अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले के विरूद्ध सकरी पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी शराब कीमती 2480 रूपये किया गया जप्त आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जवानों के जज्बे ने जीता दिल, रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल! पुलिस प्रशिक्षण शाला लालबाग में विशेष शिविर का आयोजन, एक रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प
रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर : मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस), लालबाग जगदलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महारानी अस्पताल जगदलपुर और पुलिस प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई। शिविर के दौरान जवानों ने यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि एक रक्तदान, किसी की जान बचा सकता है और जरूरत के…
Read Moreजगदलपुर के सार्वजनिक शौचालयों की खुलने वाली है पोल! 27 नवंबर तक चलेगा विशेष ऑडिट अभियान, स्वच्छता से लेकर सुरक्षा और सुविधाओं तक होगी बारीकी से जांच
जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू शौचालयों की हो रही कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा ऑडिट जगदलपुर : विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 19 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत शौचालयों का कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा मापदंडों के आधार पर विश्लेषण (पब्लिक ऑडिट)…
Read Moreबस्तर के खेल मैदान में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब! 2 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य आगाज, 11 खेलों में दिखेगा युवाओं का दम, 1 लाख से अधिक पंजीकरण ने बढ़ाया उत्साह
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच शुरू हुए रोमांचक मुकाबले जगदलपुर : बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने वाले ‘बस्तर ओलंपिक 2026’ (बस्तर ओलंपिक 3.0) के जिला स्तरीय मुकाबलों का बुधवार को जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। ‘करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर’ के उत्साह और उमंग के बीच मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप एवं अन्य अतिथियों ने बस्तर एवं बकावंड ब्लाॅक के मध्य आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान फुटबाॅल को…
Read Moreविकसित भारत @2047 के विजन पर छत्तीसगढ़ का बड़ा रोडमैप! पूर्व PM प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से गणेश शंकर मिश्रा की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा
प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…
Read Moreसरपंच के घर शिकायत करने निकले पिता को बेटे ने रास्ते में ही उतार दिया मौत के घाट! सिर और पीठ पर टंगिया से किए ताबड़तोड़ वार, खरसिया के रानीसागर में सनसनीखेज वारदात का आरोपी पुलिस हिरासत में
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या शराब पीने की बात पर हुआ विवाद, सरपंच के घर शिकायत करने जा रहे माता-पिता पर बेटे ने किया जानलेवा हमला पिता के सिर और पीठ पर टंगिया से किए वार, आरोपी पुलिस हिरासत में रायगढ : दिनांक 24.11.2026 की रात थाना खरसिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम रानीसागर में बेटे द्वारा अपने ही पिता की टंगिया से वार कर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया…
Read Moreगुजरात के नन्द घरों में बच्चों के बेहतर बचपन का मॉडल देखने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, क्या छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ियों में भी दिखेगा इसका असर?
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात रायपुर : हर बच्चे को पोषण, सीखने और सुरक्षित बचपन का अवसर मिले इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर यूनिट 2 के ग्राम करई में नन्द घरों (आंगनबाड़ी) का भ्रमण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में उन्होंने बच्चों के पोषण,…
Read Moreदूध बेचकर किसानों की कमाई बढ़ाने की नई पहल, पंडरा पथरा दुग्ध समिति को मिलेगा आधुनिक बीएमसी, 200 किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक की मिलेगी ट्रेनिंग, अब दुग्ध व्यवसाय को मिलेगा नया विस्तार!
दुग्ध उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, पंडरा पथरा दुग्ध समिति को मिलेगा बीएमसी राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर कल आयोजन, लगभग 200 किसानों को उत्पादन, संग्रहण और विपणन का मिलेगा प्रशिक्षण बिलासपुर : दुग्ध उत्पादन को किसानों की नियमित आमदनी का मजबूत जरिया बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर कल 26 नवंबर को बेलगहना क्षेत्र के ग्राम पंडरा पथरा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सहकारी दुग्ध समिति को दूध के सुरक्षित संग्रहण के लिए बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) सौंपा जाएगा। समारोह में कोटा विधायक अटल…
Read Moreबिजली के झूलते तारों से लेकर खराब सड़कों तक, अब लापरवाही नहीं चलेगी! कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान चलाकर समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश, धान खरीदी और फसल नुकसान सर्वे पर भी कसा शिकंजा!
बिजली संबंधी शिकायतों का अभियान चलाकर करें निराकरण, सड़क मरम्मत में लाएं तेजी : कलेक्टर टीएल बैठक में धान खरीदी, पाइप्ड गैस कनेक्शन, भू-अर्जन और फसल क्षति सर्वे की समीक्षा बिलासपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बिजली विभाग को टूटे एवं झूलते तारों, टेढ़े खम्भों और ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें मैदानी समस्याओं का महत्वपूर्ण संकेतक हैं। इनके आधार पर…
Read Moreशहद उत्पादन से खुलेगा स्वरोजगार का रास्ता! जशपुर में 8 महिला स्व-सहायता समूहों सहित 11 हितग्राहियों को मिला मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण, अब 4 हजार की इकाई पर मिलेगा 2 हजार रुपये का सरकारी अनुदान!
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण से ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक हुए लाभान्वित, वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी जशपुर : उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड बगीचा के ग्राम बहोरा में 23 नवंबर को मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक सहित कुल 11 हितग्राही लाभान्वित हुए। प्रशिक्षण में उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को मधुमक्खी पालन की…
Read More