशपुर में आयुष्मान कार्ड पंजीयन का मेगा कैम्प लगाया जावेगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु छूटे हितग्राहियों द्वारा राशनकार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर के साथ सभी सदस्यों को उपस्थित होने कहा गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके द्वारा शत प्रतिशत लोगों…
Read Moreसंभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में 08 जुलाई को जाति प्रमाण के संबंध में समाज प्रमुखों की बैठक का होगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में संभागीय आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक 8 जुलाई 2022 को अपरान्ह 3.30 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि बैठक में ऐसे जाति के समाज प्रमुख जिनके जाति प्रमाण पत्र बनाने में समस्या हो रही है वे निर्धारित तिथि को बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
Read More