व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांवों को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाएं: मुख्यमंत्री

व्यापार एवं उद्योग का पहिया ग्राहक की जेब में पैसा होने पर ही घूमता है पंडरी कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम पंडरी कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापार और रोजगार बढ़ाने के लिए गांव को प्रोडक्शन सेंटर और शहर को ट्रेडिंग सेंटर बनाएं। कपड़ा व्यापारी डिजाइनरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कपड़ा, डिजाइन और उत्पादन का ऑर्डर दें। राज्य सरकार इसके लिए जमीन, शेड और…

Read More

14 एवं 15 नवम्बर को रायपुर में होगा पं. जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आयोजन, राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शामिल होंगे नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नोबल पुरस्कार से सम्मानित श्री अभिजीत बनर्जी रायपुर में 14 एवं 15 नवम्बर को आयोजित पंडित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम शिरकत करेंगे। शिक्षा समागम में देश के कई ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् भी शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा समागम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव व एससीईआरटी डायरेक्टर श्री राजेश सिंह राणा ने आज एससीआरटी में स्थापित स्टेट मीडिया सेंटर में शिक्षा समागम की तैयारियों के संबंध में आयोजित एक बैठक में यह जानकारी…

Read More

शासन के नियमों का पालन करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के हित के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें – छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष

जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य सुगमतापूर्वक होना चाहिए विभागवार अन्य पिछड़ा वर्ग को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के नियमों का पालन करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के हित के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में बच्चों के लिए अच्छी व्यवस्था एवं सुविधाएं होनी चाहिए और इसकी समय-समय पर…

Read More

मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों के संचालकों पर धीमी कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की

बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया जनवरी माह तक करें पूर्ण महिला सुरक्षा हेतु शीघ्र लॉन्च करें एप्प शहर के प्रमुख स्थानों में पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति दिखनी चाहिये शहीद विनोद चौबे के नाम पर मिलेगी डीजीपी मेरिट स्कॉलरशिप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों के फरार संचालकों के विरुद्ध धीमी कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाये। इसी प्रकार चिटफंड संचालकों की संपत्तियों की नीलामी पर अपेक्षित प्रगति ना होने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की…

Read More

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बस संचालकों और मालिकों से बस स्टेंड शिफ्टिंग पर चर्चा की, समस्याओं और शंकाओं को सुना और समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया

10 नवंबर को रश अवर में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल में बसों के आने-जाने से होने वाले प्रभाव का आकलन किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस भवन में बस संचालकों और बस मालिकों की बैठक लेकर नवीन बस टर्मिनल शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया और पुराने बस स्टेंड पंडरी से इस नए बस टर्मिनल में शिफ्टिंग के दौरान आने वाली संभावित परिस्थितियों एवं कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने…

Read More

9 नवंबर राष्ट्रीय विधिक़ सेवा दिवस पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटॉरीयम में शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल समारोह 2021- शूट फ़ॉर लीगल अवरनेस प्रारंभ, 12 नवंबर तक होगा आयोजन प्रवेश निःशुल्क

माननीय श्री जस्टिस एन वी रमन्ना मुख्य न्यायाधिपति उच्चतम न्यायालय ने वर्चुअल सम्बोधन तकनीकी माध्यम से किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, देश के सभी नागरिकों के लिए उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उदेश्य से राष्ट्रीय विधिक़ सेवा दिवस मनाया जाता है।  इसलिए दिनांक आज 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक़ सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा चलायी जा रही “पैन इंडिया अवरनेस एंड आउट्रीच प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य विधिक़ सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं जी पी आर एस एस रायपुर के तकनीकी सहयोग से क़ानूनी जागरूकता…

Read More

वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में “सीख कार्यक्रम” का हुआ शुभारम्भ

“प्राथमिक शाला के बच्चों  को खेल- खेल में शिक्षा का प्रारंभिक ज्ञान देने के लिए वालंटियर्स को “सीख पिटारा किट”एवं “सीख मित्र टी शर्ट”का किया गया वितरण” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी , कोविड 19 महामारी के चलते देश में लॉक डाउन के कारण  छोटे बच्चों पर बहुत अधिक दुष्प्रभाव पड़ा है. बच्चो की नियमित पढ़ाई बाधित हुई हैं । शिक्षा के क्षेत्र में नवपहल करते हुए प्राथमिक शाला के कक्षा पहली से पांचवी के बच्चों को कुछ गतिविधियों एवं खेल के माध्यम से व्यस्त रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन,स्कूल…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री एड्स नियंत्रण समिति तथा रक्त संचरण परिषद की साधारण सभा एवं प्रबंधकारिणी सभा की बैठक में हुए शामिल

ब्लड-बैंकों की पूर्ण क्षमता के उपयोग के निर्देश, रक्तदान की भ्रांतियों को दूर कर इसके लिए युवाओं को प्रेरित करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति तथा छत्तीसगढ़ राज्य रक्त संचरण परिषद की साधारण सभा एवं प्रबंधकारिणी सभा की बैठक में शामिल हुए। सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम और राज्य रक्त संचरण परिषद के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में स्थापित सभी ब्लड-बैंकों की पूर्ण क्षमता का उपयोग…

Read More

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक आयोजित, राष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की जरूरत: मुख्यमंत्री

रासायनिक खाद की कमी से निपटने में मिलेगी मदद: स्वाईल हेल्थ होगी बेहतर छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य, जिसने घोषित किया कोदो-कुटकी, रागी का समर्थन मूल्य मनरेगा को कृषि कार्यों से जोड़ने की जरूरत: उत्पादन लागत होगी कम बैठक में छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन कार्यक्रम की सराहना प्रदेश के 9 जिला अस्पतालों में निःशुल्क कीमोथेरेपी और 8 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन…

Read More

धान खरीदी केन्द्र में अन्य राज्यों से अवैध धान नहीं आना चाहिए – कलेक्टर

कलेक्टर ने धान खरीदी तैयारी के संबंध में ली बैठक, धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी के संबंध में अधिकारियों व परिवहनकर्ता की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। जिले के 139 धान खरीदी केन्द्रों में तैयारी पूरी होनी चाहिए। धान खरीदी की तैयारी के लिए चेक लिस्ट तैयार किया गया…

Read More