सहकारिता सप्ताह में किसानों को मिला आधुनिक खेती का मंत्र, जैविक कृषि, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं पर दिया गया विशेष जोर

सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित : आधुनिक और जैविक खेती अपनाने का संदेश, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी रायपुर : सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री चैतराम अटामी थे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक श्री अटामी ने कहा कि सहकारिता की भावना ग्रामीण विकास और कृषि समृद्धि की मजबूत नींव है। उन्होंने किसानों से खेती के…

Read More

प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते कदम, हरी खाद से आत्मनिर्भर बन रहे किसान; जैविक कृषि का प्रेरक मॉडल बना महासमुंद

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान महासमुंद के किसान हिमांशु बंजारे ने ढैंचा की हरी खाद से शुरू की जैविक खेती, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और लागत घटाने की दिशा में बना प्रेरक उदाहरण रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कृषि विभाग के मार्गदर्शन का सकारात्मक प्रभाव…

Read More

डिजिटल सुशासन की मिसाल बना सेवा सेतु, घर बैठे समयबद्ध मिल रही शासकीय सेवाएं; एक सप्ताह में जारी हुआ निवास प्रमाण पत्र

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं सिर्फ एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र सेवा सेतु पोर्टल बना पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी प्रशासन का सशक्त माध्यम रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश…

Read More

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के 32 नगरीय निकायों में लगेंगी प्रतिमाएं; 10.60 करोड़ रुपए मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री श्री साव की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़ 6 जुलाई को देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने स्थापित होंगी मूर्तियां रायपुर : देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को अक्षुण्ण रखने राज्य के संभागीय और…

Read More

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ पड़ा भारी, गंभीर लापरवाही पर डी.डी. अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू सील, लाइसेंस भी निलंबित

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई डी.डी. अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू सील लाइसेंस अस्थायी रूप से निरस्त; लापरवाही पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है। इसी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गंभीर चिकित्सीय लापरवाही के आरोपों की जांच के बाद जिला प्रशासन ने डी.डी. अस्पताल, सेमरा…

Read More

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की बड़ी पहल, जशपुर में 14–15 वर्ष की किशोरियों के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मजबूत पहल : जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क लग रहा टीका 31 अगस्त 2026 तक चलेगा वृहद अभियान कलेक्टर श्री व्यास ने अभिभावकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की जशपुर : जिले की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 31 अगस्त 2026 तक चलेगा।…

Read More

सहकारिता और जनसेवा का संगम, कुनकुरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए लोगों को मिली जांच, उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता

सहकारी सप्ताह के तहत कुनकुरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति किया गया जागरूक जशपुर : सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुनकुरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी स्थित जनऔषधि केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य…

Read More

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का बड़ा संगठनात्मक फैसला, युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर नियुक्तियां

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा रायपुर :  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है— 1. दीपक प्रसाद – प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ 2. विपिन सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ 3. आकाश कुमार अग्रवाल– कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नियुक्ति पत्र के अनुसार सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि…

Read More

जंगल में बिछा था मौत का जाल, नर चीतल का शिकार कर मांस पका रहे थे शिकारी; वन विभाग ने सात को रंगे हाथों दबोचा

वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल सरकार की सख्ती से वन्यजीव अपराधों पर लग रहा अंकुश, वन्यजीव संरक्षण को मिल रही मजबूती रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा अवैध शिकार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जा…

Read More

चुनावी पारदर्शिता को और मजबूत बनाने की पहल, राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के 260 से अधिक मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी हुए शामिल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए दूसरे एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। तीन जुलाई शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में देश के 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न जिलों के मीडिया नोडल अधिकारी, सोशल मीडिया नोडल अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी तथा…

Read More