थाना डी.डी. नगर पुलिस ने अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई।
रायपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी जगह , भीड़भाड़ वाले स्थानों में पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाई जा रही है इसी क्रम में दिनांक 17.08.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महादेवघाट, रायपुर के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मानसिंह ठाकुर उर्फ कुलदीप, पिता स्वर्गीय आनंद सिंह ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम/क्षेत्र गुड़ियारी, जिला रायपुर बताया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से काले रंग के लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 513/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।
आरोपी-मानसिंह ठाकुर उर्फ कुलदीप, पिता स्व. आनंद सिंह ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी रायपुर।
बरामदगी-एक लोहे का धारदार वाकनुमा हथियार
