छत्तीसगढ़ के ‘हमर लैब’ देश के लिए बन रहें हैं नजीर : राजस्थान व कर्नाटक के डॉक्टरों और अधिकारियों ने ‘हमर लैब’ का किया अध्ययन भ्रमण, इन लैबों द्वारा दी जा रही डायग्नोस्टिक सेवाओं की सराहना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित किए जा रहे ‘हमर लैब’ पूरे देश के लिए नजीर बन रहे हैं। दूसरे राज्यों के अधिकारी और डॉक्टर अपने राज्यों में इस तरह का लैब स्थापित करने यहां के ‘हमर लैब’ के अध्ययन भ्रमण में आ रहे हैं। हाल ही में राजस्थान और कर्नाटक के डॉक्टरों एवं अधिकारियों के दल ने राज्य के ‘हमर लैब’ का दौरा कर इनकी अधोसंरचना तथा कार्य प्रणाली की जानकारी ली। एनएचएसआरसी (National Health System Resource Centre) नई दिल्ली तथा…

Read More

राज्य में शिक्षक कर रहे नवाचार, स्मार्ट टीव्ही के माध्यम से करवा रहे पढ़ाई, गणित सिखाने के लिए उपकरणों का कर रहे प्रयोग, जीवंत प्रयोगों के जरिए हो रही विज्ञान की पढ़ाई : विद्यालय प्रवेश एवं शिक्षा में गुणवत्ता वेबीनार में शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वर्तमान परिवेश में स्लेट का अस्तित्व लगभग समाप्त होने की ओर है, ऐसी स्थिति में बेमेतरा जिले की शिक्षिका श्रीमती हेम कल्याणी सिन्हा ने स्कूल में बच्चों को स्लेट के माध्यम से पढ़ाने के लिए प्रेरित करने और उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप उनके स्कूल के बच्चे स्लेट के माध्यम से लगातार प्रयास करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रहे हैं। यह जानकारी विद्यालय प्रवेश एवं शिक्षा में गुणवत्ता के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वेबीनार में दी…

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की भर्ती हेतु चयन व प्रतिक्षा सूची जारी, अभ्यर्थी जशपुर जिले के वेबसाइट में सूची का कर सकते है अवलोकन

चयनित अभ्यर्थियों को 05 जुलाई 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दस्तावेज सहित होना होगा उपस्थित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 13 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार व कौशल परीक्षा  29 जून 2022 को आयोजित की गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, अनुभव  एवं  साक्षात्कार व कौशल दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर अभ्यर्थियों की चयन तथा प्रतीक्षा सूची जारी की गई है । जिसे  जिले के वेबसाइट में अपलोड…

Read More

कुनकुरी में शिक्षकों को अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित संचालन के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कुनकुरी में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू के निर्देशन में नगर सेना के जवानों द्वारा उपस्थित शिक्षकों को अग्नि से सुरक्षा एवं अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू. डी. मिंज, नगर सेना के सहायक उपनिरीक्षक श्री शिवशंकर सोनपाकर, अग्निशमन दल से इंद्रजीत दास,महेंद्र भगत, अनिरूद्ध टोप्पो, सिंहासन खलखो एवं बड़ी…

Read More

नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट सहित अन्य कार्य योजनाओं का भ्रमण कर ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर के नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज हीरापुर जरवाय गौठान में बने पेंट, पुट्टी प्लांट, वर्मी कंपोस्ट, सीएनडी प्लांट, यूथ हब प्रोजेक्ट, नालंदा परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी, “दक्ष” आई.टी.एम.एस. एवं मरीन ड्राइव का निरीक्षण भ्रमण किया। रायपुर नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी भी उनके साथ थे। कलेक्टर डॉ. भुरे जरवाय गौठान में आयमूलक गतिविधियों के उद्देश्य से स्थापित पेंट, पुट्टी प्लांट की विस्तार से जनकारी ली। यहां स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा गोबर से प्राकृतिक पेंट एवं पुट्टी तैयार किया…

Read More

मुख्यमंत्री ने रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण ; रियल इस्टेट सेक्टर के उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण का महत्वपूर्ण फोरम है, अपीलेट ट्रिब्यूनल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस श्री शरद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित भवन का फीता काटा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि रियल इस्टेट (रेगुलेशन एन्ड डेवलोपमेन्ट) एक्ट 2016 के तहत रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए रेरा और रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल…

Read More

अंजोरा गौठान को प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान बनाने के लिए समूह की महिलाओं ने मिलकर की मेहनत – कलेक्टर

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की परिकल्पना यहां हुई साकार कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को राजनांदगांव जिले से स्थानांतरण होने पर दी भावमय विदाई समूह की महिलाओं ने खुमरी पहनाकर उनके प्रति अपना सम्मान एवं आत्मीयता प्रगट की शासन को महिला समूह ने मान-सम्मान के लिए दिया बहुत धन्यवाद दिया जिला प्रशासन को राह दिखाने के लिए कहा शुक्रिया कलेक्टर ने गौठान निरीक्षण दिवस के अवसर पर अंजोरा गौठान का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गौठान निरीक्षण दिवस के अवसर पर अंजोरा गौठान का…

Read More

रेलवे बिलासपुर मंडल के 2 अधिकारी सहित 54 रेल परिवार के सदस्य सेवानिवृत्त हुये, दी गई भावभीनी विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 02 अधिकारी सहित 54 रेल परिवार के सदस्य जून 2022 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। एनईआई सभागार में आयोजित सादे समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती चेतना मीना द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात, सेवा मैडल आदि प्रदान किए गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा, राहुल…

Read More

रायपुर मंडल में मवेशियों एवं आमजन द्वारा रेलवे ट्रैक पर आ जाने से होने वाले खतरे से निपटने हेतु जागरूकता अभियान

रेलवे ट्रैक पर अनावश्यक चलना, पालतू जानवरों को छोड़ना प्रतिबंधत हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे ट्रैक पर मानव रन ओवर एवं पशु रन ओवर की घटनाएं बढ़ने के कारण रायपुर मंडल में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले कई लोग रेलवे ट्रैक पर अनावश्यक आ कर बैठते है, रेलवे ट्रैक पर चलते है जिससे वह गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे हादसों से न केवल उनकी अमूल्य जिंदगी चली जाती है साथ ही गाड़ियो का परिचालन भी प्रभावित होता…

Read More

जिले से जाने से पहले अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलने पहुंचे कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा आमतौर पर किसी कलेक्टर या अधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरण होने पर जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उनसे मिलने पहुँचते हैं, लेकिन जांजगीर-चाम्पा जिले के कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला लीक से हटकर अपने अधिकारी-कर्मचारियों से स्वयं मिलने उनके दफ्तर पहुंच गए। जिले से बेमेतरा जिला स्थानान्तरण होने पर कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों के एक-एक कक्ष में जाकर न सिर्फ उनसे मुलाकात की, अपितु उनके कार्यकाल में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए शासकीय कार्यों को और भी…

Read More