Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • कभी कच्चे मकान में गुजरती थी जिंदगी, आज पक्के घर में दुकान और खुशहाल परिवार; प्रधानमंत्री आवास योजना ने घुरा राम को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

    कभी कच्चे मकान में गुजरती थी जिंदगी, आज पक्के घर में दुकान और खुशहाल परिवार; प्रधानमंत्री आवास योजना ने घुरा राम को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

    पक्की छत के साथ मिली आजीविका की नई राह

    जशपुर : जिले के तपकरा निवासी घुरा राम के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने एक बड़ा बदलाव लाया है। कभी घुरा राम अपने परिवार के साथ छोटे से कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बारिश और मौसम की मार के बीच पक्के और सुरक्षित घर का सपना उनके लिए दूर की बात थी।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब घुरा राम तक पहुंचा, तो उनका यह सपना साकार हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिला। आज उनका परिवार अपने स्वयं के सुरक्षित और सुविधाजनक घर में खुशहाल जीवन जी रहा है।

    घुरा राम के लिए यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का आधार भी बन गया है। उन्होंने इसी मकान में अपनी छोटी-सी दुकान शुरू कर ली है।

     जिससे उन्हें नियमित आय का साधन प्राप्त हो रहा है। अब उनका घर परिवार के लिए आशियाना होने के साथ-साथ आजीविका का केंद्र भी बन गया है।

    घुरा राम बताते हैं कि योजना ने उन्हें केवल सिर पर पक्की छत ही नहीं दी, बल्कि सम्मान के साथ जीवन जीने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर भी दिया। सरकार की योजनाओं का यही उद्देश्य है—हर परिवार को सुरक्षित आवास के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह देना।

  • जशपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार! मनोरा में 1011.3 मिमी वर्षा, सामान्य से 138.9% ज्यादा; जिले में अब तक 6559.3 मिमी बारिश

    जशपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार! मनोरा में 1011.3 मिमी वर्षा, सामान्य से 138.9% ज्यादा; जिले में अब तक 6559.3 मिमी बारिश

    जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 21 अगस्त 2026 तक 6559.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 7556.7 मिमी रही है। जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 86.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 16.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    01 जून से अब तक तहसील मनोरा में 1011.3 मिमी, कुनकुरी में 895.4 मिमी, सन्ना में 797.0 मिमी, कांसाबेल में 702.4 मिमी, बगीचा में 620.1 मिमी, पत्थलगांव में 616.0 मिमी, जशपुर में 608.9 मिमी, दुलदुला में 568.1 मिमी, बागबहार में 396.3 मिमी एवं फरसाबहार में 343.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 1011.3 मिमी हुई है, जो सामान्य से 138.9 प्रतिशत अधिक है।

  • कोटा में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! 1 किलो गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, ₹50 हजार का माल जब्त, NDPS एक्ट में जेल भेजा

    कोटा में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! 1 किलो गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, ₹50 हजार का माल जब्त, NDPS एक्ट में जेल भेजा

    मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार   

    धारा 20(बी) एन डी पी एस एक्ट

    कुल जप्त –  मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलोग्राम  कुल कीमती 50000 रुपए ।

    नाम आरोपी – हीरो मेट पिता स्व जंगलिया नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

    बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व चेतना  अभियान के तहत समस्त प्रकार के नशा पर त्वरित  कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 19.08.2026  को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा  में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर  वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  टीम गठित कर  वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा में रेड कार्यवाही कर आरोपी हीरो नेताम पिता स्व जंगलिया नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा थाना कोटा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलोग्राम कुल कीमत 50000 रुपए को गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक शशिकांत  भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक  1256 नंद कुमार यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू, आरक्षक 1199 शैलेन्द्र साहू का विशेष भूमिका रही।

  • अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिटटी पुलिस का बड़ा शिकंजा! चिन्हित ठिकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग, 9 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश

    अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिटटी पुलिस का बड़ा शिकंजा! चिन्हित ठिकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग, 9 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश

    थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही

    थाना सिरगिटटी द्वारा पुलिस 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

     आरोपियो के नाम:-

    1.     चन्द्रभान सिंह पिता दयाल सिंह उम्र 26 साल निवासी रहंगीमल जिला डिण्डौरी हाल मुकाम तिफरा थाना सिरगिटटी  जिला बिलासपुर छ.ग.

