रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज में महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और समाज सुधार की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने संघर्ष और दूरदर्शिता…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
भरथरी गायन की अमर आवाज को नमन — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर याद की सुरुज बाई खांडे, कहा– छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने वाली महान गायिका
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की पुण्यतिथि 10 मार्च 2026 पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और लोकगायन परंपरा की एक विशिष्ट पहचान थीं। उन्होंने अपने अद्भुत कला कौशल और मधुर स्वर से भरथरी गायन परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया तथा छत्तीसगढ़ की लोकधारा को देश और दुनिया तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।…
Read More“शहरों में बसेंगे जंगल!” — बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में ‘नगर वन क्रांति’, रायपुर के सोंडोंगरी में 30 हेक्टेयर में बन रहा विशाल अर्बन फॉरेस्ट, 762 लाख का बड़ा बजट मंजूर
● सोंडोंगरी परियोजना के साथ रायपुर में पारिस्थितिक कायाकल्प लेकर आई – सांसद बृजमोहन ● नगर वन योजना: 2025-26 में छत्तीसगढ़ के हरित आवरण के लिए 762 लाख रुपये का प्रोत्साहन रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक संसदीय प्रयासों के माध्यम से, छत्तीसगढ़ के शहरी परिदृश्य पर नगर वन योजना (NVY) के गहरे प्रभाव को राष्ट्रीय पटल पर लाया गया है। पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर प्रगति की मांग करते हुए, अग्रवाल ने हाल ही में लोकसभा में योजना के कार्यान्वयन, बजटीय आवंटन और पारिस्थितिक दिशानिर्देशों के संबंध में महत्वपूर्ण…
Read Moreस्पीकर हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात, जाना स्वास्थ्य हाल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव उपस्थित थे।
Read Moreविद्युत कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध, 10 लाख दुर्घटना बीमा से लेकर 100 लाख तक हवाई यात्रा कवरेज सहित कई आधुनिक सुविधाएं
जनरेशन कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच अनुबंध : विद्युत कर्मचारियों के लिए आकर्षक पैकेज रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा का संयुक्त सौगात ले कर आए हैं। जिसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देने होगा। जनरेशन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध करार किया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक वित्त जनरेशन श्री संदीप मोदी ने बताया कि प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के…
Read Moreमहतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: जांजगीर-चांपा की सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संवाद में साझा की सफलता की कहानी
महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई महिलाएं, श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का अंतरण किया। राज्य स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के माध्यम से प्रदेशभर की महिला हितग्राहियों के खातों में योजना की राशि अंतरित की गई। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित…
Read Moreनक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को मिलेगी रफ्तार: केंद्र ने आरसीपीएलडब्ल्यूईए (RCPLWEA) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत
बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई केंद्र सरकार के निर्णय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की राह होगी और मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट फॉर लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म अफेक्टेड एरियाज (RCPLWEA) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-I) की अवधि को…
Read Moreराज्यसभा पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाने की जताई उम्मीद
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री अनुज शर्मा, राज्य…
Read Moreमहिला दिवस पर खेलों का उत्साह: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर के स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता, कबड्डी से हॉकी तक बालिकाओं ने दिखाया दमखम
महिला दिवस पर बहतराई में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित बिलासपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का कल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा हॉकी खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी, बिलासपुर विजेता तथा…
Read Moreटपकती छत से पक्के आशियाने तक का सफर: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने सूरजपुर के जयनाथ को दिया सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य
पक्की छत के नीचे, सुकून और स्वाभिमान भरी जिंदगी मिली जयनाथ को प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जयनाथ की जिंदगी रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इस योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को पक्का घर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी जैसी बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का घर मिल रहे हैं। जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर निवासी श्री…
Read More