आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा, रायपुर और दुर्ग संभाग में 62 आदर्श छात्रावास-आश्रमों का होगा उन्नयन, वन अधिकार मान्यता पत्रधारियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : मंत्री डॉ. टेकाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि वन अधिकार मान्यता पत्र धारियों को उनकी भूमि पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इन्हें मनरेगा योजना से जोड़कर रोजगार मूलक कार्य कराए जाएं। मनरेगा के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र धारियों को लाभ दिलाने के लिए जिला अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक वन समिति को कम से कम एक सामुदायिक वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र स्वीकृत…

Read More

विकसित होते रायपुर शहर को मिली विकास कार्यों की नयी सौगातें

25.38 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कमल विहार फ्लाई ओवर का लोकार्पण 27.79 करोड़ रुपए की लागत के 4 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर तेजी से विकसित हो रहे रायपुर को विकास कार्यों की नई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कमल विहार के निकट, नेशनल हाईवे पर निर्मित 831 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया। इसकी कुल लागत 25.38 करोड़ रुपए है। कमल विहार फ्लाई ओवर  के लोकार्पण से आवागमन में सहूलियत होगी तथा स्थानीय लोगों को इससे…

Read More

मुख्यमंत्री ने तेलघानी नाके के समीप रेलवे अंडरब्रिज का किया लोकार्पण : समता कॉलोनी, अग्रसेन चौक से गुढ़ियारी, रामनगर, हीरापुर आवागमन हुआ सुविधाजनक, मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर रामनगर के निवासियों ने आभार जताया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अग्रसेन चौक से रामनगर मार्ग पर तेलघानी नाका के निकट रेलवे अंडर ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण किया और आवागमन सुविधा की सौगात के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ तेलघानी नाका की ओर से रामनगर तक पैदल चलकर नवनिर्मित अंडर ब्रिज की गुणवत्ता एवं सौदर्यीकरण का मुआयना किया। इस अवसर पर रामनगर वासियों ने मुख्यमंत्री का…

Read More

रोका-छेका अभियान : योजना के रूप में मिला पारंपरिक प्रथा को पुनर्जीवन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य में एक जुलाई से रोका-छेका अभियान शुरू हो रहा है। प्रदेश में फसलों की सुरक्षा, किसानों की आय में वृद्धि और मवेशियों को सड़कों से दूर सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीणों और किसानों के सहयोग से रोका छेका अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य आवारा पशुओं से फसल को बचाना है।इसके साथ ही अभियान में वर्षा ऋतु के दौरान पशुओं को होने वाली गलघोटू और एकटंगीया आदि बीमारियों से बचाने के इंतेजाम भी इस दौरान किए जा…

Read More

रोशनी की उम्मीद लिये देश के सबसे बड़े अस्पताल चेन्नई के शंकरा नेत्रालय पहुंची दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया : मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में गरीब मां से किया था वादा…. ‘‘आप चिंता ना करें दिल्ली हो या चेन्नई.. इलाज हम कराएंगे’’

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता जल्द ही किसी की अंधेरी दुनिया में उजेला बिखेर सकती है। मुख्यमंत्री के वादे के मुताबिक बलरामपुर जिले के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया इलाज के लिये चेन्नई के प्रख्यात शंकरा नेत्रालय अस्पताल पहुंच गईं हैं। शुक्रवार को नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों के निर्देशन में दोनों बच्चियों की आंखों की प्रारंभिक जांच हुई। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों को जेनेटिक बीमारी है जिसके लिये और भी विस्तृत जांचों की जरूरत है। शनिवार को…

Read More

अबूझमाड़ के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में मलेरिया की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, नदी-नालों व पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुंचे लंका, पदमेटा, कारंगुल, हांदावाड़ा और रासमेटा

पहुंचविहीन होने से बीजापुर और दंतेवाड़ा जिला होकर पहुंचा अमला, लंका और हांदावाड़ा में मलेरिया जांच के साथ ही शिविर लगाकर 1500 लोगों का इलाज नारायणपुर में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के छटवें चरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, 1.42 लाख लोगों की मलेरिया जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम  अबूझमाड़ के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में मलेरिया की जांच करने पहुंची है। नदी-नालों व पहाड़ी रास्तों को पार कर स्वास्थ्य अमले ने नारायणपुर जिले में घने जंगलों और पहाड़ों के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 4.14 करोड़ रूपए की राशि निवेशकों को अंतरित की, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित निवेशक न्याय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

विपरीत परिस्थिति में राज्य सरकार हमेशा निवेशकों के साथ है: मुख्यमंत्री निवेशकों की राशि वापसी के संबंध में प्रत्येक माह समीक्षा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागार में आयोजित निवेशक न्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त 4.14 करोड़ रुपए की राशि निवेशकों के खाते में अंतरित की गई।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में राज्य सरकार हर पल निवेशकों के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री ने नरवा विकास योजना में 300 करोड़ रूपए के कार्यों का किया शुभारंभ : वनांचल में हरियाली और लोगों की आय वृद्धि में नरवा विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

4.72 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 34.41 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, जगदलपुर और सरगुजा वनवृत्त में वनोपज उत्पादों  की गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं का लोकार्पण महासमुन्द वन मण्डल में 5 करोड़ रूपए की लागत से ईको-टूरिज्म विकास के कार्याें का शुभारंभ नरवा विकास कार्याें की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता सी-मार्ट के उत्पादों की कीमत बाजार मूल्य से कम रखने के निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की उपलब्धता बनाए रखने के…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘बच्चों का नशे की आदत से बचाव, चुनौतियां व समाधान‘ विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ, बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का स्थापना दिवस मुख्यमंत्री ने आयोग की नई वेबसाइट को किया लॉंच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बच्चों में नशे की बढ़ती आदतें न सिर्फ उनसे उनका बचपन छीन रही हैं, बल्कि उनका जीवन भी छीन रही हैं। नयी जीवन शैली में बहुत कुछ ऐसी चीजें शामिल होती जा रही हैं, जो सुविधाएं देने के साथ-साथ नये खतरे भी निर्मित कर रही हैं। इन्हीं में से एक मोबाइल फोन भी है। बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे से दूर रखें। बच्चे बड़ो को आदर्श…

Read More

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण, विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की नीति आयोग ने भी की सराहना

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास के बारे में दी जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 15 से 17 जून तक आयोजित मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया।  उन्होंने शिक्षा, कृषि और नगरीय विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल के बारे में विस्तार से बताया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की नीति आयोग ने भी सराहना की है।…

Read More