    2.    मनोज कुमार पिता सनिकलाल उम्र 28 साल विासी रहंगीमल जिला डिण्डौरी हाल मुकाम तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

    3.    लव विश्वकर्मा पिता राजू विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी पुराना पोस्ट आफिस बुधवारी बाजार थाना तोरबा जिला बिलासपुर छ.ग.

    4.    सुरेश सुजल पिता मारकण्डे उम्र 40 साल निवासी पुराना पोस्ट आफिस बुधवारी बाजार थाना तोरबा जिला बिलासपुर छ.ग.

    5.    उत्तरा गेंदले पिता स्व सिरिस गंेदले उम्र 36 साल निवासी बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

    6.    दीपक जोगी पिता शंकर जोगी उम्र 36 साल निवासी तिफरा बाजार चौक थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

    7.    तरुण कश्यप पिता उमाशंकर कश्यप उम्र 40 साल निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

    8.    विवेक कश्यप पिता विजय कश्यप उम्र 31 साल निवासी युदनंदन नगर तिफरा

    9.    उत्तम कुमार धू्रव पिता लालू प्रकाश उम्र 20 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

    बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों , नशाखोरी पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस व बीट आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान सतत चेकिंग के दौरान 09 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र मंे शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को विधि अनुसार कार्यवाही हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान मंे बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो की सूचना तत्काल पुलिस को दे ऐसे असामाजिक त़त्वो के विरुद्ध आगे भी प्रभारी एवं कठोर कार्यवाही सिरगिटटी पुलिस की निरंतर जारी रहेगी।

  • पूर्व रंजिश में मारपीट से हुई मौत, फिर कोलकाता सहित कई राज्यों में छिपता रहा आरोपी! परिवार से मिलने घर पहुंचते ही तोरवा पुलिस ने दबोचा

    पूर्व रंजिश में मारपीट से हुई मौत, फिर कोलकाता सहित कई राज्यों में छिपता रहा आरोपी! परिवार से मिलने घर पहुंचते ही तोरवा पुलिस ने दबोचा

    पूर्व रंजिश में मारपीट कर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    फरार आरोपी पेशे से अधिवक्ता, कोलकाता सहित अन्य राज्यों में छिपकर कर रहा था फरारी

    गिरफ्तार आरोपी संतोष पासवान, पिता – ओमप्रकाश पासवान, उम्र 35 वर्ष, निवासी देवरीडीह, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

    अपराध क्रमांक – 280/2026, धारा – 105, 3(5) बीएनएस

    बिलासपुर : दिनांक 29.05.2026 को आरोपी संतोष पासवान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व रंजिश के चलते परिचित ईश्वर गोड के साथ मारपीट की थी। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण ईश्वर गोड की मृत्यु हो गई थी।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में संलिप्त आरोपी मनोज वाडेकर एवं प्रत्युन साह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

    घटना के बाद आरोपी संतोष पासवान फरार होकर कोलकाता एवं अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

    इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी अपने परिवार से मिलने के लिए घर आने वाला है। सूचना पर थाना तोरवा पुलिस टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी गई और दिनांक 20.08.2026 को आरोपी संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

  • वन विभाग में मची बड़ी हलचल! 9 IFS अधिकारियों का तबादला, अचानकमार से कांगेर घाटी और गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व तक बदली कमान

    वन विभाग में मची बड़ी हलचल! 9 IFS अधिकारियों का तबादला, अचानकमार से कांगेर घाटी और गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व तक बदली कमान

    छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अफसरों के तबादले!

