रायगढ़ : जिला पुलिस के दो जांबाज़ पुलिसकर्मी इग्नासियुस मिंज और मोहर साय भगत 35 साल की सेवा के बाद हुए  सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने किया शाल-श्रीफल से सम्मानित.

जिला पुलिस के दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्तों को किया सम्मानित. रायगढ़. 02 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिला पुलिस में लंबे समय से सेवा दे रहे प्रधान आरक्षक इग्नासियुस मिंज और आरक्षक मोहर साय भगत 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सेवा सम्मान समारोह में दोनों पुलिसकर्मियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों और अधिकारियों ने भावुक माहौल में विदाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला पुलिस में लंबे…

Read More

‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर भारतीय…

Read More

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

राजनांदगांव एवं दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से 850 तीर्थ यात्री जाएंगे अयोध्या धाम रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल…

Read More

“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी को मिला सरकार से जीवनदान, रायपुर में होगा इलाज

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज रायपुर, 02 सितंबर 2025/ बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल…

Read More

7 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दुर्घटनावश मृत्यु पर 1 करोड़, हवाई दुर्घटना पर 1.6 करोड़ और विकलांगता पर करोड़ों का बीमा कवर

भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक ने अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में रेलवे कर्मचारियों को उन्नत बीमा लाभ प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए एसबीआई में वेतन खाते रखने वाले रेलवे कर्मचारियों को दुर्घटनावश मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए का उन्नत बीमा कवरेज मिलेगा रेलवे कर्मचारियों को 1.6 करोड़ रुपए का हवाई दुर्घटना (मृत्यु) कवर और रुपे डेबिट कार्ड पर 1 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त कवर मिलेगा 1.00 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी पूर्ण विकलांगता) कवर और 80 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना…

Read More

प्लास्टिक मुक्त स्टेशन और स्वच्छ ट्रेन यात्रा का लक्ष्य: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का विशेष स्वच्छता अभियान तेज रफ्तार से जारी

बिलासपुर, 02 सितम्बर 2025 : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में चलाए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज 01 सितम्बर 2025 को बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नामित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशनों में अपशिष्ट कचरे के उचित निपटान हेतु पर्याप्त डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। साथ ही, सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण…

Read More

सिर्फ 33 घंटे 20 मिनट में पूरा हुआ बड़ा काम! कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का सफल क्रियान्वयन, रेलवे की तकनीकी दक्षता का कमाल

कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का सफल क्रियान्वयन, अनुमत समय से काफी कम समय में पूरा किया गया यह कार्य उरगा- कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन के मध्य 12.63 किलोमीटर लंबी कोरबा बायपास लाइन पर गाड़ियों के परिचालन का मार्ग होगा प्रशस्त बिलासपुर, 02 सितम्बर 2025  :  यात्रियों को संरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत  “उरगा- कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन के मध्य 12.63 किलोमीटर लंबी…

Read More

किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल : इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया

चालू खरीफ सीजन में अब तक 6.39 लाख टन यूरिया वितरित, गत वर्ष इसी अवधि में हुआ था 6.17 लाख टन का वितरण राज्य में यूरिया और अन्य रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, किसानों की मांग पर केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया अतिरिक्त आबंटन रायपुर, 01 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों के हित में एक बड़ी राहत मिल रही है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया का आबंटन स्वीकृत किया है। इसमें सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की समीक्षा बैठक : बस्तर संभाग के चार जिलों में बाढ़ राहत कार्य तेज, 115 करोड़ की अधोसंरचना क्षति की भरपाई का आश्वासन”

दंतेवाड़ा सहित सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के उच्चाधिकारियों की बैठक : स्थिति सामान्य होने तक अधिकारियों को मुस्तैद रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश रायपुर, 01 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़, आपदा एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में दंतेवाड़ा के अलावा बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम…

Read More

बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेट

रायपुर, 01 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी आगे भी निर्बाध जारी रहेगी। पूनम पटेल, दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में रहकर पिछले तीन वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से प्रभावित होने के कारण पूनम का पूरा परिवार राहत शिविर में है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूनम से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…

Read More