मनरेगा के कार्यों से 38741 मजदूरों को मिल रहा रोजगार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर, सरगुजा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत पंजीकृत ग्रामीण परिवारों को उनके ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से कार्य दिए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में 409 ग्राम पंचायतों में 1017 कार्य चल रहे है जिसमें 38741 मजदूर कार्यरत है। कार्यस्थल पर कोरोना के संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। श्री विनय कुमार लंगेह जिला पंचायत…

Read More

पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर नहीं अपनाकर भूपेश सरकार अजा-जजा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा- प्रदेश भाजपा इस लड़ाई में अजा-जजा वर्ग के साथ; प्रदेश सरकार आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाकर संविधान की भावना को लहूलुहान कर रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब शिक्षा विभाग में आरक्षण रोस्टर से पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं अपनाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षकों के साथ छल-कपट करके अन्याय कर रही है। श्री साय ने इस मांग को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले…

Read More

नदियों का तट हुआ हराभरा, 28 नदियों के तट पर लगाए गए 11 लाख पौधे, हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे नदी तट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में गत वर्षा ऋतु के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 28 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 978.785 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा, मनरेगा तथा…

Read More

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 3.45 लाख सैंपलों की जांच

अभी रोजाना औसत 49267 सैंपलों की जांच हो रही, दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में यह 20256 थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच तीन लाख 44 हजार 870 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

Read More

नवा रायपुर के आंदोलित किसानों से चर्चा के नाम पर प्रदेश सरकार सियासी नौटंकी से बाज आए : भाजपा

किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी शर्मा ने आगाह किया- किसानों के साथ शर्मनााक सियासत करना छोड़ प्रभावित किसानों की समस्या के समाधान की ईमानदार पहल करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा है कि नवा रायपुर अटलनगर में आंदोलित किसानों के संबंध में प्रदेश सरकार चर्चा के नाम पर सियासी नौटंकी से बाज आए और चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई गई इस बैठक का किसानों द्वारा किए गए बहिष्कार को गंभीरता से ले। श्री शर्मा ने कहा कि दोपहर 2…

Read More

मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु के मामले में वृद्धि पर चिंता जताई, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के दिए निर्देश, कलेक्टरों को संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमितों के ईलाज को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अचानक कोरोना से पीड़ित लोगों की मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से आज राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को भी कहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटलाइज करने…

Read More

सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं दो संचालकों ने किया पदभार ग्रहण, मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम, संचालक डॉ. के.के. ध्रुव एवं डॉ. विनय जायसवाल, विधायक ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है, जबकि संचालक डॉ विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ एवं डॉ. के.के.ध्रुव मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालक द्वय ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आभार जताया। अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम एवं संचालक द्वय ने स्वास्थ्य मंत्री श्री. टी.…

Read More

भू-अर्जन में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध दर्ज होगा आपराधिक प्रकरण, कलेक्टर कोरबा ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, हरदीबाजार-तरदा बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण में अनियमितता का मामला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  रायपुर, कोरबा जिले में हरदीबाजार-तरदा बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा । कलेक्टर कोरबा ने इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक कोरबा को पत्र लिखा है। उक्त बाईपास सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में अनियमितता एवं मुआवजा प्रकरणों में नियमों की अनदेखी की गंभीर शिकायतें राज्य शासन को मिली थी। राज्य शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कोरबा को मामले की…

Read More

भूपेश के छत्तीसगढ़ मॉडल की तुलना से बचने छत्तीसगढ़ के किसी को स्टार प्रचारक नही बनाया, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर भाजपा आलाकमान को भरोसा नही – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश चुनाव के लिये जारी स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के किसी नेता को शामिल नहीं किया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने ही केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा खो दिया है। इसलिये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व महासचिव सरोज पांडे, रामविचार नेताम, रेणुका सिंह सहित किसी को भी यूपी चुनाव के लिये जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया…

Read More

पूर्व की रमन सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नशा के गर्त में ढकेलने हुक्का बार खुलवाये थे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार युवाओ को हुक्का की नशा संस्कृति से बचाने हुक्का बार बंद करने कड़े कानून बनाये – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार की सोच छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशा के गर्त में ढकेलना था इसीलिए हुक्का संस्कृति की शुरुआत किए थे हुक्का बार खोलने की अनुमति प्रदान किए थे अधिकांश हुक्का बारों का संचालक भाजपा से जुड़े लोग ही रहे है। पूर्व की रमन सरकार ने जिस प्रकार से शराब दुकानों का सरकारी करण किया ठीक वैसे ही हुक्का बारों के संचालन को भी अनुमति दिया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं…

Read More