खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम मणिकांता एल बने स्टार कर्नाटक का स्वर्णिम प्रदर्शन, तैराकी में पूर्ण वर्चस्व छत्तीसगढ़ ने जीते एक रजत व दो कांस्य रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन कर्नाटक ने अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। कर्नाटक 10 से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला राज्य बन गया है। तीसरे दिन के अंत तक कर्नाटक को कुल 13 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक हो गए हैं,…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पर्यावरण उल्लंघनों पर कड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 30 उद्योगों का उत्पादन बंद, 28.92 लाख की क्षतिपूर्ति से उद्योग जगत में हड़कंप
पर्यावरणीय उल्लंघनों पर मंडल सख्त: 30 उद्योगों पर उत्पादन बंद, 28.92 लाख की क्षतिपूर्ति रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय अनुपालन की सतत निगरानी के तहत व्यापक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा जल एवं वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का नियमित निरीक्षण कर उल्लंघन पाए जाने पर वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 एवं जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक प्रदूषण की स्थिति पाए जाने पर 23…
Read Moreउच्च शिक्षा में बड़ा निर्णय: 1010 प्रकरणों की समीक्षा के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा समाप्ति की अनुशंसा, पारदर्शी प्रक्रिया से शिक्षकों को बड़ी राहत
सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया में तेजी—हजारों प्रकरणों का परीक्षण, 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसा रायपुर : शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति को लेकर विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर परीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2022 से पूर्व नियुक्त 10 और जनवरी – फरवरी वर्ष 2022 में नियुक्त 338,मार्च -मई में नियुक्त 572 तथा जून-दिसंबर 2022 में नियुक्त 90 सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों की समीक्षा कर मामलों में निर्णय लिए गए हैं। इस तरह कुल 1010 परिवीक्षाधीन सहायक प्राध्यापकों…
Read Moreजन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को मजबूत करने बड़ा फैसला: भुवनेश यादव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक, 21 दिनों में अनिवार्य पंजीयन और 7 दिन में निःशुल्क प्रमाण पत्र पर जोर
रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति (IDCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव श्री भुवनेश यादव ने की। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की उप महानिदेशक श्रीमती पी. संगीता, संयुक्त महारजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जनगणना निदेशक, छत्तीसगढ़ श्री कार्तिकेय गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव श्री भुवनेश यादव ने निर्देशित किया कि राज्य में प्रत्येक…
Read Moreसरगुजा बनेगा ताकत और प्रतिभा का अखाड़ा: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा 28 मार्च से, अंबिकापुर में चार दिन तक चलेगा दंगल, देशभर की नजरें इस आयोजन पर
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 28 मार्च से सरगुजा में, अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम रायपुर : देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले…
Read Moreखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में बस्तर का भव्य आगाज़, जगदलपुर पहुंची केरल टीम का पारंपरिक लोकनृत्य से स्वागत, संस्कृति और खेल का अद्भुत संगम
केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत बस्तर की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी रायपुर : आदिवासी खिलाड़ियों को समर्पित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है, जो भारत की खेल यात्रा में आदिवासी सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन 30…
Read Moreनक्सल मुक्त क्षेत्रों में विकास की नई रूपरेखा: विकास शील की अध्यक्षता में अहम कार्यशाला, 3 साल में आय 30 हजार प्रतिमाह तक बढ़ाने का लक्ष्य, समावेशी विकास पर जोर
मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नक्सल प्रभावित जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु परामर्श कार्यशाला मुख्य फ़ोकस नक्सल मुक्त क्षेत्रों में स्थायी एवं समावेशी विकास एलडब्ल्यूई प्रभावित 08 जिलों के परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाने का लक्ष्य रायपुर : राज्य में नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव श्री विकास शील की अध्यक्षता में इन जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य…
Read Moreखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में महिला हॉकी के एकतरफा मुकाबले, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा की टीमों का जबरदस्त दबदबा, बड़े अंतर से दर्ज की जीत
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। पूल ‘ए’ में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को 9-0 से पराजित किया। वहीं, पूल ‘बी’ के मुकाबलों में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से और ओडिशा ने तमिलनाडु को 14-0 से हराया। आज खेले गए सभी मैच एकतरफा रहे, जिनमें विजेता टीमों ने पूरे समय खेल पर…
Read Moreखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन, अनाई वांग्सू ने 169 किग्रा वजन उठाकर जीता स्वर्ण, महिला वेटलिफ्टिंग में रचा नया कीर्तिमान
58 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल की अनाई वांग्सू ने जीता स्वर्ण रायपुर : रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आज सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में देशभर की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू (Anai Wangsu) ने बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 169 किलोग्राम कुल वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने…
Read Moreपेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत का ऐलान: केंद्र के ऐतिहासिक फैसले पर विष्णुदेव साय का स्वागत, पेट्रोल ₹10 सस्ता, डीजल पर एक्साइज खत्म, 140 करोड़ देशवासियों को सीधा लाभ
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र ₹3 प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत…
Read More