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कसावट के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिज़र्व और राष्ट्रीय उद्यानों की कमान में बड़ा बदलाव आया है। यह आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी किया गया है।

    प्रमुख तबादले एक नज़र में:

    • श्री सौरभ सिंह ठाकुर: गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व (बैकुण्ठपुर) के उप संचालक पद से हटाकर, अब उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा (अम्बिकापुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
    • श्री दिनेश कुमार पटेल: मोहला से सीधे उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व (लोरमी) भेजे गए हैं।
    • श्री गणेश यू.आर.: अचानकमार टाइगर रिजर्व से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार (बिलासपुर) बनाए गए हैं। साथ ही अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
    • श्री अभिनव कुमार: मुंगेली से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला के पद पर तबादला किया गया है।
    • श्री एस. नवीन कुमार: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (जगदलपुर) से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर भेजे गए हैं।
    • श्री गौतम पादीभर: गौरेला-मरवाही से स्थानांतरित कर संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (जगदलपुर) की कमान सौंपी गई है।
    • सुश्री श्वेता कम्बोज: अम्बिकापुर से उप संचालक, गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व (बैकुण्ठपुर) नियुक्त की गई हैं।
    • श्री सुमेध संजय सुरवणे: सुकमा से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व (बीजापुर) के पद पर भेजे गए हैं।
    • श्री तन्मय कौशिक: रायगढ़ से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली नियुक्त किए गए हैं।

    अन्य अहम फैसले:

    • वरिष्ठ अधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी को श्री उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को छोड़कर शेष अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त कर दिया जाएगा।

  • पहचान बनाकर ठेकेदार का भरोसा जीता, फिर मोटरसाइकिल लेकर हो गया फरार! 6 महीने बाद बिलासपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से आरोपी को बाइक सहित दबोचा

    पहचान बनाकर ठेकेदार का भरोसा जीता, फिर मोटरसाइकिल लेकर हो गया फरार! 6 महीने बाद बिलासपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से आरोपी को बाइक सहित दबोचा

     पहचान बनाकर ठेकेदार का मोटर सायकल लेकर फरार,आरोपी मोटर सायकल सहित म. प्र. से गिरफ्तार

    थाना – तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्र0  177 /2026  धारा – 316(2),316(4) बीएनएस

    गिरफ्तार आरोपी – धमेन्द्र सिंह उर्फ कमल सिंह उम्र 33 साल साकिन बकेला उमरिया मध्यप्रदेश।

    जप्त – मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एबी 7899

    बिलासपुर : दिनांक 12.02.2026 के प्रार्थी सुरेन्द्र बोले निवासी तोरवा बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराया कि धर्मेन्द्र सिंह निवासी उमरिया मध्यप्रदेश प्रार्थी के ठेकेदारी साईड में काम कर रहा था कि दिनांक 12.02.2026 को आरोपी द्वारा प्रार्थी के मोटर सायकल को मांगकर ले गया और वापस नही किया अपने निवास स्थान फरार हो गया । रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के आरोपी दीगर राज्य फरार हो गया था जिसकी अपने निवास स्थान पर होने की सूचना पर  इसके निवास स्थान उमरिया मध्यप्रदेश से मोटर सायकल सहित आज दिनांक 20.08.2026 के 11.45 बजे  गिरफतार कर जेल भेज दिया गया

  • सड़कों का होगा कायाकल्प, विकास को मिलेगी रफ्तार: शिवपुर-पत्थलगांव और दुलदुला-चटकपुर-लोटापानी मार्ग के लिए 12 करोड़ 63 लाख मंजूर

    सड़कों का होगा कायाकल्प, विकास को मिलेगी रफ्तार: शिवपुर-पत्थलगांव और दुलदुला-चटकपुर-लोटापानी मार्ग के लिए 12 करोड़ 63 लाख मंजूर

    जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिली बड़ी सौगात, 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत

    दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए कुल 12 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और लोगों को आवागमन की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

    स्वीकृति के तहत शिवपुर से पत्थलगांव मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 5 करोड़ 1 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। वहीं दुलदुला से चटकपुर-लोटापानी मार्ग, कुनकुरी के 18.6 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 7 करोड़ 62 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।इन दोनों महत्वपूर्ण मार्गों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़कें बेहतर होने से क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

    जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रमुख मार्गों के निर्माण, उन्नयन और मजबूतीकरण से जिले के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इससे विकास की रफ्तार तेज होने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच भी आसान होगी।सड़क मजबूतीकरण के लिए मिली इस बड़ी स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर सड़कें क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण से लंबे समय से आवागमन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

  • नशे के सौदागरों पर अदालत का बड़ा प्रहार! 114 नशीले इंजेक्शन की तस्करी में 3 दोषियों को 15-15 साल का कठोर कारावास, 1.5 लाख रुपये अर्थदंड

    नशे के सौदागरों पर अदालत का बड़ा प्रहार! 114 नशीले इंजेक्शन की तस्करी में 3 दोषियों को 15-15 साल का कठोर कारावास, 1.5 लाख रुपये अर्थदंड

    नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई का त्वरित परिणाम

    NDPS प्रकरण में 03 आरोपियों को माननीय विशेष NDPS न्यायालय द्वारा 15-15 वर्ष का कठोर कारावास तथा 1.5 lakh का अर्थ दंड

    मात्र 07 माह में पूर्ण हुआ विचारण — नशे के कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश

    बिलासपुर : जिला पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध की गई कार्रवाई में अपराध क्रमांक 488/2025, धारा 21, 22 NDPS Act, थाना सिटी कोतवाली के प्रकरण में माननीय विशेष NDPS न्यायालय, बिलासपुर द्वारा तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास (Rigorous Imprisonment) से दंडित किया गया है।

    उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा दिनांक 09.09.2025 को कार्यवाही करते हुए कुल 114 नग Buprenorphine Injection (2 ML प्रति नग), कुल 228 ML नशीली दवा बरामद की गई थी। प्रकरण में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG10/BN2344, कीमत लगभग ₹50,000/- भी जप्त की गई थी।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. निकेत वस्त्रकार, पिता रामावतार वस्त्रकार, उम्र 23 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

    2. जयंत वस्त्रकार, पिता शिव कुमार वस्त्रकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

    3. दुर्गा वर्मा, पति अश्वनी वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी घुटकू गोदाम मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

    प्रकरण की कार्रवाई

    दिनांक 08.09.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ज्वाली नाला के पास दबिश देकर दो आरोपियों से 62 नग Buprenorphine Injection बरामद किए गए। तत्पश्चात दिनांक 09.09.2025 को आरोपी दुर्गा वर्मा के कब्जे से 52 नग Buprenorphine Injection बरामद किए गए।

    इस प्रकार प्रकरण में कुल 114 नग (228 ML) Buprenorphine Injection की बरामदगी हुई।

    पुलिस द्वारा प्रकरण में प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय विशेष NDPS न्यायालय द्वारा मात्र लगभग 07 माह में विचारण पूर्ण करते हुए तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध कर प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

    नशे के कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश

    नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से दूर रहें।

    बिलासपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कड़ी एवं निरंतर कार्रवाई कर रही है। नशीली दवाओं की बिक्री, परिवहन एवं आपूर्ति में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध न केवल गिरफ्तारी एवं संपत्ति/वित्तीय जांच की जाएगी, बल्कि दोष सिद्ध होने पर न्यायालय द्वारा कठोर दंड भी भुगतना पड़ेगा।

    नशे का कारोबार छोड़ दें—क्योंकि पुलिस की कार्रवाई और न्याय व्यवस्था, दोनों ऐसे अपराधियों को नहीं बख्शेंगे।

    बिलासपुर पुलिस — नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस।

  • पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला! लोहे की रॉड, डंडे और चूड़ा से बरसाए वार, नवागढ़ पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला! लोहे की रॉड, डंडे और चूड़ा से बरसाए वार, नवागढ़ पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

    रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

    जांजगीर-चांपा : जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लोहे की रॉड, डंडे एवं चूड़ा से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को उसे एवं उसके साथियों को विवाद के संबंध में अमोरा स्थित शनि मंदिर के पास बुलाया गया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने गाली- गलौज करते हुए विवाद शुरू किया और जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए लोहे की रॉड, डंडा एवं हाथ में पहने चूड़ा से हमला किया गया, घटना के दौरान मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त किया गया।जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना के दौरान आरोपियों को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, डंडा एवं चूड़ा बरामद किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी

    01. देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू राजा 

    02. श्रेयाश सिंह उर्फ उमंग सिंह

    03. हेमन्त कश्यप  निवासी ग्राम महंत, थाना नवागढ़

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं ASI  लम्बोदर सिंह बनाफर, थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।