गुलाब को पेंशन के साथ मिलेगा एडमिशन, सेना के जवान को मिला शादी का सर्टिफिकेट,सोहनदास को बैटरी चलित ट्राईसिकल, सबके लिए लाभदायक हुआ जनदर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चांपा के संजय नगर में रहने दिव्यांग व अनाथ गुलाब देवांगन को समाज कल्याण विभाग से पेंशन मिलने के साथ स्कूल में भी एडमिशन मिलेगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आर्थिक मदद के लिए जनदर्शन में आए दिव्यांग गुलाब को देखते ही उनका भविष्य बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर बुलवाकर गुलाब को पेंशन दिलाने और स्कूल में दाखिला कराने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। आज से प्रारंभ हुए कलेक्टर जनदर्शन में अपनी-अपनी मांग, शिकायत…

Read More

सुख बाई के जीवन में था दुःखों का अंधियारा, कलेक्टर की पहल से आएगी उजियारा

अब गिरवी रखा खेत भी उबार सकेगी और बोएगी फसल जनदर्शन में अनुग्रह राशि 50 हजार रुपए सुखबाई के हाथों में देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जाजंगीर-चांपा पति के जीवित रहते सुख बाई की जिंदगी में कभी कोई कमी न थी। परिवार में खुशियां ही खुशियां थी। एक दिन कोरोना ने पति को हमेशा के लिए उससे छीन लिया। पति के मौत के बाद तो जैसे सुख बाई के जीवन में दुःखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। पति ने अपनी मौत के एक साल पहले ही बिटिया की…

Read More

लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चौकी अडभार के अपराध कमांक 240/2021 धारा 457, 380 भादवि का आरोपी दूधनाथ मिरी जो एक वर्ष पूर्व चोरी कर दीगर प्रांत चला गया था जिसके विरूद्ध न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी मालखरौदा द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 09.07.22 को वारंटी दूधनाथ मिरी के उसके गृह गा पाडरमुडा आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी अड़भार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दूधनाथ मिरी को गिरफ्तार किया गया । इसी प्रकार अपराध क्रमांक 193/20 धारा 304ए भादवि के…

Read More

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जुलाई से, जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा, विकास कार्याे का भी लेंगे जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 13 से 16 जुलाई तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का 13 जुलाई को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह 14 जुलाई को सुबह 10 बजे भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित नेशनल वाटर शेड कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत कार्यालय कोरबा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे।  इसके पश्चात जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही जिला पंचायत सभा कक्ष…

Read More

जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर पद के लिए दस्तावेज सत्यापन 15 जुलाई को, चिकित्सा शिक्षा विभाग के 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर के 12 पदों की पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों का सीधे दस्तावेज सत्यापन 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। आयोग द्वारा विज्ञापित 12 पदों के लिए 126 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यालय परिसर नार्थ ब्लाक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर स्थित कार्यालय में होगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित एवं अनर्ह पाए जाने पर उक्त अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल…

Read More

आदिवासियों के हितों को संरक्षण प्रदान करना पेसा कानून का मुख्य उद्देश्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का पेसा कानून के अनुमोदन के लिए जताया आभार छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद में किया गया है अनुमोदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद में पेसा क़ानून प्रस्ताव के अनुमोदन पर उनके प्रति आभार जताया। इस मौके पर अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासियों के हितों…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर में महाप्रबंधक एवं अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन : सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में ब्लड स्टोरेज सेंटर तथा रेलवे सुरक्षा बल के साइबर सेल का शुभारंभ

वी.के.त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग कर मल्टीट्रेकिंग कार्यों का निरीक्षण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आज दिनांक 10 जुलाई 2022 को श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान उनके साथ श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में उन्होने बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य किए जा रहे चौथी रेल लाइन तथा…

Read More

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ‘सुरक्षित गुरुवार‘ कार्यक्रम का किया शुभारंभ : ‘सुरक्षित गुरुवार’ स्कूलों को महामारी से बचाने का प्रयास

स्कूलों में प्रत्येक गुरुवार को आधा घंटा महामारी से बचाव के तरीके एवं सुरक्षित व्यवहार संबंधी गतिविधियां होगी संचालित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोविड महामारी से बचाव के लिए ‘सुरक्षित गुरूवार‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘सुरक्षित गुरुवार‘ की अवधारणा ना सिर्फ बच्चों को सुरक्षित रखेगा अपितु स्कूल के व्यवस्थित संचालन में यह मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में ऐसी महामारियों के लिए यह कार्यक्रम जागरूकता हेतु…

Read More

मुद्दा विहीन भाजपा आपराधिक घटनाओं पर राजनीति मत करे ; साय भाजपा के जंगल राज को याद करें – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपाध्यक्ष आपराधिक घटनाओं के आधार पर राजनीति करना बन्द करें।वे भाजपा के 15 सालों के जंगल राज को याद करें जब अपराध होने के बाद भी अपराधी बेलगाम हो कर सरे आम घूमते थे पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती थी । अब छत्तीसगढ़ बदल चुका है। राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था है। कानून व्यवस्था से लेकर हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अब भाजपा…

Read More

मोदी सरकार आदिवासी हितों के खिलाफ निर्णय ले रही – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार वनअधिकार कानून 2006 के प्रवधानों को समाप्त करने की कवायद में लगी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, जिसे जन सामान्य की भाषा में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के रूप में जाना जाता  है, एक ऐतिहासिक और सर्वाधिक प्रगतिशील कानून है जिसे गहन संवाद और चर्चा के बाद संसद द्वारा सर्वसम्मति और उत्साहपूर्वक पारित किया गया था। यह देश के वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित और अन्य…

Read More