कभी कच्चे मकान में गुजरती थी जिंदगी, आज पक्के घर में दुकान और खुशहाल परिवार; प्रधानमंत्री आवास योजना ने घुरा राम को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

पक्की छत के साथ मिली आजीविका की नई राह

जशपुर : जिले के तपकरा निवासी घुरा राम के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने एक बड़ा बदलाव लाया है। कभी घुरा राम अपने परिवार के साथ छोटे से कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बारिश और मौसम की मार के बीच पक्के और सुरक्षित घर का सपना उनके लिए दूर की बात थी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब घुरा राम तक पहुंचा, तो उनका यह सपना साकार हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिला। आज उनका परिवार अपने स्वयं के सुरक्षित और सुविधाजनक घर में खुशहाल जीवन जी रहा है।

घुरा राम के लिए यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का आधार भी बन गया है। उन्होंने इसी मकान में अपनी छोटी-सी दुकान शुरू कर ली है।

 जिससे उन्हें नियमित आय का साधन प्राप्त हो रहा है। अब उनका घर परिवार के लिए आशियाना होने के साथ-साथ आजीविका का केंद्र भी बन गया है।

घुरा राम बताते हैं कि योजना ने उन्हें केवल सिर पर पक्की छत ही नहीं दी, बल्कि सम्मान के साथ जीवन जीने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर भी दिया। सरकार की योजनाओं का यही उद्देश्य है—हर परिवार को सुरक्षित आवास के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह देना।

Related